यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: सलमान के सामने Karanveer ने किया Rajat Dalal का पर्दाफाश, कहा- 'आपके सामने भाई-भाई...'
बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच जुबानी जंग चल रही है। हाल ही में एक टास्क के दौरान करण को चेहरे पर चोट ...और पढ़ें

HighLights
- रजत दलाद ने करणवीर के दिमाग की बजाई घंटी
- करणवीर मेहरा ने दी रजत को चुनौती
- सलमान खान वीकेंड का वार में लगाएंगे दोनों की क्लास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस लवर्स वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं। सलमान खान शनिवार और रविवार कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। इन दिनों घर में रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच झगड़ा चल रहा है। दरअसल, दोनों के बीच बहस एलिमिनेशन के खतरे से बचने वाले टास्क के दौरान हुई। रजत दलाल को पीछे से पकड़ने के दौरान करणवीर मेहरा के चेहरे पर चोट लग गई। इसके बाद उन्होंने घरवालों के सामने घोषणा कर दी कि वह अब खुलकर टास्क में खेलने वाले हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि करण, सलमान के सामने ही रजत को चुनौती देते नजर आएंगे।
सलमान ने दिया कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चेक
बिग बॉस 18 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि भाईजान घरवालों से कहते हैं कि 'अब रियलिटी चेक देने का समय आ गया है कि उन कंटेस्टेंट्स के दिमाग की घंटी बजाएं, जो अभी तक नासमझी में डूबे हुए हैं।' विवियन ने दिग्विजय सिंह राठी की दिमाग की घंटी बजाते हुए उठने की सलाह दी। वहीं, कशिश कपूर ने भी उनके दिमाग की घंटी बजाई।
रजत ने करण के दिमाग पर साधा निशाना
वीकेंड का वार एपिसोड के प्रोमो में रजत दलाल को करणवीर मेहरा के दिमाग पर निशाना साधते हुए देखा गया। उन्होंने कहा, आपको जो कहना होता है उसके ऊपर कायम रहें। दिमाग का थोड़ा इलाज करो, ताकि वह सुबह और शाम डगमगाए नहीं। करण ने भी इस पर चुप्पी नहीं साधी और उन्हें जवाब दिया।
ये भी पढ़ें- Karanveer Mehra को हैं दो शादियां टूटने का गिल्ट, तीसरा रिश्ता शुरू करने से पहले Chum Darang से की इमोशनल बात
करणवीर मेहरा ने रजत दलाल के दिमाग की घंटी बजाते हुए उन्हें टास्क में शारीरिक तौर पर शामिल होने की चुनौति दी। करण ने कहा, भाई के सामने तू भाई-भाई कर लेता है और फिर पीछे से चौड़ में आ जाता है। टास्क शरीर की ताकत दिखाने के लिए नहीं होता है। इस शो में द ग्रेट खली भी रहकर जा चुके हैं। दोनों के बीच की बातचीत को सलमान खान स्टेज पर खड़े होकर सुनते नजर आ रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की लड़ाई पर भाईजान किस तरह से रिएक्ट करते हैं।

खबरें और भी
Photo Credit- Instagram
चुम के साथ चर्चा में चल रहा है करण का रिश्ता
बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का रिश्ता चुम दरांग के साथ भी खूब चर्चा में चल रहा है। सलमान खान ने भी दोनों के रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद करण को चुम के साथ रिलेशनशिप पर समझदारी के साथ बात करते हुए देखा गया।