Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: इस बार कंटेस्टेंट्स को सोने के लिए बिस्तर तक नहीं होगा नसीब, सोच से भी परे है बिग बॉस 17 की थीम!

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 02:44 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Theme Update बिग बॉस 17 का हाल ही में प्रोमो रिलीज किया गया। सलमान खान ने शो की शुरुआत से पहले ही वार्निंग दे दी कि इस बार कंटेस्टेंट्स क ...और पढ़ें

    सलमान खान शो 'बिग बॉस' सीजन 17 (X Images)
    सलमान खान शो 'बिग बॉस' सीजन 17 (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस टीवी के सबसे एंटरटेनिंग शोज में से एक है। यहां प्यार, लड़ाई और कई बार तो बात मारपीट तक पहुंच जाती है। इसी कॉन्सेप्ट के साथ बिग बॉस का नया सीजन 17 शुरू होने वाला है।

    बिग बॉस 17 का हाल ही में प्रोमो जारी किया गया था। इसके साथ ही शो के प्रीमियर डेट का भी एलान कर दिया गया। बिग बॉस 17 की पहली झलक में ही सलमान खान ने बता दिया कि इस बार कंटेस्टेंट्स को शो में बने रहने के लिए दिल, दिमाग और दम तीनों से काम लेना होगा। अब बिग बॉस के थीम को लेकर अपडेट आई है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में शामिल होगा ये यूट्यूबर, पॉपुलैरिटी में एल्विश और अभिषेक को भी देते हैं मात?

    बिग बॉस में होगी दो अलग दुनिया

    बिग बॉस 17 की थीम कुछ- कुछ सीजन 7 जैसी हो सकती है। इस बार बिग बॉस घर को दो हिस्सों में बांटने वाले है। ये दोनों हिस्से कंटेस्टेंट्स के लिए दो अलग दुनिया होगी। बिग बॉस से जुड़ी अपडेट शेयर करने वाले फैन पेज ने शो की थीम को लेकर जानकारी शेयर की है।

    बिस्तर तक नहीं होगा नसीब

    बिग बॉस 17 को लेकर आई अपडेट के अनुसार, मेकर्स शो में जो दो हिस्स करेंगे वो अमीर और गरीब की थीम पर होंगे। घर का एक हिस्सा लग्जरी लाइफ से भरा होगा। वहीं, दूसरा हिस्सा इसके उलट होगा यानी सेलेब्स के लिए कोई लग्जरी नहीं होगी। यहां तक सोने के लिए बिस्तर तक इन्हें नहीं दिए जाएंगे। बिग बॉस ने इस बार घरवालों की नींद उड़ाने के सारे  इंतजाम कर लिए है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    खबरें और भी

    ये सेलेब्स आ सकते हैं नजर  

    बिग बॉस 17 में शामिल होने के लिए ऋषभ जयसवाल के अलावा अब तक कई और सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। इनमें  विवियन डीसेना, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह जैसे स्टार्स के नामों की भी चर्चा हो चुकी है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: टीवी के इस पॉपुलर एक्टर को ऑफर हुआ शो, दूसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर मचा चुके हैं खलबली