Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी ने तोड़ा बिग बॉस का ये रिकॉर्ड, दोस्त मनारा और अंकिता भी नहीं कर पाईं बराबरी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 06:17 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Contest Munawar Faruqui Record Break बिग बॉस 17 से पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी ने रियलिटी शो लॉक अप में हिस्सा लिया था। इसके अलावा वो ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी ने तोड़ा बिग बॉस का ये रिकॉर्ड, (X Images)
    मुनव्वर फारुकी ने तोड़ा बिग बॉस का ये रिकॉर्ड, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 की शुरुआत 17 खिलाड़ियों के साथ हुई थी। शो में टीवी और फिल्म से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरों ने हिस्सा लिया। इनमें एक नाम स्टैंड- अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी है। अब उन्होंने शो में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

    मुनव्वर फारुकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रखते हैं। बिग बॉस 17 की शुरुआत से उनका गेम दर्शकों को पसंद आ रहा है। वहीं, अब कॉमेडियन बिग बॉस 17 में अपने नए रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Nomination: घरवालों ने इन 5 कंटेस्टेंट पर साधा निशाना, सबसे मजबूत खिलाड़ी भी इस बार हुआ नॉमिनेट

    मजबूत दावेदार बने मुनव्वर

    बिग बॉस 17 से पहले मुनव्वर फारूकी ने रियलिटी शो लॉक अप में हिस्सा लिया था। जहां उन्होंने ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब मुनव्वर, बिग बॉस 17 में जीतने के मजबूत दावेदार बनकर उभर रहे हैं। उनका नया रिकॉर्ड इस बात की पुष्टि कर रहा है।

    मुनव्वर ने तोड़ा ये रिकॉर्ड

    मुनव्वर फारुकी के नए रिकॉर्ड की जानकारी बिग बॉस 17 से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज ने शेयर की है। खबर के अनुसार, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 17 को लेकर फास्टेस्ट ट्रेंड मुनव्वर फारूकी ने एचीव किया है। बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स के बीच मुनव्वर को लेकर सबसे पहले 100000 ट्वीट किए गए है।

    अंकिता और मनारा रह गईं पीछे

    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी के अलावा टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, मनारा चोपड़ा और ईशा मालवीय समेत कई बड़े चेहरे शामिल है, लेकिन फास्टेस्ट ट्रेंड में बाजी मुनव्वर फारूकी ने मारी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: ईशा-सामर्थ के ब्रेकअप से अंकिता की प्रेग्नेंसी तक, एलिमिनेट हुए नाविद सोले ने खोले घरवालों के राज

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस 17 की अपडेट

    बिग बॉस 17 की अपडेट की बात करें तो हाल ही में शो नाविद सोले को बाहर कर दिया गया। मिड वीक एविक्शन के दौरान घरवालों ने उनके खिलाफ वोट किया और वो सीधा एलिमिनेट हो गए। नाविद सोले पिछले 5 हफ्तों से बिग बॉस 17 में टिके हुए थे, लेकिन रविवार को उनका सफर शो से खत्म हो गया।