Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: अब तो जाग जा! Vivian Dsena को धोखा देने के बाद खुद ही आंसू बहाती दिखीं ये कंटेस्टेंट

    Updated: Thu, 12 Dec 2024 01:56 PM (IST)

    बिग बॉस सीजन 18 (Bigg Boss 18) में अब कंटेस्टेंट दोस्ती निभाने से ज्यादा खुद को सुरक्षित करने के बारे में सोच रहे हैं। इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को ...और पढ़ें

    ईशा सिंह ने दिया विवियन डिसेना को धोखा (Photo: Instagram)
    ईशा सिंह ने दिया विवियन डिसेना को धोखा (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. सलमान खान हैं शो के होस्ट
    2. 5 अक्टूबर को शुरू हुआ था बिग बॉस
    3. ईशा ने दिया विवियन को धोखा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18(Bigg Boss 18) का खेल हर बीतते हफ्ते के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। रिश्तों और प्यार के बीच की दीवार कई मौके पर कमजोर होती नजर आ रही है। कभी अच्छे दोस्त रहे एक्टर्स अब अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। हर किसी को आखिरी में अपने को सेव करके नॉमिनेट होने से बचाना है।

    इस बीच शो में कई पुराने दोस्त भी शामिल हैं। ईशा सिंह और विवियन डीसेना ने पॉपुलर शो सिर्फ तुम में स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। यह जोड़ी फिलहाल बिग बॉस 18 के घर में प्रतियोगी के रूप में नजर आ रही है। घर के बाहर अच्छी पहचान होने के कारण ईशा और विवियन ने घर के अंदर भी दोस्ती का मजबूत बंधन जारी रखा है। हालांकि, लेटेस्ट प्रोमो में ये बंधन कमजोर पड़ता नजर आया। ईशा ने विवियन की दोस्ती को किनारे रख खेल को प्राथमिकता दी।

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: खत्म हुआ इंतजार! ये कंटेस्टेंट फाइनली बना घर का नया टाइम गॉड, अब शुरू होगा असली बवाल

    ईशा ने दिया विवियन को धोखा

    बिग बॉस 18 के लेटेस्ट प्रोमो में ये साफ दिखाई दिया कि ईशा ने विवियन को घर से बाहर निकालकर उनका भरोसा तोड़ दिया। एक टॉस्क में अविनाश संचालक होते हैं। घर में हुए टाइम गॉड के टास्क के दौरान, काफी हंगामा और बहसबाजी देखने को मिली। प्रोमो में दिखाया गया है कि बिग बॉस घर के सदस्यों को नॉमिनेटेड सदस्यों में से एक को बचाने का मौका देते हैं। सब एक टॉस्क खेलते हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि ईशा,विवियन को ही बचाएंगी।

    लेकिन, प्रोमो में दिखाया गया है कि विवियन की फोटो ईशा के हाथ में होती है और अविनाश कहते हैं कि लास्ट ईशा, विवियन की फोटो लेकर आई, इसलिए विवियन आउट होते हैं। ईशा ने खुद को बचाकर विवियन पर खतरा टाल दिया है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Endemol Shine India (@endemolshineind)

    अविनाश से हुई ईशा की लड़ाई

    हालांकि इसमें एक बात ये भी साफ देखने को मिली की अविनाश और ईशा का रिश्ता कहीं बिगड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां इन्हें शो के नए लव बर्ड्स कहा जा रहा था वहीं अब लग रहा है कि ये आगे नहीं चलने वाला। दोनों को कुछ बहस करते देखा गया। इसके बाद ईशा, सारा के गले लगकर रोने लग जाती हैं। किसी को उम्मीद नहीं थी कि ईशा इस तरह विवियन को धोखा देंगी। विवियन इस धोखे से काफी टूटे हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि असलियत क्या है वो पूरी बात एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगी।

    यह भी पढ़ें: Big Boss 18: 'मुझे खूब सारे बच्चे चाहिए...' तीसरी शादी करने का प्लान कर रहे Karan Veer Mehra?