Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल को मुनव्वर फारुकी ने शो छोड़ने से पहले दी ऐसी सलाह, क्या बाबू भैया बदलेंगे फैसला?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 09:27 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है जहां कंटेस्टेंट इस गेम में बने रहने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं। हालांकि इस बीच ही ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारुकी ने अनुराग डोभाल को दी ये सलाह/ फोटो- Instagram
    मुनव्वर फारुकी ने अनुराग डोभाल को दी ये सलाह/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. मुनव्वर फारुकी ने बिग बॉस 17 में अनुराग डोभाल को दी ये सलाह
    2. दिल छू लेगी मुनव्वर फारुकी की ये बात
    3. बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट हैं अनुराग डोभाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुराग डोभाल इस सीजन के पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। जब वह शुरुआत में इस शो का हिस्सा बने थे, तो फैंस Youtuber का गेम देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, शुरुआती दौर में तो उनका व्यक्तित्व उभर कर दर्शकों के सामने नहीं आया।

    अनुराग बिग बॉस के मेकर्स और सलमान खान पर बायस्ड होने का आरोप भी कई बार लगा चुके हैं। उन्होंने खुल्लेआम बिग बॉस पर अंकिता लोखंडे से लेकर ईशा मालवीय और कई कंटेस्टेंट पर फेवर करने का आरोप लगाया।

    जिसके बाद बिग बॉस ने भी उन्हें खुल्लेआम चुनौती देते हुए कहा कि अब वह सीधे तौर पर अनुराग पर अपना वार दिखाएंगे। बिग बॉस के ऐसा कहने के बाद से ही अनुराग शो से बाहर जाने की जिद ठाने हुए नजर आए। अब हाल ही में उनके शो से एग्जिट होने से पहले मुनव्वर फारुकी ने उन्हें बड़ी सलाह दे दी है।

    मुनव्वर फारुकी ने अनुराग को दी ये सलाह

    मुनव्वर फारुकी इस सीजन के सबसे शांत खिलाड़ियों में से एक हैं। जहां कई कंटेस्टेंट एक-दूसरे से लड़ने के लिए हमेशा आगे रहते हैं, तो वहीं मुनव्वर बड़ी ही शांति से किसी की बोलती बंद करवा देते हैं। उनका यही अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। अब हाल ही में लगातार घर जाने की जिद पर अड़े अनुराग डोभाल उर्फ UK राइडर 07 को मुनव्वर फारुकी ने बड़े ही प्यार से समझाया। उन्होंने अनुराग को समझाते हुए कहा,

    "क्या तुमने अपनी जिन्दगी में कभी भी कोई ऐसी चीज सही है, जो तुम्हारे खिलाफ हो। अगर तुम शो छोड़कर जाने के बारे में सोच रहे हो और तुम्हें जाना ही है, तो एक बार फिर से सोच लो, क्योंकि यहां रहकर तुम उन चीजों को वापस ठीक कर सकते हो, दो-तीन शनिवार तो दो उन चीजों को ठीक करने के लिए"।

    बिग बॉस की पेनेल्टी भरने को तैयार थे अनुराग डोभाल

    मुनव्वर फारुकी द्वारा दी गयी इस सलाह को अनुराग कितना सीरियस लेते हैं, ये तो आगे आने वाले एपिसोड में पता चल ही जाएगा। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ऑनएयर हुए एक एपिसोड में अनुराग डोभाल घरवालों को ये कहते हुए नजर आए थे कि अंकिता क्या सोना भी अपने कॉन्ट्रैक्ट में लिखवा के आई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सेल्फी के लिए Orry को नहीं मिलते 20-30 लाख, सलमान खान के सामने बोला था झूठ, बयान से पलटे इंफ्लुएंसर

    इसके बाद अरुण माशेट्टी ने भी कह दिया था कि आप उन्हें ही ट्रॉफी दे दो। अनुराग के ऐसा करने के बाद बिग बॉस ने उन पर घरवालों को भड़काने का आरोप लगाया था और साथ ही उन्हें 'क्राय बेबी' तक कह दिया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान इस हफ्ते वीकेंड के वार में नहीं आएंगे नजर, ये शख्स लगाएगा घरवालों की क्लास