Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18 Grand Finale: कब और कितने बजे शुरू होगा बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले? Salman Khan के शो को आज मिलेगा विनर

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 19 Jan 2025 01:17 PM (GMT+05:30)

    बिग बॉस 18 देखने वालों के लिए अब वो घड़ी आने वाली है जब उन्हें इस सीजन का विनर मिल जाएगा। मौजूदा समय में घर में 7 लोग बचे हुए हैं। इन्हीं में से कोई ए ...और पढ़ें

    कब, कहां और कितने बजे टेलीकास्ट होगा फिनाले? (Photo Credit- Jio Cinema)
    कब, कहां और कितने बजे टेलीकास्ट होगा फिनाले? (Photo Credit- Jio Cinema)

    HighLights

    1. अपने आखिरी चरण में बिग बॉस 18
    2. 7 कंटेस्टेंट के बीच हो रही कांटे की टक्कर
    3. कब, कहां और कितने बजे टेलीकास्ट होगा फिनाले?

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18 Finale: बिग बॉस 18 के फिनाले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। सलमान खान के शो में इस वक्त काफी मसाला देखने को मिल रहा है। सीजन 18 का ये आखिरी हफ्ता चल रहा है, जिसमें पहुंचने वाले कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, रजत दलाल और ईशा सिंह हैं।

    अब सारी जंग इन्हीं 7 घरवालों के बीच लड़ी जाने वाली है। इनमें से जैसे ही कोई दो बाहर हुआ तो शो के अपने टॉप 5 दावेदार मिल जाएंगे। तो चलिए इस बीच आपको बताते हैं कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले कब और कितने बजे से शुरू होने वाला है और विनर इनाम में कितनी राशि मिलेगी?

    टॉप 3 में किसे देखना चाहती है जनता?

    शो इस वक्त अपनी आखिरी सीढ़ी चढ़ रहा है। ऐसे में सभी घरवालों अपनी एक एक चाल सोच समझ कर चल रहे हैं। अब तक तो दर्शकों ने भी अपने-अपने फेवरेट सदस्य को जिताने की तैयारी कर ली है, वोटिंग लाइंस सारी ऑडियंस की नजर बनी हुई है। दर्शक टॉप 3 में विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल और अविनाश मिश्रा में से ही किसी को देखने की उम्मीद कर रहे हैं।

    Photo Credit- Instagram

    हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसा भी देखने को मिला कि दर्शकों ने मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगाए। मगर इसके बाद भी लोगों में फिनाले और जीतने वाले कंटेस्टेंट को मिलने वाले अमाउंट को लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    कब और कहा देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले?

    बिग बॉस 18 का फिनाले 19 जनवरी 2025 को होने वाला है। सलमान खान के साथ इस ग्रैंड फिनाले की शुरुआत रात 9 बजे से कलर्स पर की जाएगी। रिपोर्ट की माने तो बिग बॉस 18 का फिनाले करीब 3 घंटे तक चलने वाला है। कलर्स के साथ-साथ बिग बॉस 18 के फिनाले को जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया जाएगा ताकि दर्शक ऑनलाइन भी शो को देख पाएं। खबरों की मानें तो बिग बॉस 18 के विनर को 50 लाख रुपये की राशि और बिग बॉस की चमचमाती हुई ट्रॉफी दी जाने वाली है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    चुम दरांग हो जाएंगी टॉप 5 से बाहर?

    लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड की बात करें तो फिलहाल विवियन डीसेना सबसे आगे चल रहे हैं। उनके बाद दूसरे नंबर रजत दलाल तेजी से आग बढ़ रहे हैं। लेडी खबरी की पोस्ट के मुताबिक, अब तक सबसे कम वोट्स चुम दरांग को ही मिले हैं। उम्मीद की जा रही है फिनाले रेस से बाहर होने वाली कंटेस्टेंट चुम बनने वाली हैं।

    Photo Credit- Instagram

    मीडिया राउंड में भी ईशा सिंह के भाई के सवाल जवाब के बाद उनका ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा जिसे देख लग रहा है कि चुम गेम से बाहर होने वाली हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Grand Finale: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी, वोटिंग ट्रेंड का मीटर फोड़ बढ़ गया आगे