Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 17 Trophy: सबसे हटके और शानदार है इस सीजन की ट्रॉफी, विनर के साथ पहला वीडियो OUT!

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:50 AM (IST)

    Bigg Boss 17 Grand Finale रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 17 को कल उसका विनर मिल जाएगा। इस सीजन में टॉप 5 में अंकिता लोखंडे मुनव्वर फारूकी मनारा चोपड़ा अरुण म ...और पढ़ें

    विनर अनाउंसमेंट से पहले ग्रैंड फिनाले की पहली झलक आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विनर अनाउंसमेंट से पहले ग्रैंड फिनाले की पहली झलक आई सामने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस ने ट्रॉफी की दिखाई झलक
    2. ग्रैंड फिनाले से टॉप 5 फाइनलिस्ट का वीडियो आउट
    3. सलमान खान करेंगे विनर की अनाउंसमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 17 Winner: विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' का ग्रैंड फिनाले रविवार यानी 28 जनवरी को होगा। इस वक्त पांच फाइनलिस्ट फिनाले की रेस में हैं और उनके बीच ट्रॉफी जीतने की होड़ मची है। इस बीच फिनाले से पहले बिग बॉस ने इस सीजन की ट्रॉफी का अनावरण कर दिया है। 

    इस सीजन के टॉप फाइव में अलग-अलग किरदार पहुंचे हैं, जिनमें एक टीवी एक्ट्रेस (अंकिता लोखंडे), यूट्यूबर (अरुण माशेट्टी), टीवी एक्टर (अभिषेक कुमार), स्टैंड-अप कॉमेडियन (मुनव्वर फारूकी) और बॉलीवुड-साउथ एक्ट्रेस (मनारा चोपड़ा) शामिल हैं। सभी के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग जारी है। 

    कल होगा बिग बॉस का फिनाले

    तीन महीने से ज्यादा चला 'बिग बॉस सीजन 17' में प्यार, इमोशन, खूब सारे झगड़े, प्लानिंग-प्लॉटिंग और दोस्ती सब कुछ देखने को मिला। कई लोग वोटिंग के आधार पर बाहर हुए तो कुछ घरवालों के डिसीजन से। कुल मिलाकर शो में धमाकों की एक भी कमी नहीं दिखी। तीन महीने के उतार-चढ़ाव भरे सफर को पार करके पांच फाइनलिस्ट फिनाले में पहुंचे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Finale: Munawar Faruqui की हालत देख इस बॉलीवुड एक्ट्रेस का पिघला दिल, सपोर्ट में आईं आगे

    बिग बॉस की ट्रॉफी का हुआ अनावरण

    फाइनली कल फिनाले है और कोई एक ज्यादा वोटिंग के साथ ट्रॉफी अपने नाम करेगा। हाल ही में, मेकर्स ने ट्रॉफी का अनावरण किया। इस बार की ट्रॉफी काफी दिलचस्प है। ट्रॉफी इस सीजन की थीम पर बेस्ड है। दिल, दिमाग और दम को रिप्रेजेंट करती हुई ट्रॉफी में बिग बॉस का घर और तीन मकान बने हुए हैं। प्रोमो में पांचों फाइनलिस्ट भी नजर आ रहे हैं, जिनमें से कोई एक विनर है। 

    खबरें और भी

    बिग बॉस 17 की प्राइज मनी

    इस सीजन की प्राइज मनी का एलान नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार विनर को 30 से 40 लाख की प्राइज मनी मिल सकती है। ट्रॉफी और पैसों के साथ विनर को एक चमचमाती कार भी दी जाएगी। ग्रैंड फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस होगी। अब कल पता चलेगा कि मुनव्वर, अंकिता, मनारा, अभिषेक और अरुण में से कौन अपने घर ट्रॉफी लेकर जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 Voting: इस कंटेस्टेंट के घर नहीं जाएगी ट्रॉफी, ग्रैंड फिनाले से पहले Votes में ये बदलाव