Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'मैं डेली सोप करता हूं', Bigg Boss 18 में नहीं जा रहा टीवी का हैंडसम हंक, नाम सुनते ही दिल के होंगे टुकड़े

    Updated: Sun, 11 Aug 2024 03:40 PM (IST)

    बिग बॉस 18 इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। शो में शामिल होने वाले कई लोगों का नाम अभी तक सामने आ चुका है। वहीं कृतिका का नाम सामने आया था कि वह शो म ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 (Photo Credit : Instagram)
    बिग बॉस 18 (Photo Credit : Instagram)

    HighLights

    1. जल्द शुरू हो सकता है बिग बॉस 18
    2. शो में शामिल होने वाले कई एक्टर के नाम आए सामने
    3. अर्जुन बिजलानी नहीं बनेंगे शो का हिस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में बना हुआ है। आए दिन इस विवादित रियलिटी शो को लेकर और इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर कोई न कोई अपडेट आता ही रहता है। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट कृतिका मलिक इस शो का हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि, बाद में पायल ने इस बात से इनकार कर दिया।

    इसके बाद खबर आई कि छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता अर्जुन बिजलानी शो का हिस्सा बन सकते हैं। अब खुद अर्जुन ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और बता दिया है कि वह शो में जा रहे हैं या नहीं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss Tamil 8: रियलिटी शो को मिला नया होस्ट, Kamal Haasan की जगह लेंगी ये एक्ट्रेस!

    अर्जुन ने बताया फैंस को सच

    फिलहाल अर्जुन बिजलानी लाफ्टर शेफ में नजर आ रहे हैं। इस शो के दौरान यह बात सामने आई थी कि वह बिग बॉस 18 का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, भारती ने शो में बातों ही बातों में यह कमेंट किया था कि अर्जुन बिग बॉस 18 में जाएंगे और उन्हें सलमान खान से डांट खानी पड़ेगी, सबको बड़ा मजा आएगा। अब खुद एक्टर ने इसका जवाब दिया है।

    Photo Credit: Arjun Bijlani/Instagram

    अर्जुन ने हाल ही में ई-टाइम्स के साथ बात करते हुए यह साफ कर दिया कि वह शो का हिस्सा नहीं बन रहे हैं। एक्टर ने कहा कि नहीं, मैं बिग बॉस का हिस्सा बनने का इरादा नहीं रखता। रियलिटी शो में परिस्थितियां और स्थिति से प्रेरित माहौल होता है। मैं जैसा हूं वैसा रहना ही पसंद करता हूं।

    खबरें और भी

    इसके आगे अभिनेता ने कहा कि जब मैं डेली सोप करता हूं, तो मैं उस किरदार जैसा बन जाता हूं और जब मैं लाफ्टर शेफ जैसा कोई शो करता हूं, तो मैं बिलकुल वही होता हूं जो मैं रियल में हूं। मुझे दिखावा किए बिना वैसा ही रहना पसंद है जैसा मैं हूं। मेरी अपनी खुद की सोच और अपनी एक छवि है। मैं बिग बॉस 18 में नहीं आ रहा हूं। हालांकि, अर्जुन के फैंस उन्हें इस शो में देखने के लिए बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में जोर का झटका देने आ रहा ये पुराना कंटेस्टेंट, सलमान खान के साथ लाएगा शो में बड़ा ट्विस्ट