Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: पिंजरे में बंद हुए घर के सभी लड़के, Time God बनने की जलन में लड़कियां भूली इंसानियत

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Wed, 20 Nov 2024 06:31 PM (IST)

    बिग बॉस के घर का माहौल अब काफी इंटेस हो चला है। मेकर्स ने इसे और मजेदार बनाने हुए घर में 3 नए कंटेस्टेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री भी करा दी है। जिसके बा ...और पढ़ें

    घर में हुआ सीजन का सबसे खतरनाक टास्क (Photo Credit- Instagram)
    घर में हुआ सीजन का सबसे खतरनाक टास्क (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस में बढ़ने वाला है ड्रामा
    2. घर में हुआ सीजन का सबसे खतरनाक टास्क
    3. किसी के बाल तो किसी आंख पर हुआ अटैक

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस का 18वां सीजन अब बहुत मजेदार होता जा रहा है। दर्शकों की दिलचस्पी अब शो में और बढ़ने वाली है। घर में कंटेस्टेंट एक दूसरे से आगे निकलने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। शो के अपकमिंग एपिसोड में मेकर्स ऑडियंस को सीजन का सबसे भयंकर टास्क दिखाने वाले हैं। आप में से कई लोगों ने अंदाजा लगा ही लिया होगा। अब घरवालों के बीच टाइम गॉड बनने की रेस में जो टास्क होने वाला है उसकी बलि घर में मौजूद सभी लड़के चढ़ने वाले हैं।

    लड़कियां करेंगी लड़कों को टॉर्चर

    बिग बॉस 18 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, बिग बॉस घर के सभी मेल कंटेस्टेंट को मायावी शक्ति दे रहे हैं। ये शक्ति उन्हें घर में टाइम गॉड बनाने का दावेदार बनाने में मदद करेगी। इसके तहत घर के सभी लड़कों को जेल में बंद किया जाता है। वहीं लड़कियों को यह मौका दिया जाएगा कि वह लड़कों को उस पिंजरे से बाहर आने के लिए मजबूर कर दें। इस दौरान वे सब लड़कों को बाहर लाने के लिए अपनी तरकीब अपनाती हैं।

    कशिश कपूर ने निकाली अविनाश पर भड़ास

    प्रोमो में देखने को मिल रहा है कि कशिश कपूर लाल मिर्च पाउडर को अविनाश के शरीर पर लगाती हैं। वहीं ईशा सिंह भी वैक्सिंग स्ट्रिप्स के साथ तैयार करणवीर की बॉडी पर वैक्स कर रही हैं। इसे देख कशिश भी अविनाश की वैक्सिंग करती हैं। चाहत भी विवियन को टाइम गॉड बनने की रेस से हटाने के लिए उनकी सबसे अजीज चीज को फेंकने की धमकी देती हैं।

    Photo Credit- Youtube

    ये भी पढ़ें- उफ्फ अब तो जाग जा! Bigg Boss 18 में फिर Shilpa Shirodkar ने चढ़ाई करणवीर मेहरा की बलि

    इस हफ्ते के लिए नॉमिनेटेड 7 कंटेस्टेंट

    इस हफ्ते के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की बात करें तो पिछले एपिसोड में बिग बॉस ने बताया था कि इस बार घर से बेघर होने के लिए चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, दिग्विजय राठी, अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना, कशिश कपूर और एलिस कौशिक को नॉमिनेट किया जाता है। लेटेस्ट वोटिंग ट्रेंड में करण वीर मेहरा 2 नंबर पर हैं, 3 नंबर पर हैं दिग्विजय राठी। आने वाले समय में घरवालों के बीच घमासान युद्ध देखने को मिलने वाला है। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: टाइम गॉड को पीछे छोड़ ये कंटेस्टेंट बन गया असली 'किंग', नाम जानकर ट्रोल्स को लगेगी मिर्ची