Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: फूट-फूटकर रोए, हाथ जोड़ा, मगर नहीं माने बिग बॉस, तहलका के बेघर होने पर अरुण-अभिषेक का बुरा हाल

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 02 Dec 2023 08:12 AM (IST)

    Bigg Boss 17 रियलिटी शो बिग बॉस 17 के आगामी एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अभिषेक कुमार के साथ हाथापाई करने की वजह से तहलका उर्फ सनी आर्या का ...और पढ़ें

    सनी आर्या के एविक्शन से अभिषेक और अरुण का हाल हुआ बेहाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सनी आर्या के एविक्शन से अभिषेक और अरुण का हाल हुआ बेहाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सनी आर्या हुए बिग बॉस 17 से बाहर
    2. करण जौहर ने सुनाया बिग बॉस का फैसला
    3. सनी के जाने से अरुण और अभिषेक का रो-रोकर बुरा हाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar: कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' का वीकेंड का वार इस बार सलमान खान नहीं, बल्कि करण जौहर होस्ट कर रहे हैं। शुक्रवार का वार में करण ने कई घरवालों की क्लास लगाई। अब शनिवार का वार में बिग बॉस का एक बड़ा नियम उल्लंघन करने पर सनी आर्या (Sunny Arya) को बाहर का रास्ता दिखाया गया। 

    दरअसल, वीकेंड का वार में अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी के बीच तगड़ी बहसबाजी शुरू हो जाती है, जिसमें सनी आर्या कूद पड़ते हैं। गुस्से में सनी, अभिषेक का कॉलर पकड़कर उन्हें धमकी दे देते हैं। बिग बॉस का सबसे बड़ा नियम उल्लंघन करने पर तहलका को बेघर कर दिया जाता है।

    लड़ाई की वजह से सनी आर्या हुए बेघर

    वीकेंड का वार का लेटेस्ट प्रोमो सामने आ गया है, जिसमें अभिषेक कुमार चीखते-चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। इस  जिसमें करण जौहर, सनी आर्या को बेघर करने की सजा सुनाते हैं। इस बात से अभिषेक कुमार और अरुण माशेट्टी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अरुण ने हाथ जोड़ते हुए बिग बॉस से सनी को रोकने की बात कही। यही नहीं, अभिषेक भी रो-रोकर बिग बॉस से गुजारिश करते हैं कि वह सनी को रोक लें। उन्होंने कहा कि उनका ये इंटेशन नहीं था कि सनी को बेघर कर दिया जाएगा। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss 17 Khabri (@biggboss17.tazakhabar2)

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: तहलका के एविक्शन से आगबबूला हुईं उनकी पत्नी दीपिका, बिग बॉस पर ऐसे निकाला अपना गुस्सा

    अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा की लगेगी क्लास

    शुक्रवार का वार मुनव्वर फारूकी के इर्द-गिर्द घूमा। अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती पर चर्चा हुई। करण ने अभिषेक की क्लास लगाई कि वह हमेशा मुनव्वर से दोस्ती का वेलिडेशन मांगते रहते हैं, जबकि वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहता है। आगामी एपिसोड में करण, अंकिता लोखंडे की भी जमकर क्लास लगाती दिखाई देंगे। अंकिता खुलासा करेंगी कि वह मुनव्वर के लिए पजेसिव हैं। करण, मनारा को भी पाखंडी कहेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: करण जौहर ने लगाई बिग बॉस के कंटेस्टेंट की क्लास, मनारा चोपड़ा को बताया पाखंडी