Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: खुशियों के बीच छाएंगे गम के बादल, इस स्टार ने लास्ट मोमेंट पर झाड़ा Salman Khan के शो से पल्ला?

    Updated: Sat, 05 Oct 2024 12:36 PM (IST)

    बिग बॉस सीजन 18 का प्रीमियर जैसे-जैसे करीब आ रहा है फैंस की बेताबी बढ़ती जा रही है। 6 अक्टूबर से ऑडियंस और बिग बॉस के कंटेस्टेंट का कनेक्शन जुड़ने वाला ...और पढ़ें

    बिग बॉस 18 में नहीं दिखेंगी ये हसीना/ फोटो- Instagram
    बिग बॉस 18 में नहीं दिखेंगी ये हसीना/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. लास्ट मोमेंट पर सलमान के शो से इस कंटेस्टेंट ने किया बैकआउट?
    2. बिग बॉस 18 में दूर-दूर तक नहीं दिखेगा ऑडियंस को उनका फेवरेट
    3. छह अक्टूबर से सलमान खान का शो कलर्स पर होगा प्रसारित

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कल यानी कि छह अक्टूबर को इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने वाला है, जहां सलमान बतौर मेजबान फिर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे और एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट को घर के अंदर भेजेंगे।

    इस बार शो का थीम 'काल का तांडव' है, जिसमें कंटेस्टेंट के सामने उनका पास्ट-प्रेजेंट और फ्यूचर खोलेंगे। एक तरफ जहां सभी सितारे घर में जाने के लिए उत्सुक हैं, तो वहीं जिसे ऑडियंस सलमान खान के शो में देखने के लिए सबसे ज्यादा बेकरार थे, उसी ने ही अब लास्ट मोमेंट पर इस विवादित शो से पहले ही किनारा कर लिया है।

    बिग बॉस 18 में नहीं दिखेगी टीवी की ये हसीना?

    बिग बॉस 18 की जब अपडेट्स आनी शुरू हुई थी, तो सबसे पहले जिस टीवी हसीना का नाम सामने आया था, वह थीं निया शर्मा(Nia Sharma)। लाफ्टर शेफ के बाद खबर थी कि वह सलमान खान के शो में बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी।

    यह भी पढ़ें: नए सीजन के साथ नया ट्विस्ट, Bigg Boss शीशे में दिखाएंगे कंटेस्टेंट्स का भविष्य, आलीशान घर का पहला लुक रिवील

    इस बात पर मुहर खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले में रोहित शेट्टी ने लगाई थी, जिसके बाद 'चुड़ैल' एक्ट्रेस ने भी एक पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वह बिग बॉस के बारे में कोई खुलासा नहीं करने वाली हैं। अब हाल ही बिग बॉस 18 के खबरी पेज ने अपने इंस्टाग्राम पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि निया शर्मा बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में नहीं आ रही हैं।

    खबरें और भी

    nia sharma

    सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

    इस जानकारी के सामने आने के बाद निया के चाहने वालों का दिल टूट गया है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "फिर रोहित शेट्टी ने क्यों कहा था कि निया बिग बॉस के घर में जा रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छा है नहीं आ रही है, क्योंकि मैं विवियन डिसेना को सपोर्ट कर रही हूं, निया भी मेरी फेवरेट है। मैं कंफ्यूज हो जाती कि दोनों में से किसको विश करूं"।

    एक और अन्य यूजर ने लिखा, "अगर बिग बॉस के घर में इस बार निया शर्मा नहीं आई, तो मैं कलर्स को अनफॉलो कर दूंगी। आपको बता दें कि इस बार शो में विवियन डिसेना से लेकर नायरा बनर्जी, शहजादा धामी जैसे कई टीवी सितारे नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में होगा 'बाबाजी' का राज! सेट पर स्पॉट हुए Aniruddhacharya Ji Maharaj, फैंस बोले- 'अब आएगा तड़का'