Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने बदल डाले मुनव्वर- आयशा के रिश्ते के जज्बात, घर में शुरू हुआ नया बखेड़ा

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 05:10 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस सीजन 17 अपने आखिरी महीने में पहुंच चुका है और मेकर्स शो को दर्शकों के लिए दिलचस्प बनाने के लिए एड़ी से चोटी का दम लगा रहे हैं। हाल ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुआ बड़ा झगड़ा / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुआ बड़ा झगड़ा / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. सलमान खान की नसीहत के बाद अचानक बदले मुनव्वर फारुकी
    2. आयशा खान- मुनव्वर फारुकी के बीच हुआ घमासान
    3. बातों-बातों में मुनव्वर ने आयशा को बोल दी ऐसी बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: बिग बॉस सीजन 17 अब हर दिन दिलचस्प मोड़ ले रहा है। थप्पड़ वाले इंसिडेंट की वजह से हाल ही में अभिषेक कुमार को कैप्टन अंकिता लोखंडे के फैसले के बाद सलमान खान के शो से एविक्ट कर दिया गया। उनके जाते ही अब घर में एक बार फिर से आयशा खान और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बीच नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

    सलमान खान के वीकेंड के वार में समझाने के बाद अब मुनव्वर फारुकी के अंदाज बदले-बदले नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर आयशा के साथ-साथ घरवाले भी काफी हैरान है। मुनव्वर फारुकी के अचानक ही इस बदलाव को देखने के बाद दर्शक भी काफी शॉक्ड है।

    मुनव्वर फारुकी-आयशा खान के बीच शुरू हुआ नया बखेड़ा

    बीते वीकेंड के वार में जब सलमान खान आए थे, तो उन्होंने आयशा खान की पोल पट्टी खोलकर रख दी थी। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि आयशा बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी से माफी मंगवाने नहीं, बल्कि लाइमलाइट के लिए आई हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Promo: 'मैं तुझे छूट देता हूं...', Vicky Jain ने अंकिता लोखंडे से रिपीट की अपनी मां की बात

    सलमान ने सिर्फ आयशा को ही नहीं, बल्कि मुनव्वर फारुकी को भी काफी लताड़ लगाई थी। सलमान के समझाने के बाद से ही मुनव्वर ने आयशा से कुछ इस कदर दूरी बढ़ाई, जिससे अब आयशा इरिटेट होती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में कलर्स के मेकर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें आयशा खान मुनव्वर फारुकी पर इस बात से नाराज होती हुई दिखाई दे रही हैं कि एक दिन में ऐसा क्या बदला कि उनका उनके लिए प्यार ही खत्म हो गया।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जिसके बाद मुनव्वर कहते हैं कि उन्हें न तो यहां और ना ही बाहर (Nazila Sitashi)से किसी भी तरह का कोई रिश्ता रखना है। इस बात पर दोनों के बीच जमकर तू-तू, मैं-मैं भी हुई।

    सोशल मीडिया पर आयशा-मुनव्वर का झगड़ा देख लोगों ने पकड़ा सिर

    आयशा खान और मुनव्वर फारुकी के बीच हुए इस घमासान को कई यूजर्स सोशल मीडिया पर ड्रामा बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "आयशा उसके आसपास घूमना बंद करो और खुद की कोई सेल्फ रिस्पेक्ट रखो। वह ऐसे ही इस्तेमाल करता है, ये क्यों समझ नहीं आ रहा तुम्हें"।

    दूसरे यूजर ने लिखा, "आयशा इतना ज्यादा डेस्परेट क्यों हो रही है मुनव्वर के लिए"। एक यूजर ने लिखा, "मुनव्वर एक समय पर मेरा फेवरेट था, उसने नाजिला को चीट किया, तब से मुझे पसंद नहीं है"। आपको बता दें कि बातों-बातों में कुछ दिनों पहले मुनव्वर ने आयशा को प्रपोज तक कर दिया था।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी और आयशा खान के बीच हुई गंदी लड़ाई, दोनों के प्यार में 'पराठा' बना दुश्मन