Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान के सामने Orry ने बताया अपना प्रोफेशन, हंसते-हंसते लोटपोट हुए बॉलीवुड के टाइगर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 24 Nov 2023 06:05 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के इस सीजन में आने वाले समय में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलने वाले हैं। इस हफ्ते जहां दो कंटेस्टेंट नाविद सोले और जिगना वोरा ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में ओरी ने बताया अपना प्रोफेशन / Photo- Instagram
    बिग बॉस 17 में ओरी ने बताया अपना प्रोफेशन / Photo- Instagram

    HighLights

    1. Orry ने बताया क्या है उनका प्रोफेशन
    2. ओरी का प्रोफेशन सुनकर सलमान खान हंसते-हंसते हुए लोटपोट
    3. बिग बॉस सीजन 17 का वीकेंड का ये वार होगा धमाकेदार

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस का सीजन 17 आने वाले समय में और भी दिलचस्प होने वाला है। इस शो में जहां कई वाइल्ड कार्ड एंट्री अभी आने वाले हैं, तो वहीं सोशल मीडिया स्टार Orry कंटेस्टेंट के होश उड़ाने आ चुके हैं।

    जाह्नवी कपूर से लेकर सारा अली खान जैसे सितारों के साथ पार्टीज करने वाले Orry आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आए दिन उनकी किसी न किसी स्टार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती है ।

    हलांकि, एक सवाल है, जो बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर आम लोग तक जानना चाहते हैं और वो है ओरी का प्रोफेशन। हाल ही में सलमान खान ने सामने ओरी ने जब अपना प्रोफेशन बताया, तो टाइगर एक्टर अपनी हंसी नहीं रोक सके।

    Orry ने बताया क्या है उनका प्रोफेशन

    ओरी बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड बनकर जाने वाले हैं, ये खबर तो पहले ही सामने आ चुकी है। अब हाल ही में कलर्स के एक प्रोमो से इस बात पर मुहर भी लग गयी कि वह इस विवादित शो का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें orry सलमान खान के साथ मंच पर खड़े हुए नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: वाइल्ड कार्ड एंट्री बन 'बिग बॉस' के घर पहुंचे Orry, सूटकेस की लाइन देख हैरान हुए सलमान खान

    इस दौरान सलमान खान Orry से कहते हैं कि आपका प्रोफेशन क्या है, ये तो मेरे को भी जानना है। जिसका जवाब देते हुए ओरी कहते हैं, "मैं सूरज के साथ उठता हूं और चांद के साथ सोता हूं"। उनकी इस बात को सुनकर सलमान खान भी खुद की हंसी नहीं रोक पाए।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ओरी की हिंदी सुनकर हैरान हुए सलमान खान

    हमेशा की तरह ओरी मंच पर भी पार्टी के मूड में नजर आए। सलमान खान ने जैसे ही उन्हें कहा कि आप वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर घर में जा रहे हैं, तो उन्होंने कहा हां वाइल्ड बनना है, घर में जाकर पार्टी करनी है। ओरी ने टूटी-फूटी हिंदी बोलते हुए कहा, "मैं अंडा है.. मैं नहीं देख सकता है।

    जिसे सुन सलमान ने कहा ये आदमी बिल्कुल नया लेकर आया है, यहां पर। बिग बॉस के घर में जाकर ओरी क्या कमाल करेंगे, ये तो वक्त ही बताएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो Orry बिग बॉस में केवल 1 हफ्ते के लिए ही आए हैं।

    यह भी पढ़ें: Who Is Orry? काइली जेनर से लेकर नीता अंबानी तक, स्टार किड्स के बेहद करीब हैं ओरी, प्रोफेशन पर होती है चर्चा