Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer Mehra के साथ घर में हुआ बड़ा हादसा, खून बहता देख बेचैन हुई Chum Darang

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 02:00 PM (IST)

    करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) पिछले कुछ हफ्तों से लगातार सुर्खियों में हैं। इन दिनों वह हर मुद्दे में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखा रहे हैं। बिग बॉस के ल ...और पढ़ें

    टास्क के दौरान करण के चेहरे से निकलने लगा खून (Photo Credit- Instagram)
    टास्क के दौरान करण के चेहरे से निकलने लगा खून (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा एक्टिव नजर आ रहे हैं
    2. नॉमिनेशन से बचने के टास्क में करणवीर को चोट लग गई है
    3. करण के चेहरे से खून बहने लगा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिनाले के करीब पहुंचने के बाद बीबी हाउस में रोजाना तांडव देखने को मिलता है। बिग बॉस हर नए टास्क के जरिए शो की रोचकता को बढ़ाते नजर आ रहे हैं। बीच में शो दर्शकों को थोड़ा बोरिंग लगने लगा था, लेकिन अब बिग बॉस लवर्स को इसे देखने में मजा आ रहा है। कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया गया, जिसमें देखने को मिला कि करणवीर के साथ एक हादसा हो गया है।

    बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एलिमिनेशन के खतरे से बचने का एक खास मौका दिया। इसके लिए घरवालों को टास्क करते हुए अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा। बता दें कि इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजेंद्र बग्गा, एडिन रोज, विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा नॉमिनेटेड हैं।

    करण के चेहरे से बहने लगा खून

    बीबी हाउस के कंटेस्टेंट्स खुद को घर से बेघर होने से बचाने के लिए पूरी मेहनत से टास्क करते हैं। इस दौरान सलमान खान का शो जंग के मैदान में बदलता नजर आएगा। प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि रजत दलाल और करणवीर मेहरा के बीच टास्क करते समय हाथापाई हो जाती है। इतना ही नहीं, इस वजह से करण को चोट लग गई और उनके चेहरे से खून बहने लगा।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18 Nomination: बग्गा की 'सत्ता' को हिलाना मुश्किल? 6 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में इसे मिले सबसे कम Votes

    क्या था पूरा टास्क?

    बिग बॉस मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर में एक टास्क अनाउंस किया गया। इसमें नॉमिनेटेड हुए कंटेस्टेंट्स को खुद का बचाव करना है, जिसके लिए घर के बाकी सदस्यों को नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की तस्वीर को सबसे पहले उठाकर घर के टाइम गॉड अविनाश मिश्रा को देनी है। टास्क की शर्त यह है कि जिस सदस्य की तस्वीर अविनाश के पास जल्दी पहुंच जाएगी, वहीं नॉमिनेशन से सेव हो पाएगा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    करण और रजत की हुई लड़ाई

    टास्क के दौरान रजत दलाल घरवालों की तस्वीर उठाने के लिए तेजी से दौड़ते हैं और करणवीर को धक्का लग जाता है। इतना ही नहीं, उनके चेहरे पर चोट लग जाती है। चेहरे से निकलते हुए खून को देखने के बाद करण का गुस्सा बढ़ जाता है और वह रजत से बहस करने लग जाते हैं। प्रोमो देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि अब टास्क में करण का गुस्से वाला अवतार देखने को मिल सकता है। वहीं, चुम दराग चोट लगने के बाद थोड़ी परेशान और करण के लिए चिंतित नजर आ रही हैं।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: खत्म हुआ इंतजार! ये कंटेस्टेंट फाइनली बना घर का नया टाइम गॉड, अब शुरू होगा असली बवाल