Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Wild Card: सलमान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, वाइल्ड कार्ड एंट्री देख दंग रह जाएंगे घरवाले

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Wed, 06 Dec 2023 11:01 PM (IST)

    Bigg Boss 17 Wild Card Entry बिग बॉस 17 हफ्तों के सफर के बाद तेजी से आगे बढ़ रहा है। शो में कई नए- नए ट्विस्ट भी देखने को मिल रहे हैं। इस लिस्ट में अब ...और पढ़ें

    सलमान खान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, (X Image)
    सलमान खान के शो में शामिल होगा ये ग्लोबल स्टार, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अब बिग बॉस 17 में सबसे बड़ा टर्न आने वाला है, जो शो की नई वाइल्डा कार्ड एंट्री हैं।

    बिग बॉस 17 में अब तक सामर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और ओरी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री कर चुके हैं। वहीं, अब घर में एक और खिलाड़ी आने वाला है।

    ग्लोबल स्टार उड़ाएगा घरवाले के होश

    बिग बॉस 17 को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि दिसबंर के पहले हफ्ते में शो में एक पॉपुलर ग्लोबल स्टार शामिल हो सकता है। अब इस खबर के कंफर्मेशन को लेकर अपडेट आई है।

    कौन होगा शो में शामिल ?

    बिग बॉस 17 में शामिल होना वाला ये नया कंटेस्टेंट कोरिया का पॉपुलर सिंगर है। इस के-पॉप स्टार का नाम ऑरा है, जिनकी एंट्री शो में कन्फर्म हो गई है। इस वाइल्ड कार्ड एंट्री को पहले पोस्टपोन कर दिया गया था, लेकिन अब ये जल्द होने जा रहा है।

    कन्फर्म हुई वाइल्ड कार्ड एंट्री

    ऑरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ चिट्ठियां शेयर की है, जिसमें उन्हें बिग बॉस को लेकर शुभकामनाएं दी गई हैं। इस पोस्ट के साथ ही सिंगर ने सलमान खान के शो में अपनी एंट्री कन्फर्म कर दी है। हालांकि, शो के मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा करना अभी बाकी है।

    खबरें और भी

    कौन हैं ऑरा ?

    ऑरा का रियल नाम पार्क मिन-जून है, जो साउथ कोरिया के पॉपुलर सिंगर और कम्पोजर हैं। ऑरा कोरियन बॉय बैंड डबल A के मेंबर हैं। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में गाने 'लव बैक' के साथ किया था। ऑरा अक्सर इंडियन स्टार्स के साथ नजर आते हैं। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट रानी मुखर्जी से लेकर वैभवी मर्चेंट तक, कई सितारों संग हुई मुलाकात से भरा हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

    रणबीर कपूर का गाया गाना

    ऑरा ने कुछ समय पहले रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार का गाना तेरे प्यार में गाया था। इसके लिए उन्होंने इंडिया में भी खूब चर्चा बटोरी थी। इस गाने को उन्होंने हिंदी और किरयन मिक्स करके तैयार किया था।