Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'द कपिल शर्मा शो' का ये कॉमेडियन बनेगा Bigg Boss 18 की शान, सलमान खान के शो में आना हुआ पक्का!

    Updated: Sat, 07 Sep 2024 08:34 AM (IST)

    पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) को शुरू होने में अब बस चंद दिन बच गए हैं। कई नामी सेलिब्रिटीज के शो में शामिल होने की चर्चा हो रही है। इस ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में द कपिल शर्मा शो का कॉमेडियन आएगा नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    बिग बॉस 18 में द कपिल शर्मा शो का कॉमेडियन आएगा नजर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में एक कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म
    2. द कपिल शर्मा शो में निभाया था अहम कैरेक्टर
    3. बिग बॉस 18 में होगा टीवी सेलेब्स का राज

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो है, जिसका जबरदस्त क्रेज है। बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद से ही बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) सुर्खियां बटोर रहा है। शो को शुरू में होने में थोड़ा वक्त है, लेकिन कंटेस्टेंट्स को लेकर चर्चा तेज है।

    अभी तक मेकर्स की तरफ से बिग बॉस 18 के कन्फर्म कंटेस्टेंट का नाम रिवील नहीं किया गया है, लेकिन कई सितारों के शो में शामिल होने की खबरें आ रही हैं। इसमें अब एक नाम जाने-माने कॉमेडियन का भी जुड़ गया है, जिन्होंने सालों तक द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में रहकर दर्शकों को हंसाया है।

    चंदू चायवाला बिग बॉस में मचाएगा खलबली

    हम बात कर रहें द कपिल शर्मा शो के चंदू चायवाला उर्फ चंदन प्रभाकर (Chandan Prabhakar) की। बिग बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सलमान खान के शो में चंदू आने वाले हैं। वह शो में कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, अभी तक कॉमेडियन या मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

    यह भी पढ़ें- Laughter Chefs के बाद अब Bigg Boss 18 में दिखेंगे श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज? सलमान खान के शो का मिला ऑफर

    Kapil Sharma Show Chandu Chaiwala

    सालों से दर्शकों को हंसा रहे चंदन प्रभाकर

    चंदन प्रभाकर को कॉमेडी की दुनिया में अपना सेंस ऑफ ह्यूमर चलाते हुए 17 साल हो गए हैं। उन्होंने अपना करियर 2007 में कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज से की थी, जिसमें वह रनर-अप बने थे। इसके बाद उन्होंने कॉमेडी सर्कस के अजूबे, कॉमेडी नाइट्स विद कपिल, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज में नजर आए। चंदन पंजाबी फिल्मों पावर कट, डिस्को सिंह और जज सिंह एलएलबी में भी नजर आ चुके हैं।

    खबरें और भी

    Kapil Sharma Show Chandu Chaiwala

    कब से शुरू होगा बिग बॉस 18?

    बिग बॉस के 18वें सीजन में कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर, चाहत पांडे, स्प्लिट्सविला फेम जान खान, अनिता हस्सनंदानी, सुधांशु पांडे, शहीर शेख, सुरभि ज्योति जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। उम्मीद है कि शो 5 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक कन्फर्म रिलीज डेट नहीं आई है। हाल ही में, होस्ट सलमान खान ने प्रोमो शूट किया है।

    यह भी पढ़ें- बिग बॉस 18 में एक्स गर्लफ्रेंड का सामना करेंगे Salman Khan, सोमी अली कर रहीं शो में पार्टिसिपेट?