Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मीका सिंह से स्वयंवर रचाने का टूटा था ख्वाब, बिग बॉस में मिलेगा इस इंफ्लूएंसर को सच्चा प्यार?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 06:54 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस ओटीटी 2 की अपार सफलता के बाद अब फैंस बड़ी ही बेसब्री से सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस 17 के टीवी पर आने का बेसब्री से इंतजार कर ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 Neet Mahal Participate In Salman Khan Show/ Photo- Instagram
    Bigg Boss 17 Neet Mahal Participate In Salman Khan Show/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान के बिग बॉस 17 का हिस्सा बनेंगी ये सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
    2. मीका के स्वयंवर में उनकी दुल्हनियां बनने के लिए लड़ी थी जंग
    3. स्टाइल स्टेटमेंट की वजह से होती है उर्फी जावेद से तुलना

    नई दिल्ली, जेएनएन। Bigg Boss 17: जैसे-जैसे सितंबर का महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे सलमान खान के विवादित शो को लेकर फैंस की बेसब्री बढ़ती जा रही है। बिग बॉस ओटीटी 2 को मिली सफलता के बाद अब फैंस को बिग बॉस 17 के टेलीविजन पर आने का इंतजार है।

    अब तक इस शो के लिए ऐश्वर्या शर्मा से लेकर, ईशा मालवीय, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, मनीषा रानी और हर्ष बेनीवाल जैसे कई जानी-मानी हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के बिग बॉस सीजन 17 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीत महल भी नजर आने वाली हैं।

    मीका सिंह की दुल्हन बनने के लिए लड़ चुकी हैं नीत महल?

    बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता को देखते हुए मेकर्स की यही कोशिश है कि वह टीवी पर ऑनएयर होने वाले 'बिग बॉस 17' के लिए एक से बढ़कर एक विवादित कंटेस्टेंट को अपने शो का हिस्सा बनाए। अब टाइम्स नाऊ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीत महल भी सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगी 'तेरे नाम' की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, शोहरत में नहीं किसी से कम

    नीत महल पेशे से एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और साथ ही वह मीका के स्वयंवर 'मीका दी वोटी' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। हालांकि, नीत महल ने शो में जीत के लिए सभी पैंतरे अपनाए, लेकिन इसके बावजूद वह मीका सिंह की दुल्हनियां बन इस शो को जीतने से चूक गयीं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Neet Mahal (@neetmahal)

    सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की है इतनी लंबी लिस्ट

    नीत महल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज पोस्ट करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर लगभग 1 लाख 34 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें देखकर फैंस भी अपना दिल हार बैठते हैं।

    हालांकि, बिग बॉस का नीत हिस्सा बनेंगी या नहीं, उस पर कोई भी अब तक आधिकारिक तौर पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि उनके लुक्स और स्टाइल की वजह से फैंस अक्सर उनकी तुलना उर्फी जावेद से भी करते हैं। 

    यह भी पढ़ें: Elvish Yadav-उर्वशी रौतेला की केमिस्ट्री ने हिलाया पूरा 'सिस्टम', एक छोटे से टीजर को देख फैंस हुए दीवाने