Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'तुम जो चाहती हो वो...', मुनव्वर फारुकी ने Mannara से कही ऐसी बात, टूट गई दोनों की दोस्ती

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 01:33 PM (IST)

    Bigg Boss 17 सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में कभी अंकिता-विक्की की लड़ाई तो कभी मुनव्वर फारुकी और मनारा के ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)
    मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: कुछ समय पहले बिग बॉस के घर में वाइल्डकार्ड एंट्री बनकर आईं मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान के आने के बाद घर में काफी बदलाव आ गया। सिर्फ इतना ही नहीं, शो में मुनव्वर और मनारा की महीनों पुरानी दोस्ती में भी दरार आ गई। दोनों के बीच झगड़े और बहस देखने को मिली। अब बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है।

    इस प्रोमो में फिर दोनों के बीच बहस होते हुए नजर आ रही है। मुनव्वर, मनारा से अपनी दोस्ती खत्म करते हुए नजर आ रहे हैं। मुनव्वर उनसे साफ-साफ कह देते हैं कि वो उनकी दोस्त नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे-विक्की जैन के इंटिमेसी ने बढ़ाया यूजर्स का पारा, भड़के लोगों की ये है डिमांड

    टूट गई मुनव्वर-मनारा की दोस्ती

    कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने बिग बॉस 17 का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें मुनव्वर और मनारा बात करते हुए नजर आते हैं। कैप्टेंसी टास्क के बाद मनारा मुनव्वर से कहती हैं कि वो यह सब इसलिए कर रहा है, ताकि आयशा को नॉमिनेशन से बचा सके।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    इसके बाद बात करते-करते मुनव्वर ने जवाब दिया कि 'आपकी जो उम्मीदें हैं मुझसे, वो मैं कही पूरी नहीं कर पाऊंगा'। इसके बाद मनारा कहती हैं कि 'यही तेरी सच्चाई है लाइफ की, जो तू अधूरी चीजें छोड़ता है न'। फिर मुनव्वर कहते हैं कि मुझे इस गेम में आपसे दोस्ती नहीं रखनी, आप बोल रहे हो न पूरा नहीं करता, यह पहली चीज है जो मैं पूरी कर रहा हूं, फुल स्टॉप'।

    इसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि आपको रिश्तों में क्लैरिटी चाहिए थी, आप मेरे दोस्त नहीं हो। इसके बाद मनारा कहती हैं कि हां, वो नहीं हैं उनकी दोस्त।

    पहले भी हो चुका है झगड़ा

    बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली हो। जब से आयशा ने घर में एंट्री मारी है, तभी से ही दोनों के बीच बहस और लड़ाई देखने को मिलती रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: ''वो बहुत बड़ी दोगली है'', इस कंटेस्टेंट के सामने अनुराग डोभाल ने की Mannara Chopra की चुगली