Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: Karanveer Mehra को लगा 440 वोल्ट का झटका! उनकी करीबी को मिले सबसे कम वोट्स, कहेंगी अलविदा?

    Updated: Tue, 17 Dec 2024 07:14 PM (GMT+05:30)

    यह बात तो तय है कि बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) का विनर वही बनता है जो जनता की आंखों का तारा होता है। इस वक्त सलमान खान (Salman Khan) के शो में बहुत ड्रा ...और पढ़ें

    बिग बॉस की वोटिंग में किसका पत्ता हुआ साफ (Photo: X)
    बिग बॉस की वोटिंग में किसका पत्ता हुआ साफ (Photo: X)

    HighLights

    1. कब है बिग बॉस का फिनाले?
    2. 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था बिग बॉस
    3. सलमान खान हैं शो के होस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 अपने 11वें हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। इसी के साथ में चीजें और मुद्दे और भी गर्म होते जा रहे हैं। इसी के साथ शो में कॉम्पटीशन और भी मुश्किल होता जा रहा है और इमोशन्स कंटेस्टेंट पर हावी होते नजर आ रहे हैं। इस तरह सलमान खान का विवादित शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

    विवियन के अलावा कौन बना नया चहेता?

    हालांकि अब सबका असली चेहरा भी धीरे-धीरे साफ हो रहा है। किसी को दोस्ती में धोखा मिल रहा है तो कोई प्यार के पेंच लड़ाता नजर आ रहा है। वैसे शो में अगर किसी कंटेंस्टेंट पर किसी की सबसे अधिक निगाहें टिकी हुई हैं तो वो विवियन डिसेना और करणवीर मेहरा हैं। विवियन शुरू से ही बिग बॉस के लाडले बने हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे करणवीर मेहरा का पलड़ा भारी होता नजर आ रहा है। वहीं शुरुआत में एकदम बेखबर नजर आ रही चुम दरांग अब एक एक्टिव कंटेस्टेंट के तौर पर उभरी हैं।

    यह भी पढ़ें: विवियन नहीं, Bigg Boss 18 की ट्रॉफी उड़ा ले जाएगा ये शातिर कंटेस्टेंट? सबसे ज्यादा वोट पाकर बना जनता का लाडला

    कौन-कौन से कंटेस्टेंट खतरे में?

    इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड पर आप नजर डालेंगे तो शॉक्ड ही रह जाएंगे। वोटिंग ट्रेंड बहुत ही तेजी से बदल रहा है और एक नया सदस्य ही शो से बाहर हो जाएगा जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इससे पहले आइए जान लेते हैं नॉमिनेटेड सदस्यों के नाम। इस हफ्ते जिन कंटेस्टेंट पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है उनमें करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), रजत दलाल (Rajat Dalal), चुम दरांग (Chum Darang), चाहत पांडे (Chahat Pandey), दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar), श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) और यामिनी मल्होत्रा (Yamini Malhotra) शामिल हैं। वहीं अब वोटिंग ट्रेंड के हिसाब से आइए जानते हैं किस कंटेस्टेंट को सबसे कम अंक मिले हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bigg Boss 18 Khabri (@biggboss.tazakhabar)

    कब है बिग बॉस का फिनाले

    अब इस शो के खत्म होने में सिर्फ एक ही महीना बचा हुआ है। बिग बॉस का फिनाले 17 जनवरी, 2025 को होगा। करण जो बीते दिनों पॉपुलर कंटेस्टेंट बनकर सामने आ रहे थे अचानक से रेस में पीछे छूटते नजर आ रहे हैं। उन्हें रजत ने पीछे छोड़ दिया है। रजत इस समय उनसे कुछ वोटों से आगे चल रहे हैं। दोनों के बीच तगड़ा कम्पटीशन देखने को मिल रहा है। इसके बाद दिग्विजय और चुम भी सेफ हैं। इन दोनों की फैन फॉलोविंग अचानक ही तेजी से बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    लेकिन इस वक्त जो कंटेस्टेंट सबके लिए चिंता का विषय बना हुआ है वो हैं शिल्पा शिरोडकर। शिल्पा शिरोडकर जो विवियन और करण को शुरुआत से ही अपने इशारों पर चला रही हैं अब बॉटम 2 में हैं। इसके अलावा सबसे कम वोट्स यामिनी मिले हैं जिस हिसाब से उनके शो से जाने के चांस सबसे ज्यादा हैं।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: टाइम गॉड की दावेदारी पाने के लिए कंटेस्टेंट ने घर में मचाई तबाही, रजत दलाल ने खोया आपा