Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने खोली ईशा मालवीय की पोल, सामर्थ और अभिषेक को इस्तेमाल करने का लगाया इल्जाम

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 04:26 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय शुरुआत से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। पहले अभिषेक संग उनकी बॉन्डिंग ने दर्शकों का ध्यान खींचा ...और पढ़ें

    सलमान खान ने ईशा मालवीय का दिमाग लगाया ठिकाने, (Instagram Image)
    सलमान खान ने ईशा मालवीय का दिमाग लगाया ठिकाने, (Instagram Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 के अपकमिंग वीकेंड का वार की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही एपिसोड के प्रोमो भी सामने आने लगे हैं। इनमें सलमान खान, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और सामर्थ जुरेल को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    बिग बॉस के घर में ईशा मालवीय शुरुआत से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। पहले एक्स अभिषेक ने उन्हें शो में लाइमलाइट दिलाई। वहीं, अब एक्ट्रेस ब्वॉयफ्रेंड सामर्थ जुरेल को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: विक्की जैन ने बिग बॉस के सबसे बड़े नियम का किया उल्लंघन, सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता?

    सलमान ने दिखाया आईना

    सलमान खान ने वीकेंड का वार में पहले तो ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और सामर्थ जुरेल को जमकर लताड़ लगाई। होस्ट ने तीनों को आईना दिखाया और बताया कि आप सभी बाहर से सिर्फ बेवकूफ लग रहे हैं और कुछ नहीं।

    ईशा का दिमाग लगाया ठिकाने

    सलमान खान ने इसके बाद ईशा मालवीय का दिमाग भी ठिकाने  लगाया। होस्ट ने ईशा के गेम का भांडा फोड़ दिया। उन्होंने अभिषेक और सामर्थ को एहसास दिलाया कि उन्हें ईशा बस इस्तेमाल कर रही हैं, ताकि वो बिग बॉस में लाइमलाइट बटोर सके।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    ईशा पर लगाए आरोप

    सलमान खान ने कहा कि ईशा को ड्रामा पसंद है। कभी अभिषेक उनके लिए लड़ते हैं और कभी सामर्थ। सलमान ने ईशा की उस बात का भी जिक्र किया जब एक्ट्रेस ने कहा था कि अभिषेक को उन्होंने उनके गुस्सैल रवैये की वजह से छोड़ी था।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    अभिषेक को बताया सच

    सलमान खान ने आगे कहा कि जब उन्होंने अभिषेक को वायलेंट नेचर की वजह से छोड़ा था, तो फिर सामर्थ के साथ क्यों बाद में आईं, क्योंकि वो भी तो गुस्सैल हैं। होस्ट ने कहा कि ईशा को ड्रामा पसंद हैं, इसलिए वो एक गुस्सैल इंसान को छोड़कर दूसरे गुस्सैल इंसान के पास चली जाती हैं। सलमान ने अभिषेक को समझाया कि कैसे ईशा उन्हें यूज कर रही हैं ताकि वो शो में दिख सकें। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा को बिना नॉमिनेशन बिग बॉस घर से कर देंगे बेघर? फूट-फूट कर रोईं एक्ट्रेस, लगाई ये गुहार