यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: Nia Sharma के बाद इन 2 कंटेस्टेंट का नाम हुआ कंफर्म, बेहद हॉट एक्ट्रेस मचाएगी घर में बवाल
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) अब से कुछ ही दिनों में दर्शकों के सामने होगा। सलमान खान के शो के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। मेकर्स भी एक- ...और पढ़ें

HighLights
- 'बिग बॉस 18' में नजर आएंगी निया शर्मा
- सलमान खान होस्ट करेंगे शो
- 6 अक्टूबर से शुरू होगा बिग बॉस
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कलर्स का पॉपुलर और टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) बहुत जल्द शुरू होने वाला है। फैंस इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। शो के एक के बाद एक कई सारे प्रोमो भी जारी हो चुके हैं। सलमान खान (Salman Khan) इस बार भी शो पर होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। शो की थीम टाइम ट्रेवल है जिसके जरिए बिग बॉस कंटेस्टेंट्स का फ्यूचर भी देख पाएंगे।
तारक मेहता का ये कंटेस्टेंट आएगा नजर
6 अक्टूबर को शो टीवी पर प्रीमियर होगा। निया शर्मा का नाम पहले कंफर्म कंटेस्टेंट के तौर पर आया था। इसे रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी 14 के फिनाले एपिसोड के दिन कंफर्म किया था। अब धीरे-धीरे शो में हिस्सा लेने वाले अन्य प्रतियोगियों का नाम भी सामने आने लगा है। खबर है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाले रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह बिग बॉस के घर में एंट्री ले सकते हैं। गुरुचरण सिंह पिछले दिनों अपने घर पर बिना कुछ बताए गायब हो गए थे जिसके बाद से उनका नाम सुर्खियों में आया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'भविष्य पर भी होगी बिग बॉस की नजर', Salman Khan ने दिखाई अंदर की छोटी सी झलक
Taarak Mehta ka Ooltah Chasmah fame Gurucharan Singh (known as Sodhi) to participate in #BiggBoss18 (Via ETimes) pic.twitter.com/DI2tNjNtmY
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 2, 2024
हेमा शर्मा का नाम भी हुआ शामिल
इसके अलावा ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दूसरा नाम हेमा शर्मा का बताया जा रहा है। हेमा 'वायरल भाभी' के नाम से मशहूर हैं। हेमा ने सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में काम किया था। हेमा अपनी डांस रील्स, वीडियोज और पोस्ट को लेकर काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी बटोर चुकी हैं। उन्हें अपने बिंदास अंदाज की वजह से शो का हिस्सा बनने के लिए कंफर्म किया गया है।
जून 2023 में हेमा ने सलमान खान की सिक्योरिटी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की। हेमा एक्टर ने मिलने की जबरदस्ती कोशिश कर रही थीं।
वहीं गोपी किशन और खुदा गवाह जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर भी बिग बॉस 18 में शामिल होने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म बधाई दो में नजर आई अरुणाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री Chum Darang भी नजर आएंगी।