Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Elimination: पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए ये तीन कंटेस्टेंट्स, सबसे चालाक प्लेयर का नहीं चला 'दम'

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 08:06 AM (IST)

    बिग बॉस 17 तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलग- अलग फील्ड से आए 17 सेलिब्रिटीज के साथ शुरू हुए इस शो में हाल ही में पहला एलिमिनेशन हुआ। इसके साथ ही घरवालों ने ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17 First Nomination (X Image)
    Bigg Boss 17 First Nomination (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 की शुरुआत 17 कंटेस्टेंट्स के साथ हो चुकी है। एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। बिग बॉस को स्टार्ट हुए अभी चंद दिन हुए हैं। वहीं, अब पहले नॉमिनेशन की प्रक्रिया भी हो चुकी है और तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन जोन में आ चुके हैं।

    बिग बॉस 17 के हाल ही में कुछ प्रोमो सामने आए थे। इनमें कुछ वीडियो नॉमिनेशन के भी थे, जिनमें मनारा चोपड़ा नॉमिनेट होते हुए नजर आई थीं। अब उनके साथ दो और कंटेस्टेंट्स एलिमिनेशन की नाव पर सवार हो गए। हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बिग बॉस की फटकार पर पति से नाराज हुईं अंकिता लोखंडे, ज्यादा दिमाग चलाना विक्की जैन को पड़ा महंगा

    किसने किसको किया नॉमिनेट ?

    बिग बॉस 17 के दिल घर के सदस्यों ने मिलकर मनारा चोपड़ा को नॉमिनेट किया। वहीं, मनारा ने नील भट्ट का नाम लिया, लेकिन सिर्फ एक वोट मिलने पर वो नॉमिनेशन लिस्ट में नहीं आए। दूसरी तरफ दिमाग घर के लोगों ने नाविद सोले का नाम नॉमिनेशन के लिए दिया।

    सबसे चालाक कंटेस्टेंट की नहीं चला दम

    अब दम घर की बात करें तो सभी कंटेस्टेंट्स ने अभिषेक कुमार को नॉमिनेट किया। वहीं, अभिषेक ने खानजादी का नाम लिया। अभिषेक कुमार, बिग बॉस 17 की शुरुआत से घर में लड़ाई- झगड़े कर रहे हैं। ऐसे में वो कुछ ही दिनों में शो के इरिटेटिंग कंटेस्टेंट बन गए हैं। हालांकि, ये उनका गेम प्लान है, अटेंशन पाने का। घरवालों ने भी उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करके अपनी मर्जी बता दी है।

    खबरें और भी

    वीकेंड का वार में खत्म होगा किसका खेल ?

    बिग बॉस 17 ने 17 अक्टूबर को सीजन का पहला नॉमिनेशन किया। इसके साथ ही मनारा चोपड़ा, नविद सोले और अभिषेक कुमार पहले नॉमिनेट होने वाले कंटेस्टेंट बन गए हैं। आने वाले वीकेंड का वार में इन तीनों में से किसी एक सफर भी शो से खत्म हो जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नॉमिनेशन टास्क में टारगेट होने पर भड़कीं मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन को बताया 'डबल स्टैंडर्ड'

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट लिस्ट

    बिग बॉस 17 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इस लिस्ट में अभिषेक कुमार, मनारा चोपड़ा और नाविद सोले के अलावा मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, सना रईस खान, सोनिया बंसल, अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर), जिगना वोरा, फिरोजा खान (खानजादी),सनी आर्या (तहलका प्रैंक), रिंकी धवन और अरुण श्रीकांत मशेट्टी (अचानक भयानक) हैं।