Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'मैं जा रही तेरी जिंदगी से...', गंदी लड़ाई के बाद Ankita Lokhande तोड़ेंगी पति Vicky से नाता?

    Updated: Mon, 15 Jan 2024 09:15 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Promo विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपने झगड़ों की वजह से खूब ध्यान खींच रहे हैं। दोनों के बीच आए दि ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 में फिर हुई अंकिता-विक्की की लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 17 में फिर हुई अंकिता-विक्की की लड़ाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में हुई अंकिता-विक्की की लड़ाई
    2. अंकिता लोखंडे की इस बात से चिढ़े विक्की
    3. अंकिता ने विक्की से अलग होने की कही बात

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) का रिश्ता खूब चर्चा में है। बीते दिनों विक्की जैन की मां भी आई थीं, जिनका अंकिता के साथ रवैया कई लोगों को रास नहीं आया था। फिर करण जौहर ने भी विक्की को अंकिता का साथ न देने पर क्लास लगाई थी। 

    वीकेंड का वार में करण जौहर ने विक्की जैन को समझाया था, लेकिन इसके बावजूद लगता है कि उनके बॉन्ड में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। एक बार फिर पति-पत्नी के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई। 'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड में दोनों बर्तन की वजह से लड़ते हुए दिखाई देंगे।

    बर्तन पर अंकिता-विक्की के बीच खिटपिट

    'बिग बॉस 17' के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो आउट हो गया है। वीडियो में दिखाया गया कि अंकिता और विक्की के बीच गंदे बर्तन की वजह से लड़ाई हुई। अंकिता पति से कहती हैं कि उन्होंने अपने बर्तन अभी तक नहीं धुले हैं, जिससे विक्की झल्ला जाते हैं। विक्की ने अंकिता को ताना मारते हुए कहा, "आप मुझे बोल क्यों रही हो। अब आप कैप्टन नहीं हो।" 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: बहन Mannara नहीं, इस कंटेस्टेंट को Meera Chopra ने बताया 'डिजर्विंग विनर', नाम जान लगेगा शॉक

    क्या विक्की से रिश्ता तोड़ेंगी अंकिता लोखंडे?

    विक्की जैन की इस बात पर अंकिता ने कहा, "यह बात करने का कौन सा तमीज है।" इसके बाद दोनों के बीच गंदी लड़ाई हो जाती है। विक्की ने कहा कि उन्होंने लाइन क्रॉस कर दी है। इसलिए वह अब उनसे अच्छे से बात करने की कोई उम्मीद न करें। विक्की के इस बिहेवियर से अंकिता परेशान हो जाती हैं। उन्होंने पति से कहा, "आजकल पता नहीं आपको क्या हो गया है। आप सिर्फ झगड़ते हैं।"

    खबरें और भी

    विक्की ने कहा कि अंकिता बार-बार उन्हें एंबैरेस्ड करती हैं। इसके बाद अंकिता ने विक्की से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, "मैं अब आपसे कभी बात नहीं करूंगी। मैं जा रही हूं तेरी जिंदगी से। अब तू देख ले, तुझे क्या करना है।"

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे का स्टैंड न लेने पर भड़के करण जौहर, Vicky Jain को सबके सामने सुनाई खरी-खोटी