यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bigg Boss 18: 'डाकू के खानदान' से आए कंटेस्टेंट को देख Salman Khan हुए लोट-पोट, 'गधे' के साथ लेंगे एंट्री
Bigg Boss 18 में एक मजेदार कंटेस्टेंट की एंट्री होने जा रही है। ग्रैंड प्रीमियर में वह खास अंदाज में शो में आएगा। शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है जि ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 18 में आया वकील
- सलमान खान की नहीं रुकी हंसी
- 6 अक्टूबर से शुरू हो रहा शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। समय का तांडव, घरवालों का भविष्य और पहले से तय फाइनलिस्ट, विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का 18वां सीजन (Bigg Boss 18) दिलचस्प होने वाला है। इस बार शो कई मायनों में अलग है। शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने जा रही है, जिनको लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। धीरे-धीरे सभी के चेहरे से नकाब उतर रहे हैं।
बिग बॉस 18 को हमेशा की तरह सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करने जा रहे हैं। 6 अक्टूबर को शो का ग्रैंड प्रीमियर है और प्रोमोज के जरिए एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स की झलक शेयर की जा रही है। एक लेटेस्ट प्रोमो में एक ऐसे कंटेस्टेंट की एंट्री दिखाई गई है, जिसे देख खुद सलमान खान अपनी हंसी नहीं रोक पाए हैं।
डाकू के खानदान से आया कंटेस्टेंट
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक कंटेस्टेंट की एंट्री होती है, सल्लू मियां नॉन-स्टॉप हंसने लगते हैं। कंटेस्टेंट कहता है, "हम आते हैं डाकू के खानदान से, आवाज पहुंचने से पहले हमारा नाम पहुंच जाता है। क्या तुम हमारे क्लाइंट बनोगे।" कंटेस्टेंट की बात सुनकर सल्लू मियां की हंसी नहीं रुकती है। मंच पर एक और एक्ट्रेस मौजूद हैं, लेकिन उनका जिक्र या इंट्रोडक्शन नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18: पहले ही दिन 'बिग बॉस' को मिल गए टॉप 2 फाइनलिस्ट, एक का नाम सुनकर फैंस बोले- ये तो विनर है
कौन हैं गुणरत्न सदावर्ते?
जिस कंटेस्टेंट पर सलमान खान हंस रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पेशे से वकील गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) हैं। वह बिग बॉस के घर में अपने पालतू गधे Max के साथ रहेंगे। कहा जा रहा है कि वह जब तक शो में रहेंगे, उनके साथ उनका गधा भी रहेगा।
खबरें और भी
ये कंटेस्टेंट भी होंगे हिस्सा
बिग बॉस 18 के घर में जो कंटेस्टेंट कैद होने वाले हैं, उनमें विवियन डीसेना, एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी और चाहत पांडे हैं। एक प्रोमो में सलमान खान ने रिवील किया है कि एलिस कौशिक और विवियन डीसेना बिग बॉस के टॉप 2 फाइनलिस्ट हैं।