Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: रजत का ये रूप नहीं देखा होगा, मां की गोद में सिर रखकर बच्चे की तरह रोए घर के 'बाहुबली'

    Updated: Fri, 03 Jan 2025 11:53 AM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में रजत दलाल (Rajat Dalal) को मजबूत कंटेस्टेंट माना जाता है। शो के अंदर वह अक्सर बाहर की जिंदगी के विवादों के कारण सुर्खियों ...और पढ़ें

    मां के सामने भावुक हुए रजत दलाल (Photo Credit- Instagram)
    मां के सामने भावुक हुए रजत दलाल (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. मां की गोद में सिर रखकर रोए रजत दलाल
    2. रजत दलाल को परेशान कर रहा है इस बात का डर
    3. रजत दलाल ने मां के सामने बताई दिल की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) लगातार सुर्खियों में हैं। बिग बॉस लवर्स सलमान खान के पॉपुलर शो के ग्रैंड फिनाले का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, घरवालों के बीच गेम का लेवल बढ़ता जा रहा है। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए सभी के परिवार के सदस्यों को बुलाया। चाहत पांडे और ईशा सिंह की मां के बीच हुई जुबानी जंग भी चर्चा में आई थी, लेकिन अब घर के सबसे मजबूत प्रतियोगी माने जाने वाले रजत दलाल का नया रूप देखने को मिला है।

    जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर नया प्रोमो अपलोड किया गया। यह रजत दलाल से जुड़ा हुआ है। बिग बॉस 18 में एक बार पहले भी मां को सामने देखकर रजत को इमोशनल हो गए थे। जब उनकी मां घर के अंदर है तो वह खुद को रोक नहीं पाए और उनके सामने अपने दिल का दर्द बयां कर दिया।

    मां की गोद में सिर रखकर रोए रजत दलाल

    सलमान खान के शो की शुरुआत से ही रजत दलाल (Rajat Dalal) हर मुद्दे पर अपनी बात खुलकर रखते हैं। टास्क के दौरान भी उनका एंग्री यंग मैन वाला लुक देखने को मिलता है, लेकिन पहली बार बीबी हाउस के अंदर उन्हें फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। जी हां, बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में रजत दलाल मां की गोद में बैठकर रोते नजर आए। रजत को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'आदमी हूं मुझे भी फर्क पड़ता है और नाम खराब होता है।'

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Karanveer Mehra की जबरा फैन हुईं नौरान भाभी? Vivian Dsena को कहीं चुभ न जाए ये बात

    रजत दलाल से जुड़े विवाद 

    बता दें कि रजत दलाल का नाम घर से बाहर अक्सर विवादों में घिरा रहा है। कभी उन्होंने हाई स्पीड में कार चलाते हुए किसी बाइकर को टक्कर मार दी थी और इस बात का उन्हें अफसोस भी नहीं हुआ था। साल 2024 में जून के महीने में रजत के ऊपर 18 साल के लड़के के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस को दी शिकायत में उसने दावा किया कि रजत ने उनके चेहरे पर पेशाब किया और गोबर लगाया। 

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    बिग बॉस 18 में भी उठा है उनके विवादों का मुद्दा

    रजत दलाल से जुड़े विवाद की चर्चा बिग बॉस हाउस के अंदर भी हुई है। करणवीर मेहरा अक्सर झगड़े के दौरान भी उनकी घर से बाहर की बातों का मुद्दा उठाते हैं। वहीं, सलमान खान ने भी एक बार रजत से उनके विवादों के बारे में बात की थी। शायद यही कारण है कि वह अपनी मां के सामने बाहर की बातों को उठाने की वजह से रो पड़े।

    ये भी पढ़ें- 'खत्म हो जाएगा भाईचारा...' Vivian Dsena की पत्नी ने शो पर आते ही लगाई Avinash की क्लास, बोलीं - आपने धोखा किया