यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: कम पड़ रहे थे विवियन-अविनाश! एक और दोस्त को लात मारकर Karan Veer Mehra ने दुश्मनी ली मोल
सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है कंटेस्टेंट के चेहरों से नकाब उतर रहे हैं। कौन किस ग्रुप का हिस्सा है ये भी सामने आ रहा ...और पढ़ें

HighLights
- करणवीर मेहरा ने अपनी ही दोस्त को मारी लात
- विवियन के बाद एक और दोस्त बनेगा दुश्मन
- बिग बॉस 18 अब ले रहा है एक दिलचस्प मोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 18 को ऑनएयर हुए जल्द ही एक महीना पूरा होने वाला है। अविनाश मिश्रा से लेकर श्रुतिका, ईशा सिंह, विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोड़कर जैसे कई कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिनका गेम शुरुआत से ही ऑन है। एक तरफ जहां घर में कुछ नई दोस्ती हो रही है, वहीं दूसरी तरफ दोस्त ही एक-दूसरे के दुश्मन भी बने नजर आ रहे हैं।
करणवीर मेहरा का पहले से अविनाश मिश्रा से 36 का आंकड़ा है, लेकिन अब वह विवियन डीसेना की रडार पर भी आ गए हैं। लगता है 'खतरों के खिलाड़ी 14' के विनर को घर में कुछ दुश्मन कम लग रहे थे, जो उन्होंने लात मारकर एक और कंटेस्टेंट से दुश्मनी मोल लेने वाला काम किया है।
विवियन के बाद अब एक और दोस्त बनेगी दुश्मन?
करणवीर मेहरा इस सीजन के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक माने जा रहे हैं। जिस तरह से वह बिना डरे अपनी बातों को रखते हैं, ये भले ही घरवालों और सलमान खान को ना पसंद आ रहा हो, लेकिन उनके चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में गर्दा उड़ाने आएगा ये भोजपुरिया स्टार, Salman Khan की हो जाएगी छुट्टी?
हाल ही में वीकेंड के वार में शो के मेजबान सलमान खान ने करणवीर को एक टास्क दिया, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से घरवालों को लात मारकर बाहर निकालना था। इसमें करणवीर ने सबसे पहले ईशा-एलिस और अविनाश को बाहर किया। इन कंटेस्टेंट को बाहर करने के बाद उन्होंने अपनी ही ग्रुप की मेंबर श्रुतिका को भी आउट कर दिया। टॉप 2 में उन्होंने अपने हिसाब से विवियन और खुद को रखा।
खबरें और भी
जिसके बाद विवियन ने सलमान खान को कहा कि ये मुझसे 'जलता है' और मेरे पास ही इंस्पिरेशन लेने आता है। इसके जवाब में एक बार फिर से करण ने विवियन के पुतले को लात से मारकर टॉप 2 से बाहर कर दिया। हालांकि, इस वीकेंड के इस टास्क में विवियन के बाद अब श्रुतिका से भी दुश्मनी मोल ली।

Shrutika Arjun- Instagram
विवियन या करण दर्शकों ने किया किसको सपोर्ट?
कलर्स के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीकेंड के वार के लात मारने वाले टास्क को देखने के बाद दर्शकों ने भी अपना साइड चुन लिया है। एक यूजर ने लिखा, "करण रॉक विवियन शॉक"। दूसरे यूजर ने लिखा, "महान आत्मा (विवियन) टॉप 2 भी डिजर्व नहीं करता अगर उसका पुराना फैन बेस नहीं होता तो, लेकिन करण आपने सही किया"।
एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अगर किसी ने नोटिस किया कि जब भी करण की तारीफ होती है, तो विवियन की शक्ल उतर जाती है"। आपको बता दें कि पहले ही घर में चल रही इस दुश्मनी के बीच दो और दुश्मन शो में एंट्री लेने वाले हैं।