विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande से मिलने पहुंचीं मुनव्वर फारुकी की 'एक्स' अंजलि अरोड़ा, Bigg Boss 17 में हुई हार पर बंधाया ढांढस

Published: Mon, 29 Jan 2024 05:45 PM (IST)

Bigg Boss 17 बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे एक मजबूत दावेदार समझी जा रही थीं। फैंस ने उन्हें खूब ...और पढ़ें

अंकिता लोखंडे से मिलने पहुंचीं मुनव्वर फारुकी की 'एक्स' अंजलि अरोड़ा, (X Image)
अंकिता लोखंडे से मिलने पहुंचीं मुनव्वर फारुकी की 'एक्स' अंजलि अरोड़ा, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारुकी के जीतने पर फैंस बेहद नजर आए। वहीं, अभिषेक कुमार के सपोर्टर थोड़ा निराश हुए। इनमें सबसे ज्यादा हैरान अंकिता लोखंडे ने किया। टीवी की बेहद पॉपुलर बहु होने के बावजूद एक्ट्रेस टॉप  3 में जगह नहीं बना पाईं।

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस 17 में विक्की जैन के साथ एंट्री की। दोनों शो में अक्सर लड़ते- झगड़ते हुए नजर आए, लेकिन इनके बीच प्यार भी खूब देखने को मिला।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: 'जानना चाहता हूं वो कैसी है', शो खत्म होते ही Abhishek Kumar इस लड़की से मिलने के लिए हुए बेताब

टॉप 3 से बाहर हुईं अंकिता

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे एक मजबूत दावेदार समझी जा रही थीं। फैंस ने उन्हें खूब सोपर्ट भी किया, लेकिन फिनाले की रेस में टॉप 3 तक भी नहीं पहुंचा पाए। बिग बॉस 17 में हुई करारी हार के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर किए है। इनमें से एक पोस्ट में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा नजर आ रही हैं।

बिग बॉस में अंजलि अरोड़ा की चर्चा

अंजलि अरोड़ा, बिग बॉस 17 में शामिल नहीं थीं, लेकिन कई बार उनका नाम कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा रहा। इसके अलावा बिग बॉस के विनर मुनव्वर फारुकी के साथ भी उनका खास नाता रहा है। दोनों एक साथ ओटीटी शो लॉक- अप में शामिल हुए थे। जहां से अंजलि और मुनव्वर के अफेयर की अफवाह भी उड़ी।

अंकिता और अंजलि की दोस्ती

बिग बॉस 17 में आयशा खान ने भी अंजलि अरोड़ा को लेकर बात की। वहीं, अब शो खत्म होने के बाद इंफ्लुएंसर अंकिता लोखंडे के घर पहुंचीं, जो थोड़ी हैरान करने वाली खबर है, क्योंकि शो के दौरान अंकिता ने कभी इस बात का जिक्र नहीं किया कि वो अंजलि अरोड़ा उनकी अच्छी दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने एक साथ कई लड़कियों को चीट करने पर तोड़ी चुप्पी, हाथ में ट्रॉफी आने के बाद कही ये बात

अंकिता को ढ़ांढस बधाने पहुंचीं अंकिता

 बिग बॉस 17 में अंकिता को मिली शिकस्त के बाद एक्ट्रेस के चेहरे पर निराशा साफ नजर आई। ग्रैंड फिनाले में उन्हें परिवार वालों का साथ मिला। वहीं, अब उनके दोस्त भी उनसे मिलने पहुंच रहे है। इस लिस्ट में अंजलि अरोड़ा भी उनसे मिलने पहुंचीं।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।