यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 17 Nomination: नॉमिनेशन टास्क में भिड़े घरवाले, विक्की 'भइया' से ऐश्वर्या और नील की तीखी बहस
Bigg Boss 17 Nomination बिग बॉस 17 के घर में मची अफरा-तफरी की झलक नॉमिनेशन टास्क में भी देखने को मिली। कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। ब ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Nomination: बिग बॉस 17 का घर शुरुआत में जितना शांत था, अब उतना ही गरमाया हुआ है। एक तरफ टीवी की पॉपुलर जोड़ी अंकिता लोखंडे- विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा- नील भट्ट् आपस में भिड़ रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ वाइल्ड कार्ड एंट्री ने भी नाक में दम कर रखा है।
बिग बॉस 17 के घर में मची अफरा-तफरी की झलक नॉमिनेशन टास्क में भी देखने को मिली। कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। बिग बॉस 17 में बीते हफ्ते सोनिया बंसल शो से एलिमिनेट हुईं। वो इस सीजन में घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी। उनके बाद बिग बॉस 17 में 2 वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। इसके साथ ही शो में अब 18 कंटेस्टेंट्स हैं, जो आगे बढ़ने के लिए मुकाबला कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे ने सुनाई सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप की कहानी, कहा- 'एक रात में पलटी मेरी जिंदगी
अलग रहा नॉमिनेशन
बिग बॉस ने तीसरे हफ्ते लिए नॉमिनेशन टास्क करवाए। जिसके कुछ प्रोमो उन्होंने शेयर किए है। बिग बॉस ने सभी घरवालों को एक अलग एरिया में बुलाया। जहां कंटेस्टेंट्स को अपने हिसाब से दो लोगों को नॉमिनेट करना था।
विक्की पर भड़के नील और ऐश्वर्या
नॉमिनेशन के एक प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा, विक्की जैन पर बेहद उखड़ी हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने नॉमिनेशन के लिए विक्की का नाम लिया। इसके बाद एक्ट्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि विक्की भइया आपने इसे शुरू किया था और खत्म मैं करुंगी। उनके बाद नील भट्ट ने भी विक्की को निशाना बनाया। इस बीच तीनों के बीत तीखी बहसबाजी भी देखने को मिली।
खबरें और भी
अभिषेक और समर्थ की दुश्मनी
नॉमिनेशन के दूसरे प्रोमो में एक बार फिर वाइल्ड कार्ड एंट्री समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार के बीच अनबन साफ नजर आई। अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को नॉमिनेट किया। उन्होंने वोटिंग के पीछे वजह बताते हुए कहा कि समर्थ जब से घर में आए हैं उन्हें निशाना बना रहे हैं। वो बाहर से शो देखकर आए हैं और उसके हिसाब से चल रहे हैं और लगातार उनके पीछे पड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: घर से बेघर हुई सोनिया बंसल ने मुव्वर फारुकी पर लगाए गंभीर आरोप, सुन फैंस को लगेगा झटका