Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: शो डाउन शुरू हो गया! Karanveer Mehra और विवियन डीसेना का हुआ झगड़ा, दोनों की दुश्मन ने लगाई आग

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 04:30 PM (IST)

    टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। बीबी हाउस में अक्सर किसी न किसी वजह से घरवालों के बीच झगड़ा होता रहता ...और पढ़ें

    विवियन और करण के बीच हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)
    विवियन और करण के बीच हुआ झगड़ा (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस 18 ग्रैंड फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है
    2. विविय और करण के बीच हुआ झगड़ा
    3. करणवीर ने मारा सारा अरफीन खान को धक्का

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 में दोस्ती और दुश्मनी के समीकरण लगातार बदलते रहते हैं, लेकिन कुछ कंटेस्टेंट्स के रिश्ते शुरुआत से ही एक जैसे रहे हैं। चाहे फिर उनके बीच दोस्ती हो या दुश्मनी। हालांकि, कुछ सदस्यों की लड़ाई अचानक भी हो जाती है। इसमें करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का नाम भी शामिल है। हाल ही में विवियन ने साफ किया था कि वह करण के साथ शो में दोस्ती नहीं निभाएगा। इसके बाद करण ने विवियन की दोस्ती पर सवाल खड़े किए। अब एक बार फिर इन दोनों सदस्यों के रिश्ते में तनाव बढ़ने वाला है।

    कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट पर बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो (Bigg Boss 18 Promo) जारी किया गया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि विवियन और करण के बीच बहस हो रही है। वीडियो की शुरुआत में करण और सारा के बीच जुबानी जंग होती है। इसके बाद करण उनके दोनों हाथ पकड़ लेते हैं, लेकिन अचानक सारा जमीन पर गिर जाती है। 

    करण ने दिया सारा को धक्का

    सारा अरफीन खान को प्रोमो में कहते हुए सुना गया कि करण ने उन्हें धक्का दिया है। विवियन, सारा के पास जाकर बात करते हैं तो वह दुख के कारण रो पड़ती हैं। बता दें कि सारा खान का रिश्ता विवियन और करण दोनों के साथ ही अच्छा नहीं रहा है। हालांकि, फिर भी विवियन ने पूरे मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए करण के ऊपर सवाल खड़े किए। शायद यही बात करण को अच्छी नहीं लगी और वह खुद के गुस्से पर काबू नहीं कर सके। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: जिसके एलिमिनेट होने के थे सबसे ज्यादा चांस उस पर मेहरबान हुईं Chum Darang, खेल दिया बड़ा दांव

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    विवियन पर फूटा करणवीर का गुस्सा

    करण ने गुस्से में विवियन से सवाल किया कि तुम मुझे बोलने आए हो या पूछ रहे हो। विवियन जवाब देते हैं कि मैं बस आपसे पूछ रहा हूं। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। विवियन ने कहा, तुम अपना नजरिया सभी के सामने रखो। इतना सुनते ही करण अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पाते हैं और उन्होंने कह दिया कि तुम कौन हो। अगर आपको लगता है कि मैंने धक्का मारा है तो बिग बॉस को कह देना मुझे सीधा शो से बाहर निकाल दें।

    खबरें और भी

    Photo Credit- Instagram

    प्रोमो देखने के बाद लग रहा है कि आने वाले एपिसोड में बिग बॉस हाउस युद्ध के मैदान में बदलने वाला है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि विवियन और करण के बीच दोस्ती रहती है या फिर दोनों दुश्मन बन जाएंगे। 

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: 'मैं सीधा थप्पड़ रसीद देता', Karanveer Mehra ने लिया अविनाश का साइड, यूजर्स इस कारण हुए आगबबूला