यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karanveer ने Chum Darang को बताया सेल्फिश, 25 साल के लड़के की वजह से आई दोनों के रिश्ते में दरार
दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) से बाहर होने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में करणवीर मेहरा ...और पढ़ें

HighLights
- दिग्विजय के एविक्ट होने का करणवीर को हुआ दुख
- चुम दरांग की इस बात से नाराज हुए करणवीर मेहरा
- श्रुतिका अर्जुन के फैसले पर करण ने खड़े किए सवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान का शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) अलग-अलग विवादों से घिरा रहता है। वीकेंड का वार एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलता है। हाल ही में घरवालों की वोट के आधार पर दिग्विजय राठी को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। इसके बाद बीते एपिसोड में दिग्विजय राठी के घर से बाहर जाने पर कई कंटेस्टेंट्स ने हैरानी जाहिर की। दिग्विजय भी खुद इस बात का जिक्र करते हैं कि वह खुद को शो से इतनी जल्दी एविक्ट होते हुए देखना नहीं चाहते थे।
दिग्विजय के लिए दुखी नजर आए करणवीर
कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो में करणवीर मेहरा को एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। बीते एपिसोड में करण को दिग्विजय के एविक्शन की वजह से दुखी देखा गया।
दिग्विजय के घर से बाहर होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स श्रुतिका अर्जुन के फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं। चाहत पांडे को भी श्रुतिका के साथ एविक्शन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया। हालांकि, चर्चा में करणवीर और चुम दरांग (Chum Darang) के बीच हुई बातचीत आ गई है।
.jpg)
Photo Credit- Instagram
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Karanveer-अविनाश और रजत नहीं ये है इस सीजन का असली मास्टरमाइंड, दो महीने तक करता रहा इस्तेमाल?
करण ने चुम की इस बात पर उठाए सवाल
बीबी हाउस में श्रुतिका अर्जुन और चुम दरांग के बीच दोस्ती का रिश्ता देखा गया है। दिग्विजय के एविक्शन के बाद करण ने चुम को श्रुतिका की मदद करने के लिए सेल्फिश कहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे जो लगेगा वो मुंह पर बोलूंगा। मैंने वो गेम नहीं खेला, क्योंकि मुझे चुम चाहिए थी। दिग्विजय ने भी उस गेम को नहीं खेला क्योंकि वह भी चुम को चाहता था। श्रुतिका ने उस लड़के के साथ क्या किया। उसने 25 साल के लड़के के भविष्य के साथ खेला है। वह यहां पर बिग बॉस में गेम खेलने आया था। बिग बॉस ने भी कहा था कि वह टॉप 5 में जाने लायक कंटेस्टेंट था।बिग बॉस ने यहां तक पूछा था कि तुम रैंकिंग बदलना चाहती हो।'
खबरें और भी
दिग्विजय ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर
दिग्विजय राठी से बिग बॉस ने सवाल किया कि वह किस कंटेस्टेंट को बिग बॉस की ट्रॉफी उठाते हुए देखना चाहते हैं। घर से बाहर हुए दिग्विजय ने विवियन का नाम लिया। उन्होंने कहा, वह बिग बॉस का लाडला है तो उसे ही विजेता बनना चाहिए। माना जा रहा है कि ऐसा दिग्विजय ने तंज कसते हुए कहा है।