यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 King: सलमान के शो में इस कंटेस्टेंट का जलवा, सभी को पीछे छोड़ते हुए बना 'बिग बॉस 17' का किंग
बिग बॉस 17 से पिछले हफ्ते तहलका एलिमिनेट हो गए लेकिन घर के अंदर कोई और कंटेस्टेंट है जिसकी पापुलैरिटी ने तहलका मचा दिया है। शो में हर हफ्ते घर वालों क ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 17' में कंटेस्टेंट्स के हुए झगड़े
- झगड़ों के बीच भी छाया एक कंटेस्टेंट
- 8 कंटेस्टेंट्स हैं नॉमिनेशन में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 King: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में हर हफ्ते कोई न कोई ट्विस्ट देखने को मिलता है। इस बार के एपिसोड में तहलका के अचानक से हुए इलेक्शन ने घर वालों के साथ ही व्यूअर्स को भी हैरत में डाल दिया। वहीं, एलिमिनेशन की तलवार सभी 8 कंटेंस्टेंट्स के ऊपर लटक रही है। इन कंटेस्टेंट्स में से ही कोई एक है, जिसे जनता ने अपना फेवरेट चुना है।
झगड़ों के बीच भी छाया यह कंटेस्टेंट
'बिग बॉस 17' के इस हफ्ते के एपिसोड में भी जमकर ड्रामा होते देखने को मिला। कोई झगड़ा में पूरा दिन निकाल देता है, तो कोई अंधेरे का फायदा उठाकर किस करता है। इन सबके बीच गेम का मास्टरमाइंड तो कोई और ही निकला। यह वह कंटेस्टेंट है, जिसे ऑडियंस ने अपना किंग चुना है।
'किंग' बना यह कंटेस्टेंट
बिग बॉस में इस हफ्ते के किंग का खुलासा कर दिया है। मुनव्वर फारुकी और अनुराग डोभाल के बीच टक्कर थी, जिसमें कॉमेडियन मुनव्वर को जीत मिली। उन्हें जमकर वोट्स मिले हैं। एक बार फिर दर्शकों के वोट के आधार पर वह इस हफ्ते के किंग चुने गए हैं। अगर यह सिलसिला ऐसे ही चला रहा, तो इसकी संभावनाएं भी रहेंगी कि वही ट्रॉफी भी जीतेंगे।
शो जीतने की है दावेदारी?
मुनव्वर को कई एक कंटेस्टेंट्स ने इस सीजन की ट्रॉफी का हकदार बताया है। पिछले हफ्ते एलिमिनेट हुई यूट्यूबर पर सनी आर्य उर्फ तहलका ने टॉप 2 फाइनलिस्ट में मुनव्वर का नाम लिया था। उनके पहले बेघर हुए नावेद सोल ने भी मुनव्वर को ट्रॉफी जीतने का हकदार बताया था। मुनव्वर, ऑरमैक्स मीडिया की टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में भी पिछले कुछ हफ्तों से नंबर 1 की पोजिशन पर बने हुए हैं।