Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bigg Boss 18: किचन बना युद्ध का मैदान, विवियन डीसेना के साथ इन घरवालों ने नए टाइम गॉड को ललकारा

    Updated: Fri, 22 Nov 2024 04:51 PM (IST)

    बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी की घर में एक नहीं चल रही है। ऐसा प्रोमो वीडियो को देखने के बाद साफ तौर पर कहा जा सकता है। विविय ...और पढ़ें

    दिग्विजय के खिलाफ हुए बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स (Image Credit- Instagram)
    दिग्विजय के खिलाफ हुए बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स (Image Credit- Instagram)

    HighLights

    1. बिग बॉस के घर में किचन ड्यूटी को लेकर हुआ विवाद
    2. विवियन डीसेना का नए टाइम गॉड के साथ हुआ झगड़ा
    3. घर के कई सदस्यों ने किया ड्यूटी न करने का ऐलान

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के बीच अलग-अलग वजह के चलते विवाद पैदा हो जाता है। अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नए टाइम गॉड के बनने से घर का माहौल बदल गया है। दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनते ही घर वालों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया है। इस बीच कलर्स टीवी के अधिकारिक इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो रिलीज किया गया है।

    प्रोमो वीडियो में बिग बॉस का घर युद्ध के मैदान में बदलता नजर आ रहा है। खाना बनाने के ऊपर बिग बॉस के ज्यादातर सीजन में झगड़ा होता है। हालिया सीजन में किचन से जुड़ा विवाद टाइम गॉड के कारण शुरू हुआ है। चलिए जानते हैं कि अपकमिंग एपिसोड में किन-किन सदस्यों को झगड़े हुए देखा जाएगा।

    विवियन डीसेना ने किया काम न करने का ऐलान

    बिग बॉस 18 के चर्चित सदस्य विवियन डीसेना नए टाइम गॉड से नाराज नजर आ रहे हैं। 22 नवंबर के एपिसोड में उनका विरोध करने वाला अवतार देखने को मिलेगा। प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि विवियन किचन का काम यानी ड्यूटी करने से मना कर देते हैं। दिग्विजय के वजह पूछने पर उन्होंने कहा, हिसाब मेरे को पूरा करने की आदत है। जब तक इस सीजन में तुम टाइम गॉड रहने वाले हो, मैं कोई ड्यूटी नहीं करने वाला हूं। मेरी ड्यूटी का नाम है मेरी मर्जी।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: गंभीर बीमारी के बीच टीवी पर सालों बाद इस एक्ट्रेस की वापसी, Salman Khan के साथ आएंगी नजर

    अविनाश ने भी किया काम करने से इनकार

    बिग बॉस को शुरू हुए 6 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। अविनाश मिश्रा को हमेशा अपनी बात के लिए आवाज खड़े करते हुए देखा गया है। दिग्विजय का विरोध करने की जंग में भी वह शामिल हो गए हैं। प्रोमो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं भी अभी कुछ नहीं कर रहा हूं। इसकी वजह उन्होंने बताते हुए कहा, मेरी मर्जी।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    दिग्विजय ने सबक सिखाने की कोशिश की

    विवियन और अविनाश के काम न करने पर दिग्विजय ने सबक सिखाने का मन बना लिया। इसके लिए उन्होंने घोषणा कि अगर आप लोग घर की ड्यूटी नहीं करेंगे तो खाना भी नहीं मिलेगा। इसके बाद बिग बॉस की किचन में तांडव शुरू हो जाता है। दिग्विजय कोशिश करते हैं कि वह विवियन को खाना न बनाने दें। इस दौरान ही, दोनों के बीच तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। 22 नवंबर के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि इन तीन सदस्यों के बीच काम न करने को हुआ झगड़ा कितना बड़ा रूप लेता है।

    ये भी पढ़ें- Bigg Boss 18: Vivian Dsena ने निकाली Karan Veer से दुश्मनी, पूल में दिया धक्का, किसे मिलेगा Time God टाइटल?