Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: 'आपके सब रिश्ते पवित्र और मेरे...', फिर हुई Vicky Jain और Ankita Lokhande के बीच जबरदस्त लड़ाई

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Mon, 15 Jan 2024 05:14 PM (IST)

    Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है और जल्द ही शो को विजेता मिल जाएगा। जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले करीब आ रहा है घर के अंदर ड्रामा बढ़ता ...और पढ़ें

    विक्की-अंकिता के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई (Photo Credit: Instagram)
    विक्की-अंकिता के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बॉस 17 में जो एक रिश्ता सबसे ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है, वो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का है। दोनों ने जब से इस घर में एंट्री ली है, तभी से इनके बीच लड़ाइयां और बहस ही देखने को मिल रही है। कई बार सलमान खान, दोनों के घर वालों ने, करण जौहर ने उन्हें समझाया, लेकिन इन्हें देख कर ऐसा लग रहा है जैसे ये समझने को तैयार ही नहीं हैं।

    अब हाल ही में बिग बॉस 17 का एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें दोनों फिर से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: 'आखिर सच सामने आ गया...', इस कंटेस्टेंट को 'बेवकूफ' बताकर Aishwarya Sharma ने निकाली भड़ास

    विक्की-अंकिता के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

    कलर्स ने आज 15 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 17 का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है। अंकिता बताती हैं कि उनके पति रिश्ते में पर्याप्त दयालु नहीं हैं और यही बात उन्हें इफेक्ट कर रही है।

    आपके सभी बंधन पवित्र

    वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की ने कहा, 'आप जब मुनव्वर का हाथ पकड़ती थी या उसको गले लगाती थी तब मुझे भी ऐसा ही बिहेव करना चाहिए था। आपके सब रिश्ते पवित्र और मेरे सब रिश्ते खराब। आगे अंकिता ने विक्की से कहा कि वह असुरक्षित हैं। इसके बाद विक्की कहते हैं 'मैं थक गया सब कर के। हद हो गई है'। इस पर अंकिता ने कहा कि 'मैंने भी बहुत कुछ किया है, तो विक्की ने जवाब दिया, 'कुछ नहीं किया है आपने'।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    इससे पहले घर के काम को लेकर हुई थी खिटपिट

    इससे पहले एक वीडियो में दिखाया गया कि अंकिता और विक्की के बीच गंदे बर्तन की वजह से लड़ाई हुई है। अंकिता विक्की से कहती हैं कि उन्होंने अपने बर्तन अभी तक नहीं धोए हैं, जिससे विक्की चिढ़ जाते हैं। इसके बाद विक्की ने अंकिता को ताना मारते हुए कहा कि 'आप मुझे बोल क्यों रही हो। आप कैप्टन नहीं हो'।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: बिग बॉस को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट्स, करण जौहर के इशारे ने खोला राज, गले लगाकर दिया आशीर्वाद