यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवियन-करण और रजत-अविनाश नहीं, Bigg Boss 18 के इस कंटेस्टेंट के बारे में Google पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च
सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार कई ऐसे कंटेस्टेंट आए हैं जो बाहर से लोकप्रिय तो हैं ही लेकिन घर में भी उनका व्यक्तित् ...और पढ़ें

HighLights
- ये है इस सीजन का सबसे ज्यादा गूगल किए जाने वाला कंटेस्टेंट
- बिग बॉस 18 में विवियन-करण अविनाश से ज्यादा जीता इसने दिल
- जल्द ही होगा सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस का ये सीजन काफी दिलचस्प रहा। इस सीजन में जो सबसे बड़ा फेस आया, वह थे विवियन डीसेना। मधुबाला एक्टर ने अपने करियर में जितना काम किया है, उसकी वजह से उनके प्रशंसकों की लिस्ट पहले से ही काफी लंबी है। विवियन डीसेना को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने आते ही अपना लाडला बता दिया था।
हालांकि, इस सीजन में कई ऐसे कंटेस्टेंट आए, जिन्होंने विवियन डीसेना के स्टारडम को फेड कर दिया और अपने गेम से दर्शकों को इम्प्रेस किया। अब गेम एक ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुका है, जहां ऑडियंस ने ये बता दिया है कि उन्हें किन सदस्यों का गेम सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
जिन्हें टॉप 4 कंटेस्टेंट के रूप में फैंस देख रहे हैं, उसमें सबसे पहला नाम करणवीर मेहरा का है, दूसरा नाम रजत दलाल, तीसरा नाम विवियन डीसेना और चौथा नाम अविनाश मिश्रा का है। हालांकि, आपको ये जानकर हैरानी जरूर हो सकती है कि इन चारों में से कोई भी नहीं है जिनके बारे में फैंस Google पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं। कौन हैं वह कंटेस्टेंट जो गूगल की टॉप सर्चिंग में है नंबर 1 चलिए जानते हैं।
इस कंटेस्टेंट के बारे में किया जा रहा है सबसे ज्यादा सर्च
आप सोच रहे होंगे कि अगर ये चारों नहीं, तो ईशा सिंह या चुम दरांग (Chum Darang) तो नहीं, जिनके बारे में सबसे ज्यादा गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। तो यह दोनों भी वह कंटेस्टेंट नहीं है। दरअसल, अब वह कंटेस्टेंट बिग बॉस के घर में ही नहीं है। अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं, अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बता देते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: रोमांस चढ़ा परवान, पत्नी को देख नहीं रुके Vivian Dsena के आंसू, Karanveer ने दिया ऐसा रिएक्शन
बिग बॉस 18 के जिस कंटेस्टेंट के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है, वह कोई और नहीं, 11वें हफ्ते में सलमान खान के शो से एलिमिनेट हुए दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathi) हैं, जिनके बारे में गूगल पर सबसे अधिक सर्च किया जा रहा है और लोग उनकी जिंदगी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाह रहे हैं।

Photo Credit- Instagram
दिग्विजय सिंह राठी होते इस सीजन के टॉप 5?
दिग्विजय सिंह राठी को पॉपुलैरिटी डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला से मिली थी, उसके बाद उन्हें वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस 18 में लाया गया। शो में आते ही उन्होंने अपने मजबूत गेम से ऑडियंस का खूब दिल जीता।

Photo Credit- Instagram
हालांकि, 11वें हफ्ते में पहुंचने के बाद दिग्विजय सिंह राठी को घरवालों के फैसले के आधार पर इस शो से एलिमिनेट किया गया था। उनके एलिमिनेशन के दौरान बिग बॉस ने सीधे तौर पर ये कहा था कि अगर घरवाले उन्हें निकालने का फैसला नहीं लेते, तो वह इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट होते।