Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17: सलमान खान ने निकाली मुनव्वर फारूकी की हेकड़ी, इस वजह से भाईजान के हत्थे चढ़े स्टैंडअप कॉमेडियन

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 12:24 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 के वीकेंड का वार में सलमान खान के हत्थे इस बार फिर मुनव्वर फारूकी चढ़ेंगे। सल्लू मियां स्टैंड- ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में पड़ी सलमान से डांट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    मुनव्वर फारूकी को बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार में पड़ी सलमान से डांट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. सलमान खान ने लगाई मुनव्वर फारूकी की क्लास
    2. मुनव्वर फारूकी को इस वजह से पड़ी फटकार
    3. मनारा चोपड़ा को अजीब बताना पड़ा भारी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Promo: कंगना रनोट का शो लॉक अप सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) इन दिनों सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। दो महीने से मुनव्वर गेम में बच-बचकर खेल रहे थे। न कोई लड़ाई, ना कोई क्लोज बॉन्ड, वह सभी के साथ बनाकर चल रहे थे। फिर आयशा खान (Ayesha Khan) की एंट्री हुई और मुनव्वर का पासा पलट गया। यहां तक कि आयशा के आने के बाद उनका मनारा चोपड़ा संग रिश्ता भी बदल गया है।

    मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) के बीच शुरू से ही खास बॉन्ड देखने को मिला है। मगर पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच का रिश्ता ठीक नहीं है। मुनव्वर, मनारा के साथ बहुत कम बैठते हैं। हाल ही में, कैप्टेंसी टास्क में उन्होंने मनारा को पाखंडी तक कह दिया था। इस बात से वह बहुत नाराज हो गई थीं। इसके बाद कई बार मुनव्वर, आयशा से कहते नजर आए कि मनारा के साथ उनका बॉन्ड बहुत अजीब हो गया है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Finale: इन खिलाड़ियों में से एक बनेगा 'बिग बॉस 17' का विनर? पक्की हुई ग्रैंड फिनाले की तारीख

    सलमान खान लगाएंगे मुनव्वर फारूकी की क्लास

    बिग बॉस 17 के हालिया प्रोमो में मुनव्वर फारूकी की क्लास लगने वाली है। मनारा चोपड़ा के साथ मुनव्वर के बिहेवियर से खफा सलमान भड़कते हुए दिखाई देंगे। सलमान ने मुनव्वर के बयान को क्वोट करते हुए कहा, "'मनारा अजीब वाइब देती है।' यह सारी चीजें उसके मुंह पर क्यों नहीं बोली गईं।"

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जब मुनव्वर अपनी सफाई देने लगे तो सलमान ने उन्हें रोक दिया और कहा, "रुको, रुको मुनव्वर। अकेले-अकेले चलनो दो मुझे आज। आपकी वजह से मनारा नेशनल टीवी पर अटेंशन के लिए बहुत डेस्पेरेट लग रही है।" लोग सलमान की इस बात से सहमति जाहिर कर रहे हैं और मुनव्वर को फेक बता रहे हैं।

    खबरें और भी

    बता दें कि इन दिनों बिग बॉस के घर में आयशा खान के साथ मुनव्वर का लव एंगल देखने को मिल रहा है। आयशा ने मुनव्वर पर धोखा देने का आरोप लगाया था।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर विक्की जैन ने उठाया अंकिता लोखंडे पर हाथ? घरवाले शॉक, लोग बोले- 'यह बेशर्मी है'