Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Captain: ये कंटेस्टेंट बना बिग बॉस का पहला कैप्टन? मुनव्वर-अंकिता भी हुए इस सदस्य के आगे फेल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 12:33 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 First Captain सलमान खान के विवादित रियलिटी शो में शुरुआत से ही काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। राशन टास्क के बाद अब चौथे वीक में पह ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 सलमान के शो को मिला घर का पहला कैप्टन / फोटो- Instagram
    बिग बॉस 17 सलमान के शो को मिला घर का पहला कैप्टन / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. ये सदस्य बनी बिग बॉस की पहली कैप्टन
    2. सलमान खान के शो में ऐसे खेला गया पहला कैप्टेंसी टास्क
    3. सबको पीछे छोड़ इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 17 को शुरू हुए बस इस वीकेंड पर पूरा एक महीना हो जाएगा। शुरुआत से ही सलमान खान के विवादित रियलिटी शो में लड़ाई झगड़े से लेकर तरह-तरह का ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस सीजन में कुछ दिनों पहले ही राशन टास्क खेला गया था, जहां घरवालों की हरकतें देखकर बिग बॉस खुद गुस्से से तिलमिला उठे।

    इसके बाद चौथे वीक में आने के बाद अब हाल ही में बिग बॉस 17 में पहला कैप्टेंसी टास्क खेला गया। इस टास्क को बिग बॉस ने बेहद ही खास अंदाज से डिजाइन किया। पहले महीने के पूरा होने से पहले कौन बना घर का पहला कप्तान चलिए जानते हैं।

    अंकिता से लेकर सना तक ये बने घर के मंजुलिका

    हाल ही में बिग बॉस 17 में पहला कैप्टेंसी टास्क खेला गया। इस टास्क में दिल के मकान से अंकिता, दिमाग के मकान से खानजादी उर्फ फिरोजा खान और दम के मकान से सना रईस खान को बिग बॉस ने 'मंजुलिका' बना दिया। इस टास्क में ये तीनों ही 'भूलभुलैया' के गाने आमी जे तोमार गाने पर कॉस्टयूम पहनकर परफॉर्म करते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'मनारा चोपड़ा' ने इस कंटेस्टेंट के साथ अपना रिलेशनशिप किया डिक्लेयर, कबूल की ये बड़ी बात

    कैप्टेंसी के इस टास्क के दौरान बिग बॉस ने इन तीनों को ही ये अधिकार दिए कि ये अपने हिसाब से किसी एक से रानी-राजा (Captaincy )पद की पावर छीन सकते हैं। जो भी इस नॉमिनेशन टास्क में सुरक्षित होंगे, वो कैप्टन बनने के दावेदार होंगे। इस टास्क में अंकिता ने जहां ऐश्वर्या पर निशाना साधा, तो वहीं खानजादी के निशाने पर आए अनुराग। सना भी विक्की, नाविद और ईशा से कैप्टेंसी पद की पावर छीनती हुई नजर आईं।

    खबरें और भी

    ये कंटेस्टेंट बना घर का पहला कप्तान? 

    दरअसल इन तीनों को रानी की तरह सजाने का टास्क घरवालों को बिग बॉस ने सौंपा था। रिपोर्ट्स की मानें तो 'दिमाग' के मकान में रहने वालीं रिंकू धवन ये टास्क जीतकर घर की पहली कप्तान बनेंगी।

    हालांकि, वह इस टास्क को कैसे जीतेंगी और कैसे खुद को सुरक्षित करेंगी, ये तो एपिसोड ऑनएयर होने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 9 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। इस नॉमिनेशन टास्क के बाद कई घरवालों के आपसी रिश्ते बदल चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: राशन को लेकर मचा घमासान, घरवालों की हरकत से परेशान बिग बॉस ने सुनाई इतनी बड़ी सजा