Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BB 17: 'तुम जिंदगी में मुझे कुछ दे तो पाई नहीं...', Ankita Lokhande की बेइज्जती करने पर ट्रोल हुए Vicky Jain

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 12:44 PM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के घर में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच रिश्ता दिन-ब-दिन बिगड़ता जा रहा है। विक्की आए दिन अपनी पत्नी अंकि ...और पढ़ें

    अंकिता लोखंडे पर भड़के विक्की जैन (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)
    अंकिता लोखंडे पर भड़के विक्की जैन (फोटो क्रेडिट- ट्विटर)

    HighLights

    1. अंकिता लोखंडे पर भड़के विक्की जैन
    2. विक्की जैन पत्नी संग लड़ने पर हुए ट्रोल
    3. विक्की जैन ने पत्नी की नेशनल टीवी पर की बेइज्जती

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' के घर में मोस्ट फेवरेट कपल अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की एंट्री हुई। दोनों के घर में आने की चर्चा से ही लोग दोनों की रियल लाइफ केमिस्ट्री देखने के लिए बेताब थे, लेकिन शो में आने के बाद से ही उनके बीच सिर्फ झगड़ा हो रहा है।

    बीते एपिसोड में भी विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे पर गुस्सा निकाला, जिसके बाद बिजनेसमैन को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

    अंकिता लोखंडे पर भड़के विक्की जैन

    दरअसल, हुआ यूं कि बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को देखकर मुंह बनाया, जिससे विक्की जैन काफी नाराज हो गए। वह उन पर भड़कने लगे। विक्की ने कहा, "तू ऐसे मुंह क्यों बनाती है। तेको क्या लगता तू कूल है।" अंकिता ने कहा कि वह ऐसी ही हैं। मुंह बनाने पर अंकिता ने कहा कि ये उनकी आदत है तो विक्की ने इसे घटिया बताया।

    अंकिता की हरकत को विक्की ने बताया घटिया

    इसके बाद विक्की जैन वहां से उठकर अंकिता को ऐसी बात कह दी, जिसके चलते वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। विक्की ने कहा, "तेरे से क्या मांगा है। जिंदगी में तू मुझे कुछ दे तो पाई नहीं, पीस ऑफ माइंड दिया कर मुझे।" उन्होंने ये भी कहा कि वह अगर घर पर होते तो इस कैरेक्टर को बेवकूफ बताते है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें शर्म आ रही है कि वह अंकिता को कुछ समझा नहीं पा रहे हैं।

    विक्की ने अंकिता से कहा कि उन्हें लोगों को इज्जत देनी चाहिए। उन्होंने उनका सबसे खराब साइड देखा है, जो उन्होंने अब तक कभी नहीं देखा। विक्की ने ये भी कहा कि उनकी इसी हरकत की वजह से मनारा जैसे डंब लोग उसे चार बातें सुना देते हैं। विक्की जैन के हड़काने के बाद अंकिता फूट-फूटकर रोईं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 'बिग बॉस' में खुलेआम किया लिपलॉक, दोनों की केमिस्ट्री ने लगाई आग

    खबरें और भी

    फैंस को नहीं पसंद आया विक्की जैन का रवैया

    अंकिता लोखंडे के साथ ऐसा बर्ताव करने पर विक्की जैन बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। एक ने कहा, 'आपको नहीं लगता है कि विक्की जैन इस सिचुएशन पर ओवर रिएक्ट कर रहा और बीवी से ऐसे बात कौन करता है।' एक यूजर ने लिखा, 'विक्की की बहुत खराब जुबान है। ऐसे अपनी बीवी से कोई बात नहीं करता।' एक ने कहा, 'इसलिए पति पत्नी को बिग बॉस में नहीं आना चाहिए। लड़ाई हो जाती है।' एक ने कहा, 'लग रहा अलग होना चाहते हैं।'

    बता दें कि सलमान खान शुक्रवार का वार में विक्की जैन की जमकर क्लास लगाते दिखाई देंगे।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'मैं यहां नाक कटाने नहीं आया', Ankita Lokhande पर फिर भड़के विक्की जैन, लोगों ने किया ट्रोल