Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: 'यही होना चाहिए विनर', Sara Arfeen ने एविक्शन के बाद खोला राज, ट्रॉफी के हकदार का बताया नाम

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 12:49 PM (IST)

    Bigg Boss 18 से सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) आउट हो चुकी हैं। फिनाले के इतने करीब आकर शो से बाहर होना उनके लिए शॉकिंग था। शो से निकलने के बाद सार ...और पढ़ें

    सारा अरफीन ने बताया बिग बॉस 18 के ट्रॉफी के हकदार का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    सारा अरफीन ने बताया बिग बॉस 18 के ट्रॉफी के हकदार का नाम। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 से एलिमिनेट हुईं सारा अरफीन
    2. 3 महीने से बिग बॉस में थीं सारा अरफीन
    3. फिनाले से पहले आउट होने पर जाहिर किया दुख

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में तीन महीने तक कैद होने के बाद सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) का पत्ता साफ हो गया है। वीकेंड का वार में सबसे कम वोट मिलने के चलते उन्हें एलिमिनेट कर दिया गया था। शो से निकलते ही पेशे से लाइफ कोच सारा ने रिवील किया है कि किसे सीजन का विनर बनना चाहिए। 

    सारा अरफीन खान शुरू से ही बिग बॉस के घर में अपने तेज-तर्रार बिहेवियर के चलते लाइमलाइट बटोर रही हैं। बीते एपिसोड में उनकी करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) के साथ गंदी लड़ाई भी हुई थी। घर में एक्टिव रहने के बावजूद फिनाले से पहले उनका पत्ता साफ हो गया। वह खुद को टॉप 5 में देखना चाहती थीं, लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाया। अब उन्होंने बताया कि वह किसे विनर बनता देखना चाहती हैं और क्यों?

    इसे बनाना चाहती हैं विनर 

    सारा अरफीन ने बिग बॉस से निकलते ही घरवालों पर निशाना साधा है। इस बीच उन्होंने अपने फेवरेट कंटेसटेंट का नाम भी बताया जिस पर वह भरोसा करती हैं। जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए एक वीडियो में सारा ने ट्रॉफी का हकदार रजत दलाल को बताया है।

    Sara Arfeen Khan

    फेवरेट कंटेस्टेंट को बताया नरम दिल

    उन्होंने कहा, "विनर रजत दलाल होना चाहिए, क्योंकि उसकी नीयत बहुत साफ है कि मैं बता नहीं सकती। जाते-जाते अरफीन ने मुझे एक चीज बोली थी, सिर्फ रजत पर भरोसा करना। उसका बहुत क्यूट साइड है। वह बहुत नरम दिल का है। बिल्कुल उसे बहुत पोक किया जाता था और वह अपना गुस्सा भी दिखाता था लेकिन वह बहुत दायरे में था।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Elimination: कट गया पत्ता! बिग बॉस हाउस से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, तमाशा करना भी नहीं आया काम?

    View this post on Instagram

    A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

    इस कंटेस्टेंट से चिढ़ती हैं सारा

    सारा अरफीन ने आगे रिवील किया है कि वह सबसे ज्यादा करणवीर मेहरा से चिढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि करण जैसे दिखते हैं, वैसे नहीं हैं। वह अंदर-बाहर से अलग-अलग इंसान हैं। फिर भी लोगों को उनकी असलीयत नहीं दिखती है और जो भी घर में आता है उन्हें ही लाइक करता है।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाटा कहने का आ गया वक्त! इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, एक का नाम करेगा हैरान