Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Avinash Mishra Net Worth: कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अविनाश मिश्रा, Renault Kwid थी उनकी पहली कार

    Updated: Sun, 19 Jan 2025 02:06 PM (GMT+05:30)

    अविनाश मिश्रा का एक्टिंग टैलेंट किसी से भी कम नहीं है। उन्होंने छोटे पर्दे पर अब कर कई शोज में काम किया है। हाल ही में एक्टर बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) ...और पढ़ें

    कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अविनाश मिश्रा (Photo: Instagram)
    कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अविनाश मिश्रा (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को उनके शो ये रिश्ते हैं प्यार के और दुर्गा - माता की छाया जैसे लोकप्रिय शोज के लिए जाना जाता है।

    ईशा सिंह से रिश्ते को लेकर चर्चा में एक्टर

    वर्तमान में एक्टर रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आ रहे हैं। शो पर उनकी और ईशा सिंह की नजदिकियां काफी ज्यादा चर्चा में भी हैं। शो में उनकी पॉपुलैरिटी की वजह से दर्शक उनके बारे में काफी ज्यादा सर्च भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि पटना बिहार से ताल्लुक रखने वाला ये लड़का कितने करोड़ की संपत्ति का मालिक है।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 : चल गया पता! कौन है बिग बॉस की ट्रॉफी का असली विजेता? फैन फॉलोइंग कर सकती है बड़ा खेल

    बचपन से था एक्टिंग का शौक

    अविनाश मिश्रा का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। छोटी उम्र से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था और वो इसी में अपना करियर बनाना चाहते थे। मास मीडिया में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए वह मुंबई आ गया और यहां उन्हें अपने अभिनय के कौशल को निखारने का और भी बड़ा प्लेटफॉर्म मिला।

    फैमिली का खूब मिला सपोर्ट

    वहीं इस मामले में अविनाश को अपने परिवार का भी बहुत सपोर्ट मिला। उनके पिता रवि मिश्रा और मां संगीता मिश्रा ने हमेशा उनके एक्टिंग करियर में उनका सपोर्ट किया। वहीं उनका अपने भाई अक्षय कुमार मिश्रा के साथ भी बढ़िया रिलेशन है।

    इन सीरियलों में कर चुके हैं काम

    अविनाश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2017 में टीवी शो सेठ जी से की थी। इसके बाद उन्होंने इश्कबाज, मीठा खट्टा प्यार हमारा और नाथ जेवर या जंजीर जैसे सीरियलों में भी काम किया। हालांकि उनको सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी ये रिश्ते हैं प्यार के से मिली। इस सीरियल में उन्होंने कुणाल राजवंश का किरदार निभाया था। वह पंजाबी म्यूजिक एलबम में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा अविनाश बहुत बड़े फिटनेस फ्रीक हैं। अक्सर वो अपनी कई जिम वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

    खबरें और भी

    कितना है अविनाश मिश्रा की नेट वर्थ

    अविनाश मिश्रा की नेट वर्थ की बात करें तो उनके पास 5 से 6 करोड़ की कुल संपत्ति है। कमाई के साथ में उनके पास मुख्य रूप से एक्टिंग,विज्ञापन और प्रमोशनल इवेंट से कमाया गया पैसा है। इसके अलावा उन्हें लग्जरी गाड़िया भी काफी पसंद हैं। लेकिन उनके कलेक्शन के बारे में हमारे पास कोई खास जानकारी नहीं है। उन्होंने 2022 में दिवाली पर एक महिंद्रा थार खरीदी थी। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट Tina Datta की करीबी का हुआ निधन, एक्ट्रेस का कैप्शन देख भर आएगा दिल