Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'रोडीज 19' का ये पॉपुलर कंटेस्टेंट सलमान के शो में होगा शामिल, अपने गुस्से से घर में भड़काएगा आग

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 08:04 PM (IST)

    Salman Khan show Bigg Boss 17 Contestant Update सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 17 खबरों में बना हुआ है। अब बिग बॉस 17 को लेकर नई जानक ...और पढ़ें

    सलमान खान शो बिग बॉस 17 (Photo Credit- Instagram)
    सलमान खान शो बिग बॉस 17 (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan show Bigg Boss 17 Contestant Update: सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 की चर्चाएं जोर- शोर से हो रही है। शो के प्रोमो ने आते ही धमाका कर दिया है। सलमान खान के अंदाज ने दर्शकों के लिए बिग बॉस का इंतजार मुश्किल बना दिया है। इस बीच कंटेस्टेंट्स के सामने नामों ने बेचैनी को और बढ़ा रखा  है। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है।

    बिग बॉस 17 को लेकर सामने आई ताजा जानकारी के अनुसार, रोडीज 19 का एक पॉपुलर एक्टर शामिल होने वाला है। बिग बॉस में अब तक रोडीज के कई कंटेस्टेंट हिस्सा बन चुके हैं, इन्होंने शो में एंटरटेनमेंट का तड़का भी खूब लगाया था। प्रिंस नरूला तो अपने सीजन के विनर भी रहे थे। ऐसे अब एक रोडीज कंटेस्टेंट के शामिल होने की खबर आई है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: टीवी के इस पॉपुलर एक्टर को ऑफर हुआ शो, दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर मचा चुके हैं खलबली

    कौन होगा शामिल ?

    एमटीवी रोडीज: कर्म या कांड है को प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी गैंग लीडर बनकर संभाल रहे हैं। वहीं, सोनू सूद शो को होस्ट करते हैं। रोडीज 19 के कंटेस्टेंट ऋषभ जायसवाल के बिग बॉस 17 में शामिल हो सकते हैं। उनके जुड़े एक करीबी सूत्र ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया है कि हाल ही में ऋषभ चैनल संग मीटिंग करते नजर आए। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    मीटिंग करते नजर आए ऋषभ

    सूत्र ने कहा, "ऋषभ जयसवाल को बिग बॉस 17 की कास्टिंग से जुड़ी मीटिंग में शामिल होते देखा गया था। इसके लिए वो मुंबई में एक निजी 7 स्टार होटल के एक कैफे पहुंचे थे। उन्होंने रोडीज में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। शो में उन्होंने खुद के रोंदू रवैये से बुली के रूप में बदला, जो दर्शकों को काफी पसंद आया।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?

    ये सेलेब्स भी आ सकते हैं नजर  

    बिग बॉस 17 में शामिल होने के लिए ऋषभ जयसवाल के अलावा अब तक कई और सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें  विवियन डीसेना, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे स्टार्स के नामों की भी चर्चा हो चुकी है।