Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • entertainment
  • tv
LIVE BLOG

Bigg Boss 18 Grand Finale Winner Live Updates: मिल गया बिग बॉस 18 को विनर, ले गया 50 लाख रुपए

बिग बॉस सीजन 18 का आखिरकार वह पल आ ही गया, जहां इस शो को सीजन का विनर मिल जाएगा। इस सीजन में विवियन से लेकर करणवीर मेहरा, अविनाश, ईशा, रजत और चुम ने सबको पछाड़ते हुए टॉप 6 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। सबको पीछे छोड़ते हुए करणवीर मेहरा (Bigg Boss 18 Winner) ने इस सीजन की ट्रॉफी जीत ली है।

By Tanya Arora Mon, 20 Jan 2025 12:59 AM (IST)
News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 6 अक्टूबर 2024 को शुरू हुआ बिग बॉस सीजन 18 का ग्रैंड फिनाले अब अपने आखिरी समय में पहुंच चुका है। 19 जनवरी की रात को ये फैसला हो जाएगा कि बिग बॉस 18 का विनर कौन होगा। इस सीजन की शुरुआत 18 कंटेस्टेंट के साथ हुई थी, लेकिन सिर्फ विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग और ईशा सिंह ही टॉप 6 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना पाए हैं। 

इस बार शो की थीम 'समय का तांडव' थी, जिसमें आते ही बिग बॉस ने विवियन डीसेना को अपना लाडला बता दिया था और इस सीजन का टॉप 2 फाइनलिस्ट। सबको पीछे छोड़ते हुए करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना बिग बॉस 18 के टॉप 2 फाइनलिस्ट थे। जिसमें से करणवीर ने सबको पीछे छोड़ते हुए इस सीजन के विनर की ट्रॉफी जीत ली है।

20 Jan 202512:59:04 AM
Bigg Boss 18 Live: करणवीर मेहरा ने जीती सीजन की ट्रॉफी

खतरों के खिलाड़ी के बाद अब करणवीर मेहरा ने बिग बॉस सीजन 18 भी जीत लिया है। विवियन डीसेना सीजन के रनरअप रहे।

20 Jan 202512:45:32 AM
Bigg Boss 18 Live Winner Update: जाते-जाते बिग बॉस ने करवाई विवियन-करण की दोस्ती

 बिग बॉस सीजन 18 में जब करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना जब आए थे, तो वह एक-दूसरे के दुश्मन थे। दोनों ने 12 साल की दोस्ती को घर में बिल्कुल भी वैल्यू नहीं किया। अब घर में दोनों का सफर खत्म होते-होते बिग बॉस ने उनकी दोस्ती करवा दी।

20 Jan 202512:41:10 AM
Bigg Boss 18 Live: टॉप 3 में आकर रजत दलाल हुए बाहर

 बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में टॉप 3 में शामिल होने के बाद रजत दलाल (Rajat Dalal) का सपना टूट गया। करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना सीजन के टॉप 2 फाइनलिस्ट बन चुके हैं। इनमें से कुछ ही देर में एक को ट्रॉफी मिल जाएगी।

20 Jan 202512:28:27 AM
Bigg Boss 18 Live: अगले सीजन में बिग बॉस के घर में जाएंगे तीनों खान

 आमिर खान बिग बॉस 18 के सेट पर इतने खुश हुए कि उन्होंने कहा कि अगले सीजन में मैं तुम और शाह रुख खान जाएंगे।

20 Jan 202512:25:11 AM
Bigg Boss 18 Live: आमिर खान ने सलमान खान के साथ काम न करने की खाई थी कसम

 आमिर खान ने बताया कि सलमान खान ने न्यूयॉर्क में दिए गए इंटरव्यू में उनकी तारीफ की थी। मैंने तारीफ की और तूने बोला की मैं कभी भी सलमान खान के साथ काम नहीं करूंगा। पीके एक्टर ने इसे अपनी गलती बताया और कहा कि मैं अब तुम्हारे साथ काम करने के लिए तैयार हूं। 

20 Jan 202512:21:42 AM
Bigg Boss 18 Live: अविनाश मिश्रा ने की सलमान-आमिर की मिमिक्री

अविनाश मिश्रा ने आमिर खान और सलमान खान के सामने उनकी मिमिक्री की। जिसे देखने के बाद सलमान खान ने उन्हें मजाक में उनकी क्लास लगा दी और पूछा कि ये किसकी मिमिक्री की है।

20 Jan 202512:19:41 AM
Bigg Boss 18 Live: सलमान खान ने डरते-डरते दिया फोन

 लवयापा के प्रमोशन के दौरान आमिर खान और सलमान खान ने फोन किया एक-दूसरे को दिया। सलमान खान का फोन देखने के बाद आमिर खान ने उनकी गर्लफ्रेंड की पूरी लिस्ट बता दी। उसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने फोन में किसी लड़की का नंबर ब्लॉक कर रखा है। हालांकि, उन्होंने उसका नाम रिवील नहीं किया।

20 Jan 202512:09:50 AM
Bigg Boss 18 Live: सलमान खान ने आमिर को बताया क्यों हैं बिग बॉस मटीरियल

 सलमान खान ने आमिर खान संग मस्ती करते हुए कहा कि ये बिग बॉस के घर में तीन महीने आराम से काट सकते हैं, क्योंकि ये अपने घर से निकलते ही नहीं हैं।

20 Jan 202512:08:28 AM
Bigg Boss 18 Live: पहली बार बिग बॉस 18 के सेट पर आए आमिर खान

सलमान खान ने आमिर खान से मसखरी करते हुए कहा कि आप वेट कर रहे थे कि बिग बॉस के आप 18 साल के हो जाए तब आप आए। आमिर ने जवाब देते हुए कहा कि आप नहीं बुलाते हो।

20 Jan 202512:06:12 AM
Bigg Boss 18 Live: चुम दरांग इस कंटेस्टेंट को बाहर निकलते ही कर देंगी ब्लॉक

 चुम दरांग ने जुनैद खान के पूछने पर बताया कि वह बाहर जाने के बाद रजत दलाल को ब्लॉक कर देंगी और करणवीर मेहरा को स्पीड डायल पर रखेंगी। 

20 Jan 202512:02:08 AM
Bigg Boss 18 Live: फैंस के बीच बुरी तरह फंसे दिग्विजय राठी

 एक तरफ जहां करणवीर मेहरा-विवियन डीसेना और रजत दलाल में से कौन जीतेगा ये जानने के लिए ऑडियंस बेताब हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जैसे ही दिग्विजय सिंह राठी बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचें उन्हें फैंस ने घेर लिया। सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही है।

Digvijay Rathee shared a post mocking the Bigg Boss 18 and winner of the show. pic.twitter.com/OZgdQyNPOv

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 202511:56:11 PM
Bigg Boss 18 Live: सलमान खान ने की अविनाश मिश्रा की तारीफ

 सलमान खान ने अविनाश मिश्रा के एलिमिनेट होने के बाद मंच पर उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि शो से वह भले ही एलिमिनेट हो गए, लेकिन बाहर उन्हें बहुत काम मिलने वाला है।

19 Jan 202511:53:56 PM
Bigg Boss 18 Live: अविनाश मिश्रा ने बाहर आकर बताया कौन होगा विनर

 अविनाश मिश्रा ने बाहर आने के बाद सलमान खान के पूछने पर कहा कि वह चाहते हैं कि विनर विवियन बने, लेकिन क्योंकि वह घर में रहकर आए हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि करणवीर मेहरा ये सीजन जीत सकते हैं।

19 Jan 202511:51:48 PM
Bigg Boss 18 Live: टॉप 4 में आने के बाद बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

 बिग बॉस सीजन 18 को टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल गए। अविनाश मिश्रा ट्रॉफी के इतने करीब आकर शो से बाहर हो गए। रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा टॉप 3 में पहुंचें।

19 Jan 202511:43:53 PM
Bigg Boss 18 Live: सलमान खान ने श्रीदेवी को किया याद

 सलमान खान के साथ मंच पर खुशी कपूर और जुनैद खान के साथ दिखाई दिए। ये दोनों अपनी आगामी फिल्म लवयापा को प्रमोट करने के लिए आए हुए थे। इस मौके पर सलमान खान ने श्रीदेवी को याद किया।

19 Jan 202511:34:14 PM
Bigg Boss 18 Live: सलमान ने दिखाए रजत के समीकरण

समीकरण शब्द को लेकर रजत दलाल खूब सुर्खियों में रहे हैं। अब चाहत के साथ रजत की परफॉर्मेंस दिखाई गई।

19 Jan 202511:31:33 PM
Bigg Boss 18 Update: चाहत की मां को पसंद आना चाहिए लड़का

 सलमान ने चाहत की मां को लेकर एक और तंज कसा। उन्होंने कहा कि चाहत की मां को पहले लड़का पसंद आना चाहिए और उसी से वह शादी करेंगी।

19 Jan 202511:29:16 PM
Bigg Boss 18 Update: सलमान ने चाहत की मां को किया मिस

सलमान ने चाहत की मां के बारे में बात की। चाहत से उन्होंने पूछा कि आपने पहला फोन किसे किया। इसके बाद चाहत ने अपनी मां का नाम लिया।

19 Jan 202511:27:47 PM
Bigg Boss 18 Live Update: क्या अगले सीजन में नजर आएंगे सलमान?

सलमान बिग बॉस 18 में बार-बार अगले सीजन में आने को लेकर संदेह दिखाते नजर आ रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या वह अगले सीजन में नजर आएंगे या नहीं।

19 Jan 202511:26:07 PM
BB 18 Live: डोरी सीरियल की टीम ने बताई शो की कहानी

कलर्स पर डोरी नाम का सीरियल काफी चर्चा में रहता है। इसकी कास्ट ने सलमान के साथ मजेदार अंदाज में बात की।

19 Jan 202511:24:29 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: सलमान ने की कलर्स से शिकायत

 सलमान खान ने कहा, ये कलर्स वाले नए शो बनाते रहते हैं और उसका प्रमोशन मुझसे करवाते हैं। 

19 Jan 202511:12:35 PM
BB 18 Live Update: रजत की चाट किसने खाई?

 रजत चाट को सभी लड़कियों को खिलाया गया।

19 Jan 202511:11:23 PM
BB 18 Live: मनारा ने बनाई रजत चाट

 शिल्पा शिरोडकर ने बताया कि रजत चाट बनाने के लिए क्या-क्या डालना चाहिए।

19 Jan 202511:10:41 PM
BB 18 Live: एल्विश ने शिल्पा को खिलाई विवियन पापड़ी

 एल्विश यादव और विक्की ने मिलकर शिल्पा को विवियन पापड़ी खिलाई।

19 Jan 202511:08:27 PM
Bigg Boss 18 Finale Live: अंकिता लोखंडे और मनारा की हुई एंट्री

 बिग बॉस 18 के मंच पर मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे ने साथ मे एंट्री ली।

19 Jan 202511:06:53 PM
BB 18 Live: बग्गा जी ने सारा के साथ किया डांस

तजिंदर बग्गा ने सारा के साथ टिप टिप बरसा पानी पर किया डांस।

19 Jan 202511:06:07 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: मुस्कान के बोलने पर हैरान हुए सलमान खान

 मुस्कान बामने बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रही हैं। उनके गेम पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की।

19 Jan 202511:04:26 PM
Bigg Boss 18 Live: शहजादा ने गाया सलमान के सामने गाना

 बिग बॉस 18 के फिनाले पर शहजादा ने गाना गाया। 

19 Jan 202511:02:00 PM
BB 18 Live: नायरा ने किया एल्विश के साथ डांस

बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट नायरा ने एल्विश यादव के साथ डांस किया।

19 Jan 202510:58:21 PM
रजत ने साधा शिल्पा पर निशाना

 रजत दलाल ने शायरी सुनाते हुए शिल्पा शिरोडकर पर जोरदार वार किया।

19 Jan 202510:57:28 PM
BB 18 Live: रजत ने सुनाई शायरी

 रजत दलाल ने एल्विश के कहने पर शिल्पा शिरोडकर के लिए सुनाई शायरी। 

19 Jan 202510:56:35 PM
टॉयलेट एक प्रेम कथा में करण को मिलेगा रोल

 एल्विश यादव और विक्की भैया ने करणवीर मेहरा के बाथरूम वाले सीन पर सवाल खड़ा किया। 

19 Jan 202510:54:50 PM
BB 18 Live: लॉफ्टर शेफ्स की टीम पहुंची स्टेज पर

बिग बॉस 18 के फिनाले में लॉफ्टर शेफ्स की टीम पहुंची। इस दौरान सलमान ने एल्विश और विक्की से बातचीत की।

19 Jan 202510:53:55 PM
BB Live 18: चुम दरांग ने की इस कंटेस्टेंट की तारीफ

सलमान खान ने चुम दरांग से पूछा कि कौन जीतेगा। इसका जवाब में चुम ने करण का नाम लिया, लेकिन उन्होंने रजत की तारीफ भी की।

19 Jan 202510:50:57 PM
Bigg Boss 18 Live: चुम दरांग हुई गेम से बाहर

चुम दरांग टॉप 4 की लिस्ट से बाहर हो गई हैं। एक्ट्रेस की मां उन्हें बीबी हाउस में आकर फिनाले के मंच पर लेकर चली गई।

19 Jan 202510:49:52 PM
Bigg Boss 18: टॉप 4 से बाहर होगा ये कंटेस्टेंट

 सलमान खान कहते हैं कि अब 5 से 4 होने का समय आ गया है। अब आपके परिवार का सदस्य ही आपको बाहर लेकर आएगा।

19 Jan 202510:48:34 PM
सलमान ने चाहत से पूछा सवाल

सलमान खान ने चुम दरांग से सवाल किया कि आप बताओं की अब घर से कौन बाहर होगा। इसका जवाब में उन्होंने अविनाश का नाम लिया।

19 Jan 202510:46:57 PM
BB 18 Finale Live: कशिश कपूर ने सलमान से पूछा एक सवाल

कशिश कपूर ने सलमान खान से पूछा कि वह किस वजह से उन्हें नापसंद करते हैं। इसका जवाब देते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में बात को टाल दिया।

19 Jan 202510:39:05 PM
BB 18 Live: पहली बार आमिर और सलमान बिग बॉस में होंगे साथ

बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सलमान खान और आमिर खान एक साथ मंच पर नजर आए हैं।

19 Jan 202510:38:02 PM
Bigg Boss 18 Live: करण और विवियन ने दिया शिल्पा को धक्का

 करण और विवियन ने परफॉर्मेंस के अंत में मजाकिया अंदाज में उन्हें धक्का दिया।

19 Jan 202510:36:13 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: करण-विवियन ने पूछा शिल्पा से सवाल

डांस परफॉर्मेंस में देखने को मिला कि करण और विवियन ने शिल्पा से सवाल किया। हालांकि, वह उसका जवाब नहीं देती हैं और फिर दोनों परफॉर्म करते हैं। इसके बाद शिल्पा ने दोनों को ही अपना फेवरेट बताया।

19 Jan 202510:34:43 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: राजमाता बनकर शिल्पा ने दी परफॉर्मेंस

राजमाता बनकर शिल्पा शिरोडकर ने करण और विवियन के साथ परफॉर्म किया।

19 Jan 202510:32:21 PM
BB 18 Live: सलमान ने शिल्पा से किया सवाल

 सलमान खान ने शिल्पा शिरोडकर से सवाल किया। उनसे पूछा कि अब आपको घर में जाने का मौका मिलेगा तो किसका चुनाव आप करेंगी।

19 Jan 202510:30:46 PM
Bigg Boss 18 Live: सलमान ने शराब की बात करने पर कसा तंज

 सलमान खान ने बॉबी देओल के गाने पर बात की। इसके बाद वह तुरंत कहते हैं कि यहां पर शराब की कोई बात नहीं कर रहा है। बता दें कि इसका इशारा दिलजीत दोसांझ के गानों पर लगी रोक पर था।

19 Jan 202510:28:53 PM
Bigg boss 18 finale Live: वीर ने गाया सलमान के सामने गाना

 स्काई फोर्स का प्रमोशन करने आए वीर ने सलमान के कहने पर एक बेहतरीन गाना गाया।

19 Jan 202510:28:01 PM
सलमान ने वीर के साथ दिखाई अपनी पुरानी फोटो

 सलमान खान ने वीर के साथ अपनी एक पुरानी फोटोज दिखाई। इसके बाद उन्होंने घरवालों से पूछा कि इसमें मुझे पहचानकर दिखाएं।

19 Jan 202510:27:04 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: स्काई फोर्स कैसी कहानी है?

 सलमान खान के सामने स्कई फोर्स की कास्ट ने बताया कि फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है।

19 Jan 202510:25:33 PM
Bigg Boss 18 Live: कंटेस्टेंट्स ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस

 सलमान खान ने घरवालों की डांस परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की।

19 Jan 202510:18:22 PM
Bigg Boss 18 Live: करणवीर ने बताया ईशा की जगह कौन डिजर्विंग है

सलमान खान (Salman Khan) के पूछने पर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) ने बताया कि ईशा सिंह की जगह चाहत पांडे इस घर में होना डिजर्व करती थीं।

19 Jan 202510:16:35 PM
Bigg Boss 18 Live: इस कंटेस्टेंट को टॉप 6 में देखकर शॉक्ड है सभी

सलमान खान के पूछने पर कशिश कपूर (Kashish Kapoor) और श्रुतिका अर्जुन ने बताया कि वह चुम दरांग को टॉप 6 में देखकर खुश हैं, लेकिन ईशा सिंह (Eisha Singh) को लेकर शॉक्ड हैं।

19 Jan 202510:14:33 PM
Bigg Boss 18 Live: अविनाश मिश्रा ने गाया सबके लिए गाना

 सलमान खान की गुजारिश पर अविनाश मिश्रा ने एक बार फिर गिटार लेकर घरवालों के लिए गाना गाया।

19 Jan 202510:12:37 PM
Bigg Boss 18: घर से बाहर होकर क्या रोए बग्गा जी?

सलमान खान ने तजिंदर बग्गा से पूछा कि क्या यहां से बाहर जाने के बाद आप रोए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, बिल्कुल भी नहीं। मुझे तो बाहर निकरल अच्छा लगा।

19 Jan 202510:11:27 PM
Bigg Boss 18 Update: आमिर खान की इस तरह से होगी एंट्री

बिग बॉस की स्टेज पर आमिर खान को सलमान बाइक पर बैठा कर एंट्री करवाएंगे। इससे जुड़ी फोटोज भी सामने आ चुकी है।

Salman Khan and Aamir Khan recreated their "Do Mastane" iconic moments from Andaz Apna Apna in Bigg Boss 18 Grand FINALE. pic.twitter.com/PBdf4yBEfZ

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 202510:08:37 PM
BB 18 Live: अविनाश ने गाया बिग बॉस के घर में आखिरी गाना

अविनाश मिश्रा ने बिग बॉस के घर में आखिरी गाना गाया। इस दौरान घर के बाकी सदस्यों ने भी उनका साथ दिया।

19 Jan 202510:04:17 PM
Bigg Boss 18 Live: अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना की खिल्ली

 सलमान खान के कहने पर अविनाश मिश्रा सबकी नकल उतारते हुए नजर आए। उन्होंने विवियन का मजाक उड़ाते हुए उनकी आवाज निकाली और बताया कि वह सोच रहे होंगे कि ये ट्रॉफी और कॉफी दोनों मेरी हैं।

19 Jan 202510:01:31 PM
Bigg Boss 18 Live: सलमान खान नहीं करेंगे अगला सीजन?

 सलमान खान ने कहा कि मैंने 14 और 15 सीजन निकाल दिए हैं, लेकिन अब अगला सीजन मुझसे नहीं होगा। 

19 Jan 202510:00:15 PM
Bigg Boss 18 Live: मेरे परिवार वाले तो मुझे डांट लगा देते हैं

 सलमान ने कहा कि आप सबके माता-पिता ने तो यहां पर आकर आपकी काफी तारीफ की, लेकिन मेरे मम्मी-डैडी होते तो मुझे डांट लगा देते। 

19 Jan 20259:58:31 PM
Bigg Boss 18 Live: फाइनली सब कुछ सही हो गया

 रजत दलाल के परिवार ने बताया कि बिग बॉस 18 से पहले किस तरह से उनको देखकर लोग मुंह मोड़कर चले जाते थे, लेकिन इस शो के बाद अब उनकी फैमिली से बातचीत करते हैं।

19 Jan 20259:56:22 PM
Bigg Boss 18 Live: रो पड़ी चुम दरांग की मां, बताया बेटी का स्ट्रगल

 चुम दरांग को सपोर्ट करने के लिए अरुणाचल प्रदेश में फैंस ने निकाली रैली। उनकी मां की आंखों में चुम दरांग का स्ट्रगल बताते हुए आंसू आ गए। 

19 Jan 20259:50:24 PM
Bigg Boss 18 Live: बचपन से एक ही बात कहते थे अविनाश

 अपने बचपन का वीडियो देखकर अविनाश मिश्रा की आंखें हुई नम। उनके स्कूल दोस्तों से लेकर उनके गणित टीचर ने भी बताया कि अविनाश बचपन से ही सलमान खान के फैन थे और उनकी तरह दिखना चाहते थे। अविनाश मिश्रा को रोते हुए देखकर ईशा सिंह ने कहा कि आपके पास दिल भी है।

19 Jan 20259:47:26 PM
Bigg Boss 18 Live: भोपाल से मिला ईशा सिंह को सपोर्ट

 बिग बॉस 18 में टॉप 6 फाइनलिस्ट रहीं ईशा सिंह को उनके बचपन का वीडियो दिखाया गया, जिसमें उनकी मां ये कहती  हुई नजर आईं की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म में देखकर ईशा ने विनर बनने का ख्वाब देखा था। भोपाल में स्कूल के बच्चे से लेकर सभी उनका सपोर्ट करते हुए नजर आए।

19 Jan 20259:43:54 PM
Bigg Boss 18 Live: विवियन को दिखाई परिवार की झलक

 इस सीजन के टॉप फाइनलिस्ट और बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना को फिनाले में उनके सपोर्टर और परिवार का वीडियो दिखाया गया। 

19 Jan 20259:30:06 PM
Bigg Boss 18 Live: टॉप 3 से आउट हुआ ये कंटेस्टेंट

 बिग बॉस 18 में इस वक्त सबसे शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ। इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट मानें जा रहे रजत दलाल (Rajat Dalal) तीसरी पोजीशन पर आकर शो से एलिमिनेट हो गए। 

🚨 BREAKING & SHOCKING! Rajat Dalal has been EVICTED from the Bigg Boss 18

Rajat finished at the No. 3 position.

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 20259:29:06 PM
Bigg Boss 18 Finalist: टॉप 3 से बाहर होगा ये एक मजबूत सदस्य

बिग बॉस 18 के फिनाले में कई बड़े झटके फैंस को लग सकते हैं। बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, रजत दलाल टॉप 2 में नहीं पहुंच पाएंगे। वह तीसरे नंबर पर ही घर से बेघर हो जाएंगे।

🚨 BREAKING & SHOCKING! Rajat Dalal has been EVICTED from the Bigg Boss 18

Rajat finished at the No. 3 position.

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 20259:26:22 PM
Bigg Boss 18 Live: चंद मिनटों में शुरू होगा बिग बॉस 18 का फिनाले

बिग 18 फिनाले का एपिसोड महज चंद मिनटों के बाद शुरू होगा। ग्रैंड फिनाले एपिसोड में कई धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।

19 Jan 20258:40:13 PM
Bigg Boss 18 Live: बिग बॉस 18 में इतने बजे शुरू होगी लाइव वोटिंग
blog images

बिग बॉस सीजन 18 में जल्द ही मेकर्स दर्शकों के लिए लाइव वोटिंग का ओपन करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये लाइव वोटिंग इस सीजन के टॉप 3 कंटेस्टेंट रजत दलाल, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा के लिए ओपन हो रही है। आप जियो सिनेमा पर जाकर 15 मिनट बाद अपने फेवरेट को ट्रॉफी जितवाने के लिए वोट कर सकते हैं। 

19 Jan 20258:33:41 PM
Bigg Boss 18 live update: इस कंटेस्टेंट को सलमान खान ने किया बाहर

 सलमान खान का बिग बॉस के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह स्काई फोर्स एक्टर वीर पहाड़िया को तीन बोलते हैं और घर में एक धमाका होता है और घर से एक कंटेस्टेंट का पत्ता साफ हो जाता है। 

Contestants – 6
Target – 1
Iss mission elimination mein kaun hoga safe or kaun unsafe? 🎯

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.@bellavita_org #Vaseline @Parle2020cookie #ChingsSecret #Harpic @BergerPaintsInd #GoCheese… pic.twitter.com/lEOiFN92SA

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025
19 Jan 20258:05:51 PM
BB 18 Live Update: अविनाश की तारीफ में बोले बिग बॉस

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि बिग बॉस मिश्रा जी यानी अविनाश की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। 

Jiske charm ne kiya tha sabko impress, ussi janta ka uske liye pyaar dekh, kar rahe hai Avinash apni feelings express. 🥹💖

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18@Avinash_galaxy pic.twitter.com/TdfNqY2uXC

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025

19 Jan 20258:03:29 PM
Bigg Boss 18 Live: फिनाले से सामने आया सलमान खान का पहला वीडियो

 बिग बॉस 18 का फिनाले अब चंद घंटों के बाद शुरू होने वाला है। इस बीच कलर्स टीवी पर फिनाले का पहला प्रोमो शेयर किया गया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि सलमान कहते हैं कि कुछ ही पलों में आप 6 से 5 हो जाएंगे।

Contestants – 6
Target – 1
Iss mission elimination mein kaun hoga safe or kaun unsafe? 🎯

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.@bellavita_org #Vaseline @Parle2020cookie #ChingsSecret #Harpic @BergerPaintsInd #GoCheese… pic.twitter.com/lEOiFN92SA

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025

19 Jan 20257:46:45 PM
BB 18 Finale Update: रजत को सपोर्ट करने के लिए एल्विश ने शेयर किया वीडियो

रजत दलाल का समर्थन करते उनके दोस्त एल्विश यादव नजर आ रहे हैं। अब उन्होंने इंंस्टाग्रमा पर नई स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने फैंस को बताया कि आखिरी के 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन खोली जाएगी, तो बड़ी संख्या में वोट करें।

19 Jan 20257:34:47 PM
Bigg Boss 18 Grand Finale: रजत दलाल की जीतेगा ट्रॉफी

बिग बॉस सीजन 18 के माइंड कोच आरफीन ने बताया कि उनके हिसाब से ये शो रजत दलाल ही जीतेगा, क्योंकि उनका शो में काफी योगदान रहा है। 

Arfeen ne diya Rajat Dalal ko shoutout, unka support hai bilkul clear and loud! 👑
But aap comment karke bataiye #KaunJeetegaBiggBoss18 ?

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18@arfeenkhan pic.twitter.com/WxU5QOiXZh

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025
19 Jan 20257:32:22 PM
Bigg Boss 18 Grand Finale: बेटे जुनैद के साथ बिग बॉस के मंच पर आए आमिर खान
blog images

आमिर खान भी बिग बॉस 18 के सेट पर बेटे जुनैद खान और उनकी लवयापा की को-स्टार खुशी कपूर के साथ सलमान खान के शो पर पहुंच चुके हैं। 

19 Jan 20257:30:09 PM
Bigg Boss 18 Live: बिग बॉस के सेट पर पहुंचे आमिर खान

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में आने को लेकर आमिर खान का नाम भी सामने आया था। अब फिनाले के सेट से आमिर की तस्वीरें सामने आ गई हैं। 

Aamir Khan, Junaid Khan, and Khushi Kapoor at the sets of Bigg Boss 18 to promote Loveyapa. pic.twitter.com/2Fc9cpoUvs

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025

19 Jan 20257:23:51 PM
Bigg Boss 18 Grand Finale: वोटिंग लिस्ट में पीछे चल रहा है ये कंटेस्टेंट

 ईशा सिंह और चुम दरांग के एलिमिनेट होने के बाद जो कंटेस्टेंट वोटिंग लिस्ट में सबसे पीछे चल रहा है,वह अविनाश मिश्रा हैं, जिन्हें महज अब तक 3 पर्सेंट यानी कि 13 हजार के आसपास वोट मिले है। इसके अलावा करणवीर मेहरा को भी अब तक सिर्फ 43% वोट्स मिले हैं। वह रजत और विवियन से काफी पीछे चल रहे हैं। 

19 Jan 20257:03:36 PM
Bigg Boss 18 Finale Update: बिग बॉस के सेट पर पहुंचकर क्या बोले एल्विश यादव?

एल्विश यादव का एक लेटेस्ट वीडियो कलर्स टीवी के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें उन्होंने कहा, इस बार जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। फिनाले एपिसोड में देखिए कि कौन बनेगा विनर।

Competition hoga takkar ka - aisa hai Elvish ka kehna, 9:30 pm Bigg Boss 18 ke Finale ke liye taiyyaar rehna! 🔥
But aap comment karke bataiye #KaunJeetegaBiggBoss18 ?

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss… pic.twitter.com/RoyCQbJ4Ly

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025

19 Jan 20256:51:39 PM
Bigg Boss 18 Live: करण की टीम ने दिया परफॉर्मेंस

 बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग के डांस परफॉर्मेंस के अलावा शुरुआत से उनके साथ रहने वाले श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोड़कर ने भी अपने ग्रुप के साथ एक बेहतरीन डांस किया। 

19 Jan 20256:38:53 PM
Bigg Boss 18 Live: शूटिंग के बिना वापस लौटे अक्षय कुमार

बिग बॉस 18 के सेट पर अक्षय कुमार स्काई फोर्स का प्रमोशन करने पहुंचे थे। शूटिंग में देरी होने के कारण एक्टर बिना शूट पूरा किए ही बिग बॉस ग्रैंड फिनाले के सेट से वापस चले गए। 

🚨 Bigg Boss 18 Grand FINALE Updates

Sky Force cast Veer Pahariya did the Eviction task of Eisha (Akshay Kumar left the set without shooting due to a shoot delay)

Bottom finalists were standing near to set up of the fighter plane and then the b0mb bIast happened in Eishas…

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 20256:36:46 PM
Bigg Boss 18 Winner Prediction: Ai ने बताया कौन बनेगा विनर?

Ai के जमाने में हर सवाल का जवाब उससे जानने की उम्मीद रखी जाती है। जब Gemini AI से पूछा गया कि बिग बॉस 18 का विनर कौन बन सकता है, तो उसने जवाब में रजत दलाल का नाम लिया।

19 Jan 20256:24:13 PM
Bigg Boss 18 Finalist: बिग बॉस टॉप 4 की लिस्ट देखें

बिग बॉस को टॉप 4 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इसमें विवियन डीसेना, रजत दलाल, करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा का नाम शामिल है।

TOP-4 of Bigg Boss 18

☆ Avinash Mishra
☆ Karan Veer Mehra
☆ Rajat Dalal
☆ Vivian Dsena

Comments - Next who will get EVICT?

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025

19 Jan 20256:22:04 PM
Bigg Boss 18 Live: Chahat Panday की पूरी नहीं हुई चाहत

 चाहत पांडे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी करीबी दोस्त चुम दरांग को विनर के तौर पर देखने के बात करती नजर आ रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस की दोस्त टॉप 4 से बाहर हो चुकी हैं। 

Chaahat Pandey’s all in for Chum’s win, kyunki woh dekhna chaahti hai usse jeetna from within. 🥰🏆
But aap comment karke bataiye #KaunJeetegaBiggBoss18 ?

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18… pic.twitter.com/abGiK00JHU

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025

19 Jan 20256:16:27 PM
Bigg Boss 18 Finale: ईशा सिंह के बाद कटा इस कंटेस्टेंट का पत्ता

 बिग बॉस सीजन 18 में ईशा सिंह के बाद अब टॉप 5 में शामिल होने वालीं चुम दरांग का भी पत्ता साफ हो चुका है। शो को टॉप 4 मिल गए हैं। शो में अब अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, करणवीर मेहरा और रजत दलाल ट्रॉफी जीतने की तरफ बढ़ चुके हैं। 

🚨 Bigg Boss 18 Grand FINALE Updates

Second Eviction on the FINALE

After Eisha Singh, now Chum Darang is EVICTED at No. 5 position.

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025
19 Jan 20255:28:37 PM
BB 18 Finale Eviction: ईशा सिंह को मिला था चुगली आंटी का टैग
blog images

ईशा सिंह ट्रॉफी अपने नाम करने से चुक गई हैं। बिग बॉस हाउस के अंदर उन्हें चुगली आंटी का टैग दिया गया था।

19 Jan 20255:25:37 PM
Bigg Boss 18 Finale First Eviction: इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता

बिग बॉस तक की रिपोर्ट के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बना पाई है। फिनाले के दिन एक्ट्रेस सबसे पहले बीबी हाउस से बाहर हो गई हैं। 

🚨 Bigg Boss 18 Grand FINALE Updates

First Eviction on the FINALE

Eisha Singh has been EVICTED at No. 6 position.

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 19, 2025

19 Jan 20255:08:31 PM
BB 18 Finale Live: बिग बॉस के सेट पर पहुंचे एल्विश यादव

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव फिनाले के लिए सेट पर पहुंच चुके हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

Elvish bhai reached the Bigg Boss set to promote Laughter Chefs S2 and support Rajat bhai ♥️#ElvishYadav #RajatDalal pic.twitter.com/0YRmkCmzRf

— Elvish Army (Fan Account) (@elvisharmy) January 19, 2025

19 Jan 20255:05:41 PM
Bigg Boss 18 Finale Update: इस कंटेस्टेंट को सपोर्ट करने आईं अदिति मिस्त्री

अदिति मिस्त्री को बिग बॉस 18 में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट एंट्री ली थी। अब वह फिनाले एपिसोड में रजत दलाल को सपोर्ट करने पहुंच गई हैं।

Rajat ko support dene aa rahi hai Aditi Mistry, because she thinks he’s a full package who should win Bigg Boss 18 ki trophy. 🥰🏆

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BB18 #BiggBoss@aditimistry267 pic.twitter.com/oivf14PBLN

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025

19 Jan 20254:56:29 PM
Bigg boss 18 finale Update: चाहत पांडे ने ईशा पर साधा निशाना

बिग बॉस 18 की पॉपुलर कंटेस्टेंट में चाहत पांडे का नाम शामिल है। चाहत का कहना है कि ईशा सिंह का कोई गेम नहीं है और वह फिनाले तक पहुंचने के काबिल नहीं हैं।

19 Jan 20254:35:35 PM
Bigg Boss 18: रजत के लिए लड़ पड़े थे एल्विश यादव

 बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव लगातार अपने दोस्त रजत दलाल को सपोर्ट कर रहे हैं। उन्हें जिताने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कई मीट अप किए। इसके साथ ही शनिवार को जब वह शो में सपोर्टर बनकर आए थे, तो उनकी मीडिया से काफी तू-तू मैं-मैं हो गई थी। उन्होंने मेकर्स पर ही ये निशाना साधा था कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इतने फॉलोअर्स हैं और उन्हें ये पता है, तो उन्होंने बुलाया ही क्यों। 

19 Jan 20254:31:48 PM
Bigg Boss 18 Finale: सोशल मीडिया पर जारी है फैंस का प्रेडिक्शन
blog images

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में अपने टॉप फेवरेट कंटेस्टेंट के लिए वोट करने के साथ ही फैंस का सोशल मीडिया पर प्रेडिक्शन भी जारी है। 56% परसेंट लोगों का मानना है कि वह रजत दलाल को इस सीजन का विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। 

19 Jan 20254:28:30 PM
Bigg Boss 18 Finale: फिनाले के लिए तरस रही हैं श्रुतिका अर्जुन

 बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में एक बार सलमान खान के साथ मंच पर फिर से एक्स कंटेस्टेंट आने वाले हैं। सबकी वीडियो धीरे-धीरे करके सामने आ रही हैं। श्रुतिका अर्जुन अपनी दोस्त चुम दरांग को सपोर्ट करती हुई दिखाई दीं और उन्होंने फैंस से उन्हें विनर बनाने की गुजारिश की।

Once a player, now a cheerleader, Shrutika is here rooting for Chum . 👑

Dekhiye #BiggBoss18 #GrandFinale, Aaj raat 9:30 baje, sirf #Colors aur @JioCinema par.#BiggBoss18 #BiggBoss #BB18 @Shrutika_arjun pic.twitter.com/5z13YEWkNI

— ColorsTV (@ColorsTV) January 19, 2025
19 Jan 20254:07:04 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: करणवीर की टीम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

बिग बॉस 18 के चुनिंदा कंटेस्टेंट में करणवीर मेहरा का नाम शामिल है, जिनके गेम की सराहना लोगों ने जमकर की है। अब उनकी टीम ने एक इमोशनल करने वाला वीडियो शेयर किया है।

19 Jan 20254:01:43 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: चाहत और रजत दलाल की तू-तू मैं-मैं

रजत दलाल और चाहत पांडे की दोस्ती थोड़ी अलग देखने को मिली। फिनाले एपिसोड में दोनों एक साथ डांस करते नजर आएंगे। परफॉर्मेंस की वीडियो भी सामने आ चुकी है।

Nok-jhok aur masti wala hai Rajat & Chaahat ka yeh bond! Inki performance lagaygi Bigg Boss 18 ke Grand Finale mein chaar chand!

Dekhiye #BiggBoss18GrandFinale aaj raat 9.30 baje @ColorsTV aur #JioCinema par. pic.twitter.com/DJZ69euUro

— JioCinema (@JioCinema) January 19, 2025
19 Jan 20253:57:10 PM
Bigg Boss 18 Winner Prediction: मनारा चोपड़ा ने लगाया विनर के नाम का अंदाजा

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट मनारा चोपड़ा ने विनर के नाम का अंदाजा लगाया है। उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा, मेरे हिसाब से लोगों का दिल से मनोरंजन करणवीर ने किया है। हालांकि, रजत और विवियन के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से ट्रॉफी अपने घर कौन लेकर जाता है।

19 Jan 20253:53:25 PM
Bigg Boss 18 finale voting सबसे आगे चल रहा है ये कंटेस्टेंट
blog images

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले की वोटिंग लिस्ट में मेकर्स के लाडले अब जनता के लाडले भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। रजत और करणवीर मेहरा को पीछे छोड़कर वह इस वक्त सबसे आगे चल रहे हैं। 

19 Jan 20253:52:03 PM
BB 18 Finale LIVE Update: रजत को सपोर्ट करने पहुंची कशिश कपूर

बिग बॉस 18 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर कशिश कपूर ने एंट्री ली थी। शो से एविक्ट होने के बाद अब वह फिनाले में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट रजत दलाल को सपोर्ट करने पहुंच गई हैं। इसका एक प्रोमो वीडियो भी कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है। 

19 Jan 20253:47:42 PM
BB 18 Finale LIVE: फिनाले में होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

ग्रैंड फिनाले एपिसोड 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जिसे आप जियो सिनेमा और कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। मेकर्स ने प्रोमो शेयर कर जानकारी दी है कि फिनाले में चुम दरांग और करणवीर मेहरा की जोड़ी डांस में ईशा और अविनाश को टक्कर देगी। इसके अलावा, रजत दलाल और विवियन की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस दिखाई जाएगी।

19 Jan 20253:44:51 PM
Bigg boss 18 Grand finale Live: शुरू हुई फिनाले की शूटिंग

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले एपिसोड की शूटिंग मुंबई में फिल्म सिटी में शुरू हो गई है। इस सीजन में एक साथ एंट्री लेंगे कई मेहमान।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us