Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Top 5: इस कंटेस्टेंट के घर जाएगी सलमान के शो की ट्रॉफी? टॉप 5 से बाहर हुआ ये घरवाला

    Updated: Mon, 22 Jan 2024 04:30 PM (GMT+05:30)

    Bigg Boss 17 Winner बिग बॉस सीजन 17 के ग्रैंड फिनाले में बस अब यही हफ्ता बाकी है जहां शो में मौजूद कंटेस्टेंट ऑडियंस को अपना व्यक्तित्व दिखा सकते हैं। ...और पढ़ें

    Bigg Boss 17-ये कंटेस्टेंट हुआ टॉप 5 से बाहर /फोटो- Instagram
    Bigg Boss 17-ये कंटेस्टेंट हुआ टॉप 5 से बाहर /फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बिग बॉस 17 के टॉप 5 से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट?
    2. सलमान खान के शो की ट्रॉफी घर लेकर जाएगा ये कंटेस्टेंट
    3. इस हफ्ते होगा बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Winner: सलमान खान के शो का वो पल आ चुका है, जिसका इस शो के फैंस और बिग बॉस 17 देखने वाले दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये शो अपने आखिरी वीक में है। 28 जनवरी 2024 को कलर्स के सबसे विवादित शो बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले होने वाला है।

    17 कंटेस्टेंट से शुरू हुए बिग बॉस 17 के इस सीजन में बस अब छह कंटेस्टेंट ही बचे हुए हैं, जो टॉप 6 फाइनलिस्ट हैं। साढ़े तीन महीने में अपना गेम दर्शकों को दिखाने वाले इन कंटेस्टेंट में से कौन विनर बनेगा, इसका खुलासा तो कुछ दिनों में हो ही जाएगा।

    फिलहाल सलमान खान के शो में सबसे ज्यादा वोट्स पाकर कौन सबसे ऊपर है और कौन टॉप 5 से बाहर हो चुका है, चलिए जानते हैं।

    ये कंटेस्टेंट बनेगा बिग बॉस 17 का विनर?

    बिग बॉस सीजन 17 का बीता हफ्ता घर में मौजूद सात कंटेस्टेंट के लिए काफी पेचीदा रहा है। बीते हफ्ते ही कम वोट्स पाकर ईशा मालवीय जहां एक तरफ घर से बेघर हो गईं, तो वहीं दूसरी तरफ घर में लाइव रोस्ट कार्यक्रम देखने के लिए आई ऑडियंस ने वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा खान को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: फिनाले से पहले अभिषेक-मुनव्वर में भिड़ंत, इस मुकाबले में एक-दूसरे को दी टक्कर, जानें- कौन बना विनर

    अब घर में सिर्फ छह कंटेस्टेंट रह गए हैं। बिग बॉस के घर के हर पल की डिटेल्स देने वाले एक फैन क्लब के अनुसार, सोशल मीडिया रैंकिंग के अनुसार बिग बॉस सीजन 17 में पॉपुलैरिटी में जो सबसे आगे चल रहे हैं, वह इस वक्त स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी है।

    खबरें और भी

    आपको बता दें कि मुनव्वर को इस सीजन में फैंस के प्यार के साथ-साथ काफी वोट्स भी मिले हैं। वह ज्यादातर हफ्तों में वोटों के आधार पर सबसे आगे रहे हैं। फैंस को यही लगता है कि इस सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर ही 'डोंगरी' लेकर जाएंगे।

    टॉप 5 से बाहर हुआ बिग बॉस 17 का मास्टरमाइंड

    बिग बॉस तक ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक रैंकिंग लिस्ट शेयर की है। पहले नंबर पर जहां रैंकिंग में सबसे आगे मुनव्वर फारुकी चल रहे हैं, तो वहीं दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में 'पवित्र रिश्ता' एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हैं।

    सोशल मीडिया रैंकिंग के मुताबिक, तीसरे नंबर पर अभिषेक कुमार हैं, जिनका व्यक्तित्व और गेम दोनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। चौथे नंबर पर रैंकिंग की इस लिस्ट में मनारा चोपड़ा और पांचवें नंबर पर अचानक-भयानक उर्फ अरुण माशेट्टी हैं। विक्की जैन सोशल मीडिया रैंकिंग के मामले में टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा को नाजायज कहने पर आयशा खान नो तोड़ी चुप्पी, कहा- हमने किसी को गलत नहीं बोला