Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer Mehra और रजत दलाल हुए एक दूसरे के साथ हिंसक, Kangana Ranaut को लगानी पड़ गई Emergency

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Tue, 31 Dec 2024 09:26 AM (GMT+05:30)

    बिग बॉस के घर में अब नया बवाल मचने वाला है। शो में जल्दी ही कंगना रनौत अपनी नई फिल्म इमरजेंसी की प्रमोशन के लिए पहुंचने वाली हैं। इसी बीच घर के एक टास ...और पढ़ें

    करणवीर की हरकत से आग बबूला हुए रजत (Photo Credit- Youtube)
    करणवीर की हरकत से आग बबूला हुए रजत (Photo Credit- Youtube)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में कंगना रनौत ने लगाई इमरजेंसी
    2. कंटेस्टेंट के बीच हुआ डॉक्टर पेशेंट का नया टास्क
    3. करणवीर की हरकत से आग बबूला हुए रजत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Bigg Boss 18: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। वीकेंड का वार पर सलमान खान भी शो के फैंस का खूब मनोरंजन किया था। अब शो में अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपनी नई फिल्म इमरजेंसी की प्रमोशन के लिए नजर आने वाली हैं। शो में उनके आने से उम्मीद की जा रही है कि हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच गंदी फाइट देखने को मिल रही है।

    बिग बॉस में इमरजेंसी लगाने पहुंची कंगना रनौत

    लंबे वक्त से चर्चा में रही कंगना की फिल्म को फाइनल रिलीज डेट मिल गई है और नए साल के मौके पर इसे थिएटर में उतारा जाने वाला है। इसकी प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस सलमान खान के पॉपुलर शो में पहुंच रही हैं। प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि घर में आते हुए कहती हैं कि घरवालों बहुत हो गया आप लोगों का, अब घर में लगेगी असली इमरजेंसी। अब देखना है कि एक्ट्रेस घर में आकर कंटेस्टेंट के साथ क्या नया गेम खेलती हैं।

    करणवीर मेहरा और रजत का समीकरण

    कंगना रनौत के अलावा बिग बॉस ने घरवालों को नया टास्क दिया है करने के लिए जिसमें एक बार फिर रजत दलाल का रौद्र रूप नजर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में करणवीर मेहरा और रजत दलाल के बीच के समीकरण गंदा रूप लेने वाले हैं।

    बिग बॉस की अपडेट शेयर करने वाले एक पेज की पोस्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर को घर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन होने वाला है। इस दौरान कंटेस्टेंट के बीच डॉक्टर पेशेंट का टास्क होने वाला है जिसमें फिर रजत और करण की भिड़ंत होगी, इस बार अविनाश भी इसमें करण का साथ देने वाले हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    जंग का मैदान बना डॉक्टर पेशेंट टास्क

    टास्क के दौरान अविनाश और करणवीर रजत को बुलाते हैं और उनकी दाढ़ी शेव कर देते हैं जिससे वो आग बबूला हो उठते हैं। वहीं दूसरी तरफ घरवाले भी ये सब देखकर चौंक जाते हैं। रजत ने पहले तो टास्क के दौरान गुस्से में करण का हाथ झटका था।

    फिर जब रजत दलाल के हाथों में जब डॉक्टर की पावर आई तो उन्होंने करण को बुलाया और उनपर कीचड़ फेंका। इसके साथ ही वो कहते दिखे कि जितने मेरे बाल कटे हैं उतने ही करण के काटूंगा मैं। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि वे बिग बॉस के हाउस को जंग का मैदान बना देते हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाटा कहने का आ गया वक्त! इन कंटेस्टेंट्स पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, एक का नाम करेगा हैरान