Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं Bigg Boss 17 की Soniya Bansal जिन्होंने 100 करोड़ से किया था डेब्यू, जानिए आगरा की 'क्वीन' के बारे में

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 03:32 PM (IST)

    Who Is Soniya Bansal बिग बॉस 17 में तीखी मिर्च बनकर आईं सोनिया बंसल की ग्रैंड प्रीमियर में एंट्री धमाकेदार थी। उनकी खूबसूरती और मस्ती-भरे अंदाज ने फैं ...और पढ़ें

    जानिए बिग बॉस 17 की सोनिया बंसल के बारे में। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    जानिए बिग बॉस 17 की सोनिया बंसल के बारे में। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 में सोनिया बंसल बनीं कंटेस्टेंट
    2. सोनिया बंसल बॉलीवुड में कर चुकी हैं काम
    3. सोनिया बंसल की सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Who Is Soniya Bansal of Bigg Boss 17: पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' की शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में 17 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। कोई टीवी स्टार है तो यूट्यूबर और रैपर। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनिया बंसल (Soniya Bansal) भी शो का हिस्सा बनी हैं। 

    सोनिया बंसल ने बिग बॉस 17 ग्रैंड प्रीमियर में अपने मजेदार अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। लोग उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। सोनिया कौन हैं और क्या करती हैं, जानिए उनके बारे में यहां।

    यह भी पढ़ें- कौन हैं Bigg Boss 17 की क्राइम रिपोर्टर Jigna Vora जो 6 साल जेल में काट चुकी हैं सजा, जानिए उनके बारे में...

    कौन हैं सोनिया बंसल?

    28 अक्टूबर 1996 को आगरा में जन्मीं सोनिया बंसल एक आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता बैजनाथ बंसल एक आर्मी ऑफिसर हैं। सोनिया बंसल ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। वह फिल्मफेयर और लैक्मे के लिए रैम्प पर जलवा बिखेर चुकी हैं। उन्होंने बिना गॉडफादर के बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है।

    शक्ति कपूर के साथ सोनिया ने किया बॉलीवुड डेब्यू

    मॉडलिंग में खुद की पहचान बनाने के बाद सोनिया बंसल ने कई नामी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। वह जी, टी-सीरीज और वीनस के साथ भी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। सोनिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू पिछले साल फिल्म 'गेम 100 करोड़ का' से किया था। इसमें वह शक्ति कपूर और राहुल रॉय के साथ नजर आई थीं। फिल्म तो नहीं चली, लेकिन सोनिया का चार्म जरूर फैंस के सिर चढ़कर बोलने लगा था।

    सोनिया बंसल हिंदी के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फिल्मों में 'धीरा' और 'यस बॉस' शामिल हैं। इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सोनिया ने 'शूरवीर' में काम किया था, जो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: कौन हैं 'बिग बॉस 17' की मन्नारा चोपड़ा, एक Kiss से मच गया था बवाल, जानिए उनके बारे में सबकुछ