Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss जीतने के बाद Munawar Faruqui ने घर आते ही इस शख्स के हाथ में दी ट्रॉफी, तस्वीर हुई वायरल

    Updated: Tue, 30 Jan 2024 07:55 PM (GMT+05:30)

    Munawar Faruqui Son Photo सोमवार को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपनी जीत की ट्रॉफी अपने घर डोंगरी लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी जनता परिवार और ...और पढ़ें

    मुनव्वर फारूकी का बेटा (Photo Credit Instagram)
    मुनव्वर फारूकी का बेटा (Photo Credit Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Munawar Faruqui Son Photo: टीवी का मोस्ट रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 खत्म हो चुका है। इस सीजन का ताज मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने नाम किया है। साढ़े तीन महीने की कड़ी मेहनत के बाद मुनव्वर फारूकी ने अपने सपने को पूरा किया।

    सोमवार को मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) अपनी जीत की ट्रॉफी अपने घर डोंगरी लेकर पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी जनता, परिवार और बेटे के साथ इसका जश्न मनाया। पापा की इस जीत को देख मुनव्वर के बेटा बेहद खुश हुआ, जिसकी एक झलक अब खुद मुनव्वर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर बेटे की फोटो शेयर की है।

    यह भी पढ़ें- 'भीड़ का सैलाब, मुनव्वर-मुनव्वर चिल्लाते हजारों लोग', कुछ इस अंदाज में डोंगरी में हुआ Bigg Boss 17 Winner का स्वागत

    मुनव्वर ने शेयर की बेटी की तस्वीर

    मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने बिग बॉस सीजन 17 की जीत का जश्न बेटे मिकाइल के साथ सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की फोटो शेयर की है, जिसमें बिग बॉस की ट्रॉफी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

    बेटे के साथ मनाया बर्थडे

    इससे पहले मुनव्वर और मिकाइल का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह अपने बेटे के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट करते दिखाई दिए। उन्होंने बेटे के साथ ही केक कट किया था।

    डोंगरी में हुआ था जोरदार स्वागत

    यह भी पढ़ें- 'मुझे अफसोस हुआ...' Munawar Faruqui के जीतने पर एक्स-गर्लफ्रेंड Ayesha Khan ने कहीं ऐसी बात

    शो को जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) सोमवार को डोंगरी पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इस वीडियो में मुनव्वर अपनी गाड़ी से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं और उनके चारों तरफ फैंस की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही हैं। उनके फैंस भी कॉमेडियन की जीत से काफी खुश हैं। फैंस इंस्टाग्राम पर कमेंट करके उन्हें जीत की बधाइयां दे रहे हैं।

    खबरें और भी