यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: न विवियन, ना रजत, फराह खान ने इशारे में बता दिया इस कंटेस्टेंट को विनर, नाम जानकर हो जाएंगे दंग
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। बीबी हाउस में हर दिन किसी न किसी के बीच झगड़ा देखने को मिलता है। इस वीकेंड सलमान खान की ज ...और पढ़ें

HighLights
- वीकेंड का वार एपिसोड फराह खान करेंगी होस्ट
- फराह खान ने इशारे में बताया बिग बॉस विजेता का नाम
- विवियन या रजत नहीं, फराह की नजर में ये कंटेस्टेंट है विनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस चर्चा में रहता है। सलमान खान इस सप्ताह वीकेंड का वार एपिसोड में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह फराह खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाने का काम करेंगी। इससे जुड़ा प्रोमो भी कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट पर जारी किया जा चुका है। फराह एक-एक करके सभी घरवालों की डांटती नजर आएंगी। हालांकि, चर्चा में उनकी एक तुलना आ गई है, जिसके बाद विनर के नाम के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
बिग बॉस 18 का सीजन धीरे-धीरे फीनाले की ओर आगे बढ़ रहा है। कलर्स टीवी के चर्चित रियलिटी शो से एक-एक करके 9 लोगों को बाहर कर दिया गया है। इस वीकेंड पर फराह खान (Farah Khan) के आने से बिग बॉस हाउस का तापमान बढ़ने वाला है। इसका अनुमान लेटेस्ट प्रोमो वीडियो को देखने के बाद लग गया है।
करणवीर मेहरा की हुई इस विनर कंटेस्टेंट से तुलना
फराह खान बिग बॉस के घर में अपनी अदालत लगाने वाली है। इसमें उन्हें रजत दलाल की जमकर क्लास लगाते हुए देखा जाएगा। वीकेंड का वार होस्ट करते हुए फराह खान ने बिग बॉस 13 के विनर और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया। फराह ने करणवीर मेहरा की तुलना सिद्धार्थ से की। प्रोमो वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि 'बिग बॉस 18 सीजन करणवीर मेहरा शो बन गया है। सभी सिर्फ करण की बातें और उसके मुद्दे उठाते हैं, जिसका भी झगड़ा हो, वो करण का एंगल पकड़ लेता है। करण इस शो में आपकी तरह सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट किया गया था और वह शो का विनर बना था।'
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: फराह खान की अदालत में हुई रजत दलाल की सुनवाई, बग्गा और ईशा की भी लगी जमकर लताड़
करणवीर के नाम की चर्चा हुई शुरू
फराह खान की टिप्पणी को सुनकर लोगों को काफी हद तक लग रहा है कि उनकी नजर में करण शो के विनर बन सकते हैं। करण के फैंस सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो से जुड़ी वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं। फिलहाल विजेता के सही नाम का पता तो बिग बॉस के फिनाले पर ही चलेगा। हालांकि, करणवीर मेहरा को शो के मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक जरूर माना जा रहा है।
खबरें और भी
फराह खान ने रजत को दी वॉर्निंग
बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही रजत दलाल अलग-अलग वजहों से चर्चा में बने हुए हैं। बाहर की दुनिया से जुड़े हुए उनके लड़ाई-झगड़े के विवाद भी घर में खूब उठाए जा रहे हैं। इस बीच, फराह खान के निशाने पर भी रजत दलाल आ गए हैं। फराह ने रजत को वॉर्निंग देते हुए कह दिया कि अब एक बार भी फिजिकल लड़ाई हुई तो आपको शो से बाहर कर दिया जाएगा।