Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Winner: नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, इस कंटेस्टेंट को कहा असली शेर

    Updated: Mon, 01 Jan 2024 03:41 PM (IST)

    Neil Bhatt On Bigg Boss 17 Winner बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद नील भट्ट ने घर के अंदर की कई बाते शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 17 के सबसे मजबूत ...और पढ़ें

    नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, (X Image)
    नील भट्ट ने बताया कौन बनेगा 'बिग बॉस 17' का विजेता, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 तेसी से आगे बढ़ रहा है। कुछ हफ्तों में शो का फिनाले होने वाला है। ऐसे में मेकर्स और कंटेस्टेंट्स दोनों गेम को लेकर बेहद सीरियस हो गए हैं। हाल ही में शो में डबल एविक्शन भी देखने को मिला।

    वीकेंड का वार में सलमान खान ने पहले रिंकू धवन को घर से बेघर किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने नील भट्ट को भी शो से एलिमिनेट कर दिया। इससे पहले बीते हफ्ते ऐश्वर्या शर्मा एविक्ट हो गई थीं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अचानक हुए एलिमिनेशन पर भड़के एल्विश यादव, 'बिग बॉस' पर कसा तंज, याद दिलाई अपनी भविष्यवाणी

    नील बताया बिग बॉस का विनर

    बिग बॉस 17 से बाहर आने के बाद नील भट्ट ने घर के अंदर की कई बाते शेयर कीं। इस दौरान उन्होंने बिग बॉस 17 के सबसे मजबूत खिलाड़ी के नाम का खुलासा किया। नील ने बिग बॉस जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीदवारी रखने वाले कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा किया।  

    कौन बनेगा बिग बॉस का विनर ?

    नील भट्ट ने द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में विनर को लेकर कहा कि बिग बॉस 17 के सबसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार हैं। नील ने कहा कि इन दोनों में से कोई एक बिग बॉस 17 की ट्रॉफी उठा सकता है, लेकिन दोनों अपने गेम में सुधार करना होगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नए साल के पहले ही दिन हुआ धमाका, बिग बॉस की तिकड़म देख इस कंटेस्टेंट के पैरों तले खिसक गई जमीन

    क्यों बन सकते हैं विनर ?

    मुनव्वर फारुकी, बिग बॉस 17 में आयशा खान को लेकर लगातार चर्चा बटोर रहे हैं। वहीं, अभिषेक कुमार, ईशा मालवीय और सामर्थ जुरेल संग झगड़े को लेकर शो में हाइलाइट बने रहे हैं। नील भट्ट को लगता है कि अगर मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार ने अपना गेम ठीक कर लिया और वापिस सही ट्रैक पर लौट गए, तो ये विनर बन सकते हैं।

    खबरें और भी