Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ‘पंगा मत लेना…’ Rajat Dalal का Karanveer Mehra पर फूटा गुस्सा! वीडियो शेयर कर दे दी चेतावनी

    Updated: Thu, 23 Jan 2025 01:33 PM (IST)

    बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का हकदार रजत दलाल (Rajat Dalal) को माना जा रहा था। वोटिंग ट्रेंड्स में भी वह आगे चल रहे थे। हालांकि सीजन 18 के विनर करणवीर मेहरा ...और पढ़ें

    रजत दलाल ने करणवीर मेहरा पर साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)
    रजत दलाल ने करणवीर मेहरा पर साधा निशाना (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा इन दिनों सुर्खियों में हैं
    2. रजत दलाल के साथ उनकी जुबानी जंग देखने को मिल रही है
    3. अब रजत ने एक वीडियो शेयर कर उन्हें चेतावनी दी है

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 को विनर मिल चुका है। करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) सीजन 18 की ट्रॉफी और 50 लाख की प्राइज मनी अपने घर ले गए। सलमान खान (Salman Khan) के शो को लेकर विवाद अभी तक जारी है। विवियन डीसेना इस सीसन के पहले रनर अप और रजत दलाल (Rajat Dalal) दूसरे रनर अप बने थे। वोटिंग ट्रेंड्स में रजत का नाम सबसे आगे चल रहा था, लेकिन विजेता की दौड़ से वह काफी पहले बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस समेत विनर करणवीर मेहरा को ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

    रजत दलाल के हारने से उनके फैंस काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स तो करण को ट्रॉफी का सही हकदार भी नहीं मा रहे हैं। इस बीच पूरे विवाद पर पहली बार रजत दलाल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने कुछ बातों को लेकर आपत्ति जताई है। उनके लहजे से कहा जा सकता है कि उन्होंने नाम लिए बगैर करणवीर को चेतावनी दे दी है।

    Photo Credit- Instagram

    रजत दलाल का फूटा गुस्सा

    वीडियो में रजत को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'सभी भाईयों को राम-राम। पहले एक चीज होती थी कि रजत को उंगली कर दो और फिर रजत मारपीट कर देता था, अब ये सभी चीजें हम छोड़ चुके हैं। आप मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हो, लेकिन मेरे सरनेम यानी दलाल के बारे में कुछ भी मत बोलना।'

    ये भी पढ़ें- 'हम कैसी दुनिया में...', Karanveer Mehra के 'बिग बॉस 18' जीतने पर आगबबूला हुआ ये एक्स कंटेस्टेंट

    View this post on Instagram

    A post shared by Rajat Dalal (@rajat_9629)

    रजत का कहना है कि 'दलाल खाप के बारे में आपको नहीं पता है। आप शहरी पपलू हो और आपको नहीं पता कि गांव में इन सभी चीजों को हिसाब-किताब क्या होता है। आपकी बेहतरी इसमें ही है कि खुद पर और अपने परिवार पर ध्यान दें। बेवजह की चीजों में आप पड़ने की कोशिश न करें।' 

    किस वजह से खड़ा हुआ था बवाल?

    रजत ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 'आप अपनी जिंदगी में मस्त रहो। इधर का कोई आपकी टिप्पणियों का बुरा मान गया, तो आपको दिक्कत हो सकती है।' आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रजत दलाल के फैंस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस आशिता धवन ने बताया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद करण ने भी इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। करण और आशिता दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। यही वजह है कि रजत की लेटेस्ट वीडियो का इशारा उन दोनों की तरफ ही देखा जा रहा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 जीतने के बाद Karan Veer Mehra का पहला रिएक्शन, इन खास लोगों को दिया ट्रॉफी जीतने का क्रेडिट