Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Nominations: ईशा ने लिया पुरानी दुश्मनी का बदला, मौका मिलते ही इन्हें भगाने की कर ली तैयारी

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 06:06 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Nominations बिग बॉस सीजन 17 अपने 11वें हफ्ते में कदम रख चुका है। बीते हफ्ते ही सलमान खान के शो से ऐश्वर्या शर्मा ( Aishwarya Sharma) एविक ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये चार कंटेस्टेंट / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में इस हफ्ते इन चार कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज
    2. ईशा मालवीय अपनी पुरानी दुश्मनी का लिया बदला
    3. इन चार कंटेस्टेंट में से एक और कंटेस्टेंट का सफर होगा खत्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Nomination: सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 को कलर्स पर प्रसारित होते हुए लगभग ढाई महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। शो में अब हर कंटेस्टेंट की यही कोशिश है कि वह कुछ भी करके बस इस विवादित शो का टॉप कंटेस्टेंट बन सके।

    इस शो में आयशा खान और मुनव्वर फारुकी के बदलते रिश्ते से लेकर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की झड़प तक, फैंस को भरपूर मसाला मिल रहा है। बीते हफ्ते शो की कैप्टन ईशा मालवीय ने अनुराग के बाद जब अचानक से ऐश्वर्या शर्मा को सलमान खान के शो से एलिमिनेट किया, तो हर कोई हैरान रह गया।

    अब हाल ही में ऐश्वर्या के बाद ईशा मालवीय एक बार फिर से अपनी कैप्टेंसी का भरपूर फायदा उठा रही हैं। हाल ही में उन्होंने दो और कंटेस्टेंट को शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन में डाल दिया है।

    ईशा मालवीय ने ले लिया अपनी पुरानी दुश्मनी का बदला

    ईशा मालवीय इस सीजन की भले ही सबसे छोटी कंटेस्टेंट हों, लेकिन जिस तरह से वह गेम खेल रही हैं, वह अंदाज भी फैंस को खूब भा रहा है। द खबरी की रिपोर्ट्स की मानें तो, हाल ही में ईशा मालवीय(Isha Malviya)को बिग बॉस ने उनकी कैप्टेंसी में ये मौका दिया कि वह इस हफ्ते के नॉमिनेशन में किन्हीं दो सदस्यों को डाल सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: मुनव्वर फारुकी ने खोया आपा, 'Bigg Boss ' की प्रॉपर्टी को पहुंचाया नुकसान, सलमान खान ले सकते हैं बड़ा एक्शन!

    उड़ारिया एक्ट्रेस के हाथ में जैसे ही बिग बॉस ने ये पावर दी, उन्होंने इसका भरपूर इस्तेमाल किया। उन्होंने सबसे पहले इस हफ्ते शो से बाहर करने के लिए जिस सदस्य को चुना वो थे अभिषेक कुमार, जिनकी ईशा के साथ कई बार लड़ाई देखने को मिली है।

    इसके अलावा ईशा की हिट लिस्ट में दूसरे नंबर पर वाइल्ड कार्ड एंट्री और Munawar Faruqui की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान। बिग बॉस द्वारा दी गयी पावर के बाद उन्होंने इन दो कंटेस्टेंट को इस हफ्ते के नॉमिनेशन में डाल दिया।

    ये चार कंटेस्टेंट इस हफ्ते बिग बॉस 17 से बेघर होने के लिए हुए नॉमिनेट

    अभिषेक कुमार और आयशा खान (Ayesha Khan) के अलावा इस हफ्ते शो से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं, उसमें तीसरा नाम रिंकू धवन का है और चौथा नील भट्ट का है। नील भट्ट को तो विक्की जैन ने शो में पूरे सीजन के लिए ही नॉमिनेट कर दिया था।

    गेम को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते शो से रिंकू धवन का पत्ता साफ हो सकता है, क्योंकि ऐश्वर्या के जाने के बाद अब नील पूरा बदला लेने के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Aishwarya Sharma ने मुनव्वर-आयशा का खोला सीक्रेट, विक्की की हाथ उठाने वाले विवाद के साथ लीक किया विनर का नाम!