Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान संग मजेदार होगा वीकेंड का वार, शो में ये स्टार्स लगाएंगे कंटेस्टेंट की क्लास

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Fri, 29 Dec 2023 04:39 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar हफ्ते के आखिर में बिग बॉस के दर्शकों को जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार होता है वो वीकेंड का वार है। वीकेंड का वार में सलमा ...और पढ़ें

    बिग बॉस 17 वीकेंड का वार (Photo Credit: Instagram)
    बिग बॉस 17 वीकेंड का वार (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 17 में वीक खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा 'वीकेंड का वार' का इंतजार होता है। 'वीकेंड का वार' में सलमान खान कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करते हुए, उन्हें समझाते हुए और उनके गलत होने पर उनकी क्लास लगाते हुए नजर आते हैं।

    हर हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान के शो पर कई सेलेब्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए पहुंचते हैं। पिछले हफ्ते क्रिसमस के मौके पर इसमें बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक और रवीना टंडन मेहमान बनकर आए थे। दोनों ने मिलकर कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की। अब ऐसा बताया जा रहा है कि इस वाले वीकेंड में कई स्पेशल मेहमान आने वाले हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: विक्की जैन ने लगाए Munawar Faruqui पर Nazlia से जुड़े गंभीर आरोप, फूट-फूट कर रोने लगा कंटेस्टेंट

    कई सेलेब्स आने वाले हैं नजर

    सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बिग बॉस तक नाम के एक अकाउंट ने इस बात की जानकारी दी कि इस बार वीकेंड का वार में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नजर आने वाले हैं। बता दें कि धर्मेंद्र लगभग तीन सालों से इस शो में मेहमान बनकर आ रहे हैं। धर्मेंद्र के साथ कृष्णा अभिषेक भी शो में दिखाई दे सकते हैं।

    इसके अलावा डीजे चेतस, मीका बैंड, हंस राज हंस और कलर्स पर जल्द शुरू होने वाले वाले शो की एक्टर शगुन पांडे, मेरा बलम थानेदार की श्रुति चौधरी भी इसे प्रमोट करने के लिए आ सकती हैं।

    विक्की ने लगाए मुनव्वर पर आरोप

    हाल ही में, बिग बॉस का एक प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें देखने को मिला कि एक टास्क के दौरान विक्की जैन, मुनव्वर पर गंभीर आरोप लगाते हुए और उन्हें एक्सपोज करते हुए नजर आए। विक्की ने मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला का नाम लेते हुए उन पर कई आरोप लगाए। इसके बाद मुनव्वर टूट गए और रोने लगे। इसके बाद मनारा उनका सहारा बनते हुए दिखाई देती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: देवोलीना और काम्या के निशाने पर आईं Mannara Chopra, कह दी ऐसी बात सुनकर दुखी हो जाएंगी एक्ट्रेस